*✡️ राशिफल 6 अक्टूबर ✡️*

*🔆 ॐ श्रीं 🔆*

 

*🕉 नवग्रह वास्तु 🕉*

 

*✡️ राशिफल 6 अक्टूबर ✡️*

 

 

मेष दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी पद और प्रतिष्ठा बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके मित्र आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या का समाधान बता सकते हैं। आपको आय के नवीन स्त्रोत मिलने से आप आगे बढ़ेंगे। आप किसी नई भूमि,भवन व वाहन आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं।

 

 

वृष दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आपके घर में कुछ असमंजस की स्थिति रहेगी जिसमें आप तालमेल बनाए तो बेहतर रहेगा। कुछ लेनदेन के मामले आपके लिए समस्या लेकर आ सकते हैं। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे,जिनसे आपको अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके ही बचने को मिल सकता है।

 

 

मिथुन दैनिक राशिफल

आज यदि आप अपने करियर को लेकर परेशान चल रहे हैं,तो उसमें आज कोई नया मोड़ आ सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आप के लिए दिन उत्तम रहेगा। आप अपनी सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे और तभी कार्य को करेंगे। आज आपकी अपनी कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात होगी ।

 

 

कर्क दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको घर व बाहर कहीं पर भी किसी लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचना चाहिए। आय निश्चित होने के कारण आपको अपने खर्चों की ओर ध्यान देना होगा,नहीं तो बाद में आपको धन के संकट से जूझना पड़ सकता है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आपकी प्रशंसा होगी। कानूनी कार्यों में यदि कुछ अड़चनें आ रही हैं,तो उसके लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं।

 

 

सिंह दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप किसी नए घर,मकान,वाहन आदि की खरीदारी की योजना बना सकते हैं,जिसमें आपको परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा।जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं,उन्हें अपने किसी साथी की मदद से कोई नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपको किसी जरूरी काम को कल पर टालने से बचना होगा। विद्यार्थीयों को अपनी पढ़ाई में आ रही समस्याओं को लेकर अध्यापक से बात करनी चाहिए।

 

 

कन्या दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है,जो लोग अपने धन का निवेश शेयर बाजार अथवा लॉटरी आदि में निवेश करते हैं,वह आज अच्छा मुनाफा कमाने में कामयाब रहेंगे,लेकिन आपको किसी व्यक्ति की कही सुनी बातो पर भरोसा करने से बचना होगा,उसके लिए आपको कोई बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है,इसलिए सावधान रहें। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी कुछ समय निकाल पाएंगे।

 

 

तुला दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों आज अपनी कुछ रुकी हुई योजनाओं के फिर से शुरू होने से प्रसन्न रहेंगे और इनकम भी ठीक-ठाक रहेगी,लेकिन आपको लाभ के अवसरों को पहचान कर उन पर अमल करना होगा,तभी आप अच्छा मुनाफा कमाने में कामयाब रहेंगे। आज आप भगवान की भक्ति में ज्यादा लगेंगे,जिसके कारण आप धार्मिक कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

 

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज का दिन आप के लिए उत्तम रहने वाला है,क्योंकि उनके साथी आज उन्हें अपनी बातों से खुश करेंगे और परिवार मे चल रहा कोई वाद विवाद भी समाप्त होगा। लेकिन आपको किसी गलत व्यक्ति का साथ देने से बचना होगा। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी, इसलिए उसमें मधुरता बनाए रखें। आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिले,तो अवश्य जाएं,लेकिन उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें।

 

 

धनु दैनिक राशिफल

आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है,उनकी प्रतिष्ठा बढ़ने से आज प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी से अपशब्द बोलने से बचना होगा। यदि कुछ कानूनी मामलों में अड़चन आ रही थी,तो वह भी सुलझ सकती हैं। व्यापार कर रहे लोग आज जोखिम उठाने से बचे,नहीं तो उनको नुकसान हो सकता है। आपके करियर के दृष्टिकोण से किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपको अपने किसी परिचय की सेहत की चिंता सता सकती है।

 

 

मकर दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपके घर अतिथियों का आगमन होगा। आज कोई व्यक्ति अपने स्वाभिमान को ठेस पहुंचा सकता है। कोई विपरीत परिस्थिति सुनकर आपको अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

 

 

कुंभ दैनिक राशिफल

आज का दिन नौकरी कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है,क्योंकि उन्हें कोई नई नौकरी मिलने से प्रसन्नता होगी। आपको व्यावसायिक क्षेत्र में कुछ यात्रा करने का मौका मिलेगा,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। कार्यक्षेत्र में कोई विरोधी आपके कामों में रोड़ा करने की कोशिश कर सकता है। यदि किसी काम को आपने जल्दबाजी मे किया,तो उसके लिए बाद में आपको पछतावा होगा,इसलिए सावधान रहें।

 

 

मीन दैनिक राशिफल

आज का दिन आपको लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाना होगा,क्योंकि आपके खर्चे बढ़ सकते है। आपको किसी अपरिचित व्यक्ति से किसी प्रकार की कोई भी जानकारी देने से बचें,नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। आज आपके कुछ बढे़ हुए खर्चे आपकी परेशानी बन सकते है,इसलिए आपको सावधान रहना होगा।

Loading

Scroll to Top
Latest news
राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून... सीबीएसई-2024 कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात पीएम श्री केन्द्रीय विद्य... ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਸ਼ੌਕੀਨ ਮਾਨ ਦਾ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਇਰਾਦਾ ਨਹੀਂ ਸੀ : ਡਾ ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ ਦੌੜ 'ਚ 'ਆਪ' ਦੂਜਿਆਂ ਨਾਲੋਂ ਸਭ ਤੋਂ ਅੱਗੇ,ਅੱਧੇ ਦਰਜਨ ਹਲਕਿਆਂ 'ਚ ਕਈ ਵੱਡੇ ਆਗੂ ਪਾਰਟੀ 'ਚ ਹੋ... ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਮਾਸਟਰ ਪਰਸ਼ੋਤਮ ਬਿਲਗਾ ਦੇ ਨਾਮਜਦਗੀ ਪੱਤਰ ਦਾਖਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਡਿੱਗਦੀਆਂ ਕਦਰਾਂ-ਕੀਮਤਾਂ ਦਾ ਸੰਕੇਤ: ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧ... ਡਾ: ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਨੈਣਾ ਦੇਵੀ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਉਪਰੰਤ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ... ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ 'ਚ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਟੀਨੂੰ ਲਈ ਕੀਤਾ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ, ਕਿਹਾ ਧੋਖੇਬਾਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਜਵਾ... भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के नामांकन पर उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश