*🍁 राशिफल 11 अगस्त 🍁*

*🌐🔆 ॐ श्रीं 🔆🌐*

 

*🕉 नवग्रह वास्तु 🕉*

 

*🍁 राशिफल 11 अगस्त 🍁*

आज रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार है आज के दिन बहन ने अपने भाई को राखी बांधी हैं इस दिन जो है भद्रा आ रही है ज्योतिष विज्ञान के अनुसार अगर भद्रा का मुंह पृथ्वी की ओर हो तो उस समय शुभ कार्य की शुरुआत नहीं करनी चाहिए चंद्रमा अगर कर्क सिंह कुंभ और मीन राशि में हो तो भद्रा का मुख्य पृथ्वी की ओर होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भद्रा सूर्य देव की पुत्री है। अगर कोई काम जरूरी हो करना इस स्थिति में तो श्रद्धा से भद्रा के 12 नाम समरण करके आप किसी कार्य को कर सकते हैं। यह नाम है -धान्या, दधिमुखी ,भद्रा, महामारी ,खरानना, कालरात्रि, महारुद्रा, विष्टि ,कुलपुत्रीका ,भैरवी, महाकाली और असुर क्षयकारी🙏🙏🙏

 

मेष राशि

 

साहित्य के क्षेत्र से जुड़े मेष राशि वाले जातक आज अपनी कल्पना शक्ति से नए काम को अंजाम देंगे। प्रेम जीवन में सुखद अनुभूति होगी। आपने कहीं पर जो निवेश किया हुआ है उसमें आज फायदा हो सकता है। जरूरत से ज्यादा खर्चा होने के कारण मन में उदासी के भाव आ सकते हैं। जो खिलाड़ी है वह आज नया कीर्तिमान बनाएंगे। आज हनुमान जी के मंदिर में मिठाई चढ़ाएं लाभ होगा।

 

वृष राशि

 

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। जो लोग अविवाहित हैं आज अच्छा रिश्ता आने के कारण परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।राजनीतिक लोगों का आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। जो लोग बेरोजगार हैं आज उन्हें अच्छी नौकरी मिलेगी। अगर किसी महत्वपूर्ण काम में आप सफलता चाहते हैं तो जेब में दो हारसिंगार के फूल रखकर जाए सफलता मिलेगी ।

 

मिथुन राशि

 

पुरानी बातों को याद करके आज मन भावुक होगा। आज आपके मन में व्यापार में कुछ अलग करने के विचार आएंगे। पर आपको अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर ही कोई काम करना चाहिए। दफ्तर में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती। जिसके कारण आप परेशानी मेरे रहेंगे। आपको गुस्से पर काबू रखने के लिए सलाह दी जाती है। आज पत्नी से कुछ पैसे लेकर अपनी जेब में रखकर काम पर जाए व्यापार में फायदा होगा।

 

 

कर्क राशि

 

कर्क राशि वाले लोगों को आज अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवारिक और दांपत्य जीवन में सुख की अनुभूति करेंगे। अगर आप कोई जलीय यात्रा करना चाहते हैं तो आपको सावधानी बरतनी चाहिए। विद्यार्थियों को आज के दिन पढ़ाई में फोकस करना चाहिए । आज का शुभ रंग गुलाबी है।

 

सिंह राशि

अगर आप कब बड़े दिन से रुका हुआ कोई सरकारी काम है तो आज वह पूर्ण होगा। आप अपनी कथनी और करनी में समानता रखें। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। आज आपको किसी को दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें मनचाही नौकरी मिल सकती है। दोस्तों के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा। आज अपनी दहलीज पर माथा टेक कर काम पर जाएं आपको फायदा होगा।

 

कन्या राशि

 

आत्मविश्वास से व्यवसाय में वृद्धि होगी। आज दोस्तों से मुलाकात होने पर अच्छा महसूस करेंगे। जरूरी काम में थोड़ा विलंब आ सकता है लेकिन बाद में पूर्ण होने से शांति मिलेगी। आवश्यकता पड़ने पर भाइयों का सहयोग मिलेगा। आज किसी परिजन की सेहत खराब होने के कारण आपको अचानक जाना पड़ सकता है। आज छोटी कन्याओं को फल देकर आशीर्वाद ले जिससे सभी बिगड़े काम आसानी से बन जाएंगे।

 

 

तुला राशि

 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए खास तौर पर जिन्हें रक्तचाप से संबंधित कोई समस्या है। आज आपके आय के साधनों में वृद्धि होगी। आज के दिन लक्ष्मी जी की पूजा करें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को आज ध्यान से काम करना चाहिए नहीं तो उच्च अधिकारी से डांट पड़ सकती है।

 

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन दौड़ भाग वाला रहेगा। आपको अपनी माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए। खाने पीने में सेहत का ध्यान रखना चाहिए नहीं तो आपको पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। अपने व्यवसाय पर ध्यान देकर ही लाभ कमा सकते हैं। आज गरीबों में पकौड़े बांटे व्यापारिक परेशानियों का समाधान होगा।

 

 

धनु राशि

आज परिवारिक कामों में व्यस्त रहेंगे। घर में किसी मेहमान का आवागमन हो सकता है जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आज के दिन खान-पान का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। नए काम की शुरुआत के लिए आज का दिन शुभ है। अविवाहित लोगों के लिए आज विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। आज भगवान गणेश को लड्डुओं का भोग लगाएं कल्याण होगा।

 

 

मकर राशि

 

आज के दिन संतान से जुड़े कार्य पूरे होंगे। परिवार में किसी नन्हे फरिश्ते के आने के कारण खुशियों का माहौल बनेगा । आज जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। लेखन कार्य से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। माता की सेहत बेहतर होगी। आज आप अपने भाई बहनों से मिलकर घर में पार्टी करेंगे। जो लोग वाहन लेना चाहते थे आज उनकी इच्छा पूरी होगी।

 

कुंभ राशि

 

आज के दिन अपने रिश्तेदार या दोस्तों से मुलाकात करके खुशी की अनुभूति होगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्त होने के कारण शाम को थकान महसूस करेंगे। किसी बात को लेकर परिवार में अगर तनाव था वह आज ठीक होता हुआ दिखाई दे रहा है। जो लोग कपड़े का काम करते हैं आज उनका दिन अच्छा रहेगा।

 

 

मीन राशि

 

आज का दिन मीन राशि वालों के लिए बहुत शुभ है। व्यापारी वर्ग को आज व्यापार में लाभ होंगे। जीवनसाथी की सेहत को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। जीवन में किसी नए व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है। आज आप बच्चों के लिए खरीदारी करेंगे । अगर आप कोई कोर्ट केस करना चाहते हैं तो आज दिन अच्छा है ।आज के दिन मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाना शुभ होगा।

Loading

Scroll to Top
Latest news
राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून... सीबीएसई-2024 कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात पीएम श्री केन्द्रीय विद्य... ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਸ਼ੌਕੀਨ ਮਾਨ ਦਾ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਇਰਾਦਾ ਨਹੀਂ ਸੀ : ਡਾ ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ ਦੌੜ 'ਚ 'ਆਪ' ਦੂਜਿਆਂ ਨਾਲੋਂ ਸਭ ਤੋਂ ਅੱਗੇ,ਅੱਧੇ ਦਰਜਨ ਹਲਕਿਆਂ 'ਚ ਕਈ ਵੱਡੇ ਆਗੂ ਪਾਰਟੀ 'ਚ ਹੋ... ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਮਾਸਟਰ ਪਰਸ਼ੋਤਮ ਬਿਲਗਾ ਦੇ ਨਾਮਜਦਗੀ ਪੱਤਰ ਦਾਖਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਡਿੱਗਦੀਆਂ ਕਦਰਾਂ-ਕੀਮਤਾਂ ਦਾ ਸੰਕੇਤ: ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧ... ਡਾ: ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਨੈਣਾ ਦੇਵੀ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਉਪਰੰਤ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ... ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ 'ਚ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਟੀਨੂੰ ਲਈ ਕੀਤਾ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ, ਕਿਹਾ ਧੋਖੇਬਾਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਜਵਾ... भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के नामांकन पर उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश