*🍁 राशिफल 4 अगस्त 🍁*

*🌐🔆 ॐ श्रीं 🔆🌐*

 

*🕉 नवग्रह वास्तु 🕉*

 

*🍁 राशिफल 4 अगस्त 🍁*

 

 

मेष दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके घर में किसी मांगलिक उत्सव का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा,जिसके कारण लोग आपसे आकर्षित होगे। कार्यक्षेत्र में आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करते काफी सारी समस्याओं से आसानी से बाहर निकल जाएंगे। आपको एक स्थान से दूसरे स्थान की यात्रा पर भी जाने का मौका मिलेगा। आप किसी नौकरी की तलाश कर सकते हैं तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। आज मित्रों के सहयोग से कोई रुका काम पूरा होगा।

 

 

वृष दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव लेकर आएगा। आप अपने परिवार के सदस्यों का पूरा ध्यान रखेंगे और उनकी जरूरतों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे,जिसका आपको सुख मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। आज जरूरी कार्यों में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और घर के बड़े बुजुर्ग आपके साथ पूरा सहयोग करेंगे।

 

 

मिथुन दैनिक राशिफल

 

आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बना रहेगा। आप अपने घर में किसी नए वाहन या किसी नई वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं,जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। प्रेमजीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ प्यार भरी बातें करते हुए घूमने फिरने जाएंगे। कोई वरिष्ठ सदस्य आपके किसी जमीन जायदाद से जुड़े मामले को सुलझा सकता है। भाई-बहनों से यदि आप किसी मदद को मांगेंगे,तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी।

 

 

कर्क दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। परिवार में चल रही कलह समाप्त होगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ आपसी तालमेल बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। आप अपने उत्साह से कार्य करके लोगों को अपना बनाने में भी कामयाब रहेगे। कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आपके मन में एक नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा। कामकाज में आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

 

 

सिंह दैनिक राशिफल

 

आज आपको किसी कानूनी कार्य में निश्चित रूप से सफलता मिलती दिख रही है। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामला यदि लटका हुआ था,तो उसमें राहत मिलती दिख रही है। आप मीठी वाणी व चतुराई से कार्य में सफलता हासिल करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक कार्य सौंपा जाएगा,जिसे देखकर आपके शत्रु आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं। आपको अच्छे व्यवहार से माहौल को अपने अनुकूल बनाना होगा,तभी आप परेशानी से बाहर निकल पाएंगे।

 

 

कन्या दैनिक राशिफल

 

आज आप अपने माता पिता को किसी तीर्थस्थान की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं,जिससे उनके मन को सुकून मिलेगा। कार्यक्षेत्र में भी उत्तम स्थिति देखने को मिलेगी। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति के संकेत मिल सकते हैं। कामकाज में आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा,जिससे आप अपनी इच्छाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता करेंगे।

 

 

तुला दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपके अंदर जो बोलने की कला है,वह आपको किसी भी कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी।यदि पारिवारिक बिजनेस में मंदी आ रही थी,तो उसके लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों का साथ समय-समय पर आपको मिलता रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई की और ध्यान देना चाहिए तभी आगे बढ़ सकते हैं

 

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आप अत्यधिक मेहनत करके वह सब कुछ पा सकते हैं,जिसकी आपके पास अभी तक कमी थी। आपको किसी शादी विवाह या मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। परिवार में छोटे बच्चों के साथ आप मौज मस्ती करते नजर आएंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। किसी के कहने में आकर धन का निवेश करने से बचना होगा।

 

 

धनु दैनिक राशिफल

 

आज के दिन आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नए व्यवसाय को करने का विचार बना सकते हैं या उसे वास्तविक रूप दे सकते हैं। घर में सभी का प्रेम व स्नेह आपको मिलेगा। आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छा अनुसार पूरा करेंगे। आप अपनी चतुराई का परिचय देते हुए घर में चल रही कलह को दूर करेंगे,जिससे आपकी टेंशन भी कम होगी। नौकरी से जुड़े जातकों को किसी महिला मित्र से धन लाभ मिलता दिख रहा है।

 

 

मकर दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आप कार्यक्षेत्र में पूरे जोश व उत्साह से काम करते नजर आएंगे जिसमें कुछ रुके हुए कार्य भी आप पूरे कर देंगे। परिवार के लोगों व मित्रों के साथ आप अपना समय व्यतीत करेंगे। शरीर में फुर्ती आज देखने को मिलेगी। आज आपको अपने पुराने किसी मित्र से मुलाकात होगी जिसकी मुलाकात के बाद आपको काफी प्रसन्नता मिलेगी। आप उनके कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा भी लेंगे। परिवार का कोई सदस्य आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकता है।

 

 

कुंभ दैनिक राशिफल

 

आज के दिन कार्यक्षेत्र में यदि कुछ परेशानियां चल रही थी तो उनसे छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। धन संबंधित मामले में सावधानी बरतना जरूरी होगा। आपको जीवनसाथी या संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आज किसी से कोई अगर झगड़ा चल रहा है तो उसमें सुला हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों व सीनियर्स की मदद की आवश्यकता होगी।

 

 

मीन दैनिक राशिफल

 

आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। जीवनसाथी से उनके संबंध बेहतर रहेंगे,लेकिन आपको किसी संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा,इसलिए आपको किसी भी कठिन परिस्थिति का डटकर सामना करना होगा। व्यापारी वर्ग को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपकी धन संबंधित समस्याएं समाप्त होंगी। जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं,उन्हें कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा।

Loading

Scroll to Top
Latest news
राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून... सीबीएसई-2024 कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात पीएम श्री केन्द्रीय विद्य... ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਸ਼ੌਕੀਨ ਮਾਨ ਦਾ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਇਰਾਦਾ ਨਹੀਂ ਸੀ : ਡਾ ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ ਦੌੜ 'ਚ 'ਆਪ' ਦੂਜਿਆਂ ਨਾਲੋਂ ਸਭ ਤੋਂ ਅੱਗੇ,ਅੱਧੇ ਦਰਜਨ ਹਲਕਿਆਂ 'ਚ ਕਈ ਵੱਡੇ ਆਗੂ ਪਾਰਟੀ 'ਚ ਹੋ... ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਮਾਸਟਰ ਪਰਸ਼ੋਤਮ ਬਿਲਗਾ ਦੇ ਨਾਮਜਦਗੀ ਪੱਤਰ ਦਾਖਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਡਿੱਗਦੀਆਂ ਕਦਰਾਂ-ਕੀਮਤਾਂ ਦਾ ਸੰਕੇਤ: ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧ... ਡਾ: ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਨੈਣਾ ਦੇਵੀ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਉਪਰੰਤ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ... ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ 'ਚ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਟੀਨੂੰ ਲਈ ਕੀਤਾ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ, ਕਿਹਾ ਧੋਖੇਬਾਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਜਵਾ... भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के नामांकन पर उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश