निष्ठा शर्मा ने दसवीं में 98 प्रतिशत अंक लेकर अपने परिवार का नाम किया रोशन

जालंधर  (Jatinder Rawat ) स्थानीय जेपी नगर स्थित स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल की छात्रा निष्ठा शर्मा ने सीबीएसई की 10वीं कक्षा में 98% अंक लेकर अपने स्कूल व परिवार का नाम रोशन किया है। निष्ठा शर्मा के पिता विनय कुमार पेशे से डॉक्टर हैं और माता ज्योति शर्मा डीएवी कॉलेज में प्रोफेसर है। निष्ठा शर्मा ने कहा कि उनके दादाजी रिटायर्ड पुलिस अधिकारी दर्शन शर्मा ने उनको हमेशा प्रेरणा दी जिससे उसको यह सफलता हासिल हुई। निष्ठा शर्मा ने कहा कि उनके स्कूल के अध्यापकों ने बहुत अच्छे तरीके से पढ़ाई करवाई इसलिए अब वह इसी स्कूल में 11वीं कक्षा मेडिकल से कर रही है और डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करेगी। निष्ठा शर्मा के दादा जी दर्शन शर्मा ने कहा कि पूरा परिवार माता रानी जी का भगत है और माता रानी ने ही हमारी बेनती स्वीकार की और बच्ची द्वारा की गई मेहनत का फल उसको दिया। निष्ठा शर्मा अवतार नगर में एक संयुक्त परिवार में रहती है और उसके दोनों भाई लक्ष्य शर्मा और निश्चय शर्मा स्वामी संत दास स्कूल के विद्यार्थी है। उसके चाचा अजय शर्मा समाज सेवा के साथ मधुबन कॉलोनी में दवा की दुकान चलाते हैं और चाची हाउसवाइफ है।

Loading

Scroll to Top
Latest news
राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून... सीबीएसई-2024 कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात पीएम श्री केन्द्रीय विद्य... ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਸ਼ੌਕੀਨ ਮਾਨ ਦਾ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਇਰਾਦਾ ਨਹੀਂ ਸੀ : ਡਾ ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ ਦੌੜ 'ਚ 'ਆਪ' ਦੂਜਿਆਂ ਨਾਲੋਂ ਸਭ ਤੋਂ ਅੱਗੇ,ਅੱਧੇ ਦਰਜਨ ਹਲਕਿਆਂ 'ਚ ਕਈ ਵੱਡੇ ਆਗੂ ਪਾਰਟੀ 'ਚ ਹੋ... ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਮਾਸਟਰ ਪਰਸ਼ੋਤਮ ਬਿਲਗਾ ਦੇ ਨਾਮਜਦਗੀ ਪੱਤਰ ਦਾਖਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਡਿੱਗਦੀਆਂ ਕਦਰਾਂ-ਕੀਮਤਾਂ ਦਾ ਸੰਕੇਤ: ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧ... ਡਾ: ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਨੈਣਾ ਦੇਵੀ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਉਪਰੰਤ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ... ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ 'ਚ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਟੀਨੂੰ ਲਈ ਕੀਤਾ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ, ਕਿਹਾ ਧੋਖੇਬਾਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਜਵਾ... भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के नामांकन पर उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश