अधिकारियों व कर्मचारियों पर एफआईआर के विरोध में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में हड़ताल

जालंधर: दो प्लाटों की बिक्री संबंधी इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों व कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज होने के विरोध में ट्रस्ट के कर्मचारी सोमवार को हड़ताल पर चले गये। कर्मचारियों ने ट्रस्ट के प्रांगण में धरना दिया और चेयरमैन जगतार सिंह संघेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज करने को लेकर नारेबाजी की। ट्रस्ट कर्मचारियों का आरोप है कि चेयरमैन ने गलत मामला दर्ज कराया है। जिन दो मामलों में केस दर्ज किया गया है, उनमें कोई विभागीय जांच नहीं की गयी. ऐसे मामलों में सबसे पहले विभागीय जांच रिपोर्ट आती है और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई तय होती है। ट्रस्ट कर्मियों ने चेतावनी दी कि अगर एफआईआर रद्द नहीं हुई तो लंबी हड़ताल की जायेगी. उधर, नगर निगम यूनियनों ने ट्रस्ट कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया है। यूनियन नेता बंटू सभरवाल, रिंपी कल्याण, शम्मी लूथर समेत कई नेता पहुंचे। यूनियन नेताओं ने ट्रस्ट कर्मचारियों के साथ मिलकर ईओ जतिंदर सिंह को ज्ञापन सौंपा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Latest news
आतिशी मार्लेना होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री नवजोत सिद्धू के पूर्व सलाहकार मलविंदर सिंह माली गिरफ्तार ममता सरकार ने हड़ताली डॉक्टरों की मांगे मान लीं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव की तारीख फिर आगे बढ़ा दी गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब का किवाड़ 10 तारीख को बंद होंगे अधिकारियों व कर्मचारियों पर एफआईआर के विरोध में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में हड़ताल अनंत चौदस के धार्मिक अनुष्ठान के साथ शुरू हुआ श्री सिद्ध बाबा सोढल मेला, सुबह से ही भक्तों की लगी लं... मनसा में सीएम भगवंत मान के बोर्ड पर अज्ञात ने पोथी कलाख ਸੜਕ ਕਿਨਾਰੇ ਖੜ੍ਹੀਆਂ ਰੇਹੜੀਆਂ ਅਤੇ ਰੇਹੜੇ ਪਿੱਛੇ ਹਟਵਾਏ जालंधर ग्रामीण पुलिस की ओर से अंकुश भया गैंग का पर्दाफाश; गिरोह के सरगना और एक पुलिस कांस्टेबल सहित ...