*✡️ राशिफल 9 सितंबर ✡️*

*🌐🔆 ॐ श्रीं 🔆🌐*

 

*🕉 नवग्रह वास्तु 🕉*

 

  • *✡️ राशिफल 9 सितंबर ✡️*

 

 

मेष राशिफल:

 

आज आपका दिन ठीक रहेगा । आपको अपनी भावनाओं को काबू में रखना चाहिए। आज आपके फजूल के खर्चे बढ़ सकते हैं। किसी समस्या को सुलझाने के लिए मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। आज पिताजी को कहीं अचानक बाहर जाना पड़ सकता है।

 

वृष राशिफल:

 

आज परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें शामिल होकर आपका मन प्रसन्न होगा। किसी पुराने रिश्ते को टूटने के डर को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं। आज माताजी का स्वभाव कुछ उग्र होने की संभावना है। आज प्रॉपर्टी के लेनदेन में फायदा होना।

 

मिथुन राशिफल:

 

आज आपका मन शांत रहेगा। लेकिन मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा तभी सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन के मामले में आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। आज व्यापार में भाइयों द्वारा आपको सहयोग मिलेगा। आज धन की स्थिति ठीक रहेगी। आज आपके रुके हुए पैसे वापस मांगने के संकेत हैं।

 

 

कर्क राशिफल:

 

आज के दिन कर्क राशि वालों को सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज आपके मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। आज आप दफ्तर में मन लगाकर काम करेंगे जिससे दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आपकी प्रशंसा की जाएगी। आपके जीवन साथी को अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना चाहिए।

 

सिंह राशिफल:

 

आज सिंह राशि के लोगों को अपनी बुद्धिमता का परिचय देना होगा। अपने कर्तव्यों के प्रति जागरुक रहें। किसी भी चीज का लालच ना करें। अपने जीवन में अनुशासन बनाए रखें। आज आपका मन किसी पार्क में घूमने को करेगा जहां जाकर आपको शांति मिलेगी। आपको आज गुस्से में आकर किसी का दिल नहीं दुखाना चाहिए।

 

कन्या राशिफल:

 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको आज व्यापारिक लाभ में वृद्धि हो सकती है। अपनी सेहत का ख्याल रखें। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन संभव है। मन अशांत रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शुभ है, उनका पढ़ाई में मन लगेगा। जीवन साथी के साथ मिलकर आज कोई नई कारोबार की योजना बनाएंगे।

 

 

तुला राशिफल:

 

आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज का दिन कुछ तनावपूर्ण हो सकता है। संतान के करियर के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेनी पड़ेगी। घरवालों की बातों को सुनने के साथ समझना भी होगा। संतान की सेहत को लेकर परेशानी की संभावना है।

 

वृश्चिक राशिफल:

 

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको आज व्यापार में लाभ मिल सकता है। रोजगार की तलाश में हैं तो कोई अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को कोई नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आज आप अपने दोस्तों के साथ बाहर खाना खाएंगे।

 

धनु राशिफल:

 

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। जो लोग व्यापारी हैं उनकी आमदनी बढ़ेगी। सांसारिक सुखों में वृद्धि संभव है आप आज घर के लिए कोई नई वस्तु ला सकते हैं। उच्च अध्ययन के लिए प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। आज आपको कुछ थकावट महसूस होगी।

 

 

मकर राशिफल:

 

आज आपके मन में सकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज के दिन कपड़ों के व्यापारियों को धन लाभ हो सकता है। ग्राहकों से मेलजोल बनाए रखें। विद्यार्थियों का आज पढ़ाई में मन कम लगेगा। जो लोग विदेश जाना चाहते हैं उनके लिए समय अच्छा है। आज आप अपना ऋण चुकाने में सफल होंगे।

 

कुंभ राशिफल:

 

आज आप अपने परिवार में धैर्य बनाए रखें अगर कोई समस्या है तो उसे योजनाबद्ध तरीके से खत्म करें। अपनी सेहत का ख्याल रखें। अनियोजित खर्चे सामने आ सकते हैं। परिवार को लेकर थोड़े परेशान रह सकते हैं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

 

मीन राशिफल:

 

आज अपने विरोधियों को परास्त करने में सफल रहेंगे। काम में प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार की दृष्टि से आज का दिन शुभ है। अगर आप कहीं बाहर जाना चाहते हैं तो सभी जरूरी सामान साथ रखें। आज आप अपने बच्चों के साथ मस्ती करेंगे और उन्हें नए खिलौने लाकर दे सकते हैं। आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा जो आपको आगे काम आएगा।

 

 

🔯

Loading

Scroll to Top
Latest news
राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून... सीबीएसई-2024 कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात पीएम श्री केन्द्रीय विद्य... ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਸ਼ੌਕੀਨ ਮਾਨ ਦਾ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਇਰਾਦਾ ਨਹੀਂ ਸੀ : ਡਾ ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ ਦੌੜ 'ਚ 'ਆਪ' ਦੂਜਿਆਂ ਨਾਲੋਂ ਸਭ ਤੋਂ ਅੱਗੇ,ਅੱਧੇ ਦਰਜਨ ਹਲਕਿਆਂ 'ਚ ਕਈ ਵੱਡੇ ਆਗੂ ਪਾਰਟੀ 'ਚ ਹੋ... ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਮਾਸਟਰ ਪਰਸ਼ੋਤਮ ਬਿਲਗਾ ਦੇ ਨਾਮਜਦਗੀ ਪੱਤਰ ਦਾਖਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਡਿੱਗਦੀਆਂ ਕਦਰਾਂ-ਕੀਮਤਾਂ ਦਾ ਸੰਕੇਤ: ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧ... ਡਾ: ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਨੈਣਾ ਦੇਵੀ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਉਪਰੰਤ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ... ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ 'ਚ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਟੀਨੂੰ ਲਈ ਕੀਤਾ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ, ਕਿਹਾ ਧੋਖੇਬਾਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਜਵਾ... भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के नामांकन पर उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश