*✡️ राशिफल 7 अक्टूबर ✡️*

*🌹🔆 ॐ श्रीं 🔆🌹*

*🌹🌹🌹 नवग्रह वास्तु🌹🌹 *

*✡️ राशिफल 7 अक्टूबर ✡️*

मेष दैनिक राशिफल
आज व्यापार कर रहे लोगों को आय के कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। आपको अपने करियर में रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारी आज उनके पीठ पीछे उनकी बुराई कर सकते हैं। आपको किसी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदायक रहेगा। कार्य व्यवहार से जुड़े लोग आज अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको आपका रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी जरूर दें पूरी होगी।

वृष दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपको कार्यक्षेत्र में किसी अच्छे काम को करने के लिए कोई उपहार भी दिया जा सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। यदि आपको कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है,तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आज आ सकता है। आपके व्यवसाय के कुछ योजनाओं को आप गति देंगे। आज आप अपनी जरूरत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल
आज आध्यात्मिक कार्य के प्रति रुचि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपने कुछ लक्ष्यों के प्रति सावधान रहना होगा। आप सफलता की नई सीढ़ी चढ़ेंगे,क्योंकि नौकरी में आपको अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। आपने यदि साझेदारी में किसी व्यापार को किया हुआ है,तो उसमें भी आपको लाभ मिलेगा। आप अपने मित्रों के साथ आज कहीं मनोरंजन के कार्यक्रम में जा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या चल रही है, तो उसे नजरअंदाज करने से बचना होगा,नहीं तो भविष्य में वह कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। जल्दबाजी में आप अपने मन में चल रहे कुछ विचारों की चर्चा अपने किसी बाहरी व्यक्ति से कर सकते हैं,जो उसका फायदा उठाएंगे। संतान को कोई नई नौकरी के मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आ सकता है। लक्ष्य निर्धारित(🎯Target) नौकरी में कार्यरत लोग टीमवर्क के जरिए काम करेंगे,तो वह समय से पहले कार्य पूरा करके देंगे। आपको आज कोई आंखों से संबंधित कष्ट हो सकता है,उसके प्रति सावधान रहें। आपका रुका हुआ धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

कन्या दैनिक राशिफल
आज आपको किसी लेनदेन के मामले में सावधानी बनाए रखनी होगी व जिम्मेदारी से कोई कार्य करें। जीवनसाथी आपके प्रत्येक कार्य में पूरा साथ देंगे। आपका कोई परिचित आपकी किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या का समाधान बता सकता है। नौकरी के साथ आपकी किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना विफल हो सकती है,इसलिए आपको एक ही जगह दिमाग लगाना बेहतर रहेगा। व्यापारियों को आज लाभ मिलेगा खास तौर पर इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने वालों को

तुला दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर निर्णय लेने के लिए रहेगा। आज आपको किसी आर्थिक मदद की आवश्यकता होगी,जो आपको आसानी से मिल जाएगी। मित्रों द्वारा किसी धार्मिक स्थल पर पर जाने की योजना बनाई जा सकती है। धन के मामले में आज दिन थोड़ा कमजोर रहेगा,लेकिन आप कम मेहनत करके भी अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थी अपनी कला कौशल से प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में ध्यान दें,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी बातें सुनेंगे और उन पर भरोसा भी करेंगे। आपका कोई परिजन आपकी व जीवनसाथी के बीच चल रही अनबन को खत्म करने में आपकी मदद कर सकता है। आप आज अपने परिवार में बच्चों की खुशी के लिए उनके लिए कोई उपहार भी लेकर आ सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल
आज आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आप अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़े,तो आपके लिए बेहतर रहेगा,नहीं तो आपके कुछ काम बिगड़ सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के प्रताप व प्रभाव में वृद्धि का दिन रहेगा। आपके साहस व पराक्रम बना रहेगा। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको आज किसी परिजन की ओर से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

मकर दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप व्यापार में कुछ नई योजनाओं को शुरू करने पर विचार कर सकते हैं। जातक किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं,तो उन्हें उसमें सावधान रहना होगा,क्योंकि उनकी कोई प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। आपका आकर्षण देखकर लोग आपसे मित्रता रखने की चेष्टा करेंगे। घर व परिवार में खुशियां रहने से आप मानसिक तनाव से दूर रहेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप अपनी खुशियों को परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर सांझा करेंगे। आपके पराक्रम में वृद्धि होने से आपका भाग्य और मजबूत होगा। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे,तो उसमें उन्हें अच्छी सफलता मिलेगी। आपके पारिवारिक रिश्तों में चल रहे तनाव को लेकर आप परेशान रह सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए करियर के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको किसी सरकारी योजना में निवेश करने का मौका मिलेगा,जिसमें आपको उसके नियमों का पूरा पालन करना होगा। घर परिवार मे आपको यदि कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी,तो आप उन्हे बखूबी निभाएंगे,जो जातक विदेश यात्रा पर जाना चाहते हैं,तो उनकी इच्छा भी पूरी हो सकती है। कामकाज ढूंढ रहे लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है,उन्हें अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपको आज किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा।

Loading

Scroll to Top
Latest news
राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून... सीबीएसई-2024 कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात पीएम श्री केन्द्रीय विद्य... ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਸ਼ੌਕੀਨ ਮਾਨ ਦਾ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਇਰਾਦਾ ਨਹੀਂ ਸੀ : ਡਾ ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ ਦੌੜ 'ਚ 'ਆਪ' ਦੂਜਿਆਂ ਨਾਲੋਂ ਸਭ ਤੋਂ ਅੱਗੇ,ਅੱਧੇ ਦਰਜਨ ਹਲਕਿਆਂ 'ਚ ਕਈ ਵੱਡੇ ਆਗੂ ਪਾਰਟੀ 'ਚ ਹੋ... ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਮਾਸਟਰ ਪਰਸ਼ੋਤਮ ਬਿਲਗਾ ਦੇ ਨਾਮਜਦਗੀ ਪੱਤਰ ਦਾਖਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਡਿੱਗਦੀਆਂ ਕਦਰਾਂ-ਕੀਮਤਾਂ ਦਾ ਸੰਕੇਤ: ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧ... ਡਾ: ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਨੈਣਾ ਦੇਵੀ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਉਪਰੰਤ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ... ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ 'ਚ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਟੀਨੂੰ ਲਈ ਕੀਤਾ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ, ਕਿਹਾ ਧੋਖੇਬਾਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਜਵਾ... भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के नामांकन पर उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश