*✡️ राशिफल 17 जुलाई ✡️*

*🌐🔆 ॐ श्रीं 🔆🌐*

 

*🕉 नवग्रह वास्तु 🕉*

 

 

*✡️ राशिफल 17 जुलाई ✡️*

 

 

मेष दैनिक राशिफल

 

आज पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानियों का समाधान आपको मिल सकता है,लेकिन यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो,तो उसमें आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा,नहीं तो लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। काम की व्यस्तता के कारण परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंग। आप अपने से ज्यादा दूसरों के कार्यों को करने के लिए उत्साहित रहेंगे,जिसके कारण आपके कुछ कार्य लंबे समय के लिए लटक सकते हैं।

 

 

वृष दैनिक राशिफल

 

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है। आपको धन के मामले में कोई एक प्लान बना कर चलना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में तालमेल बना रहेगा और आप अपने साथी को कहीं डेट पर भी लेकर जा सकते हैं। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद लटका हुआ था,तो आज वह भी सुधर सकता है।

 

 

मिथुन दैनिक राशिफल

 

आज का दिन अविवाहित जातकों के लिए कोई अच्छा प्रस्ताव लेकर आ सकता है। यदि व्यवसाय में आप किसी निवेश को करेंगे,तो उसके लिए दिन अनुकूल रहेगा। आपको किसी दोस्त की मदद करके अच्छा महसूस होगा। परिवार में चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी और परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थियों का पठन-पाठन से मन हट सकता है,इसलिए उन्हें दोस्तों के साथ कम समय व्यतीत करना बेहतर रहेगा।

 

 

कर्क दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। मौसम के बदलाव के कारण आपको कुछ स्वास्थ्य समस्या हो सकती हैं,लेकिन कार्यक्षेत्र में आपकी किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी। आपको वरिष्ठ अधिकारियों से बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा । संतान द्वारा आपको कोई प्रसन्नता दायक समाचार सुनने को मिल सकता है,लेकिन विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को कोई डील बहुत सोच समझकर फाइनल करनी होगी।

 

 

सिंह दैनिक राशिफल

 

आज यदि आप किसी वाहन अथवा संपत्ति को खरीदने की योजना बना रहे थे,तो वह सफल रहेगी। परिवार में भाई-बहनों से कोई विरोध चल रहा था,तो वह समाप्त होगा और एक दूसरे की मदद करते नजर आएंगे,लेकिन यदि आपके पिताजी को कोई शारीरिक कष्ट है,तो उसमें लापरवाही बरती तो वह बाद में आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। अपने किसी साथी की बातों में आकर निवेश करने से बचना होगा,नहीं तो उनका धन फंस सकता है।

 

 

कन्या दैनिक राशिफल

 

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों को सावधानी से चलना होगा। समाज में आपके व्यक्तित्व और आपके कार्यों से पहचाना जाएगा। जीवनसाथी के लिए आप किसी नए व्यवसाय को कराने की भी योजना बना सकते हैं। आपको लोगों की व्यर्थ की बात की ओर ध्यान लगाने से अच्छा है कि आप अपने काम की ओर ध्यान लगाएं। घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो उसके प्रति सचेत रहें और समय पर दवाई लेते रहे। धार्मिक कार्यों के प्रति आज आपकी रुचि बढ़ेगी।

 

 

तुला दैनिक राशिफल

 

आज आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे और अपने साथ-साथ दूसरों के कामों को भी करने के लिए उत्साहित रहेंगे,जिसके कारण आपका कोई काम बिगड़ सकता है,इसलिए आपको शीघ्रता व भावुकता में किसी निर्णय को लेने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके लिए कोई समस्या खड़ी कर सकता है। कोई परिचित आपकी किसी पारिवारिक समस्या को हल करने में सहायता कर सकता है। व्यवसाय में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।

 

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल

 

आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए व्यस्तता भरा रहेगा। व्यवसाय में निर्णय लेने से पहले आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना होगा, नहीं तो आप गलत जगह अपने धन का निवेश कर सकते हैं। जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं,उन्हें उसमें आज तालमेल बनाए रखना होगा,नहीं तो साथी से कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपका कोई कानूनी कार्य आपका सिर दर्द बनेगा,जिसे आपको समय रहते पूरा करना होगा।

 

 

धनु दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी कुछ पिछली गलतियों से सीख लेकर भविष्य की कुछ बेहतर योजनाओं को बनाने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में काम का अत्यधिक बोझ होने के कारण आपको थकान,बुखार आदि हो सकता है। जीवनसाथी व परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलता दिख रहा है। जो लोग विदेशों जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं,उनको वह मौका मिल सकता है। जो लोग लॉटरी और सट्टे में पैसे लगाते हैं उन्हें इससे बचना चाहिए।

 

 

मकर दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है,लेकिन कुछ स्वास्थ्य समस्याएं लगी रहेगी,जिनके कारण आपका कार्य करने में मन नहीं लगेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से अपने संबंध बेहतर रखने का प्रयास करना होगा,नहीं तो वे उनकी तरक्की में बाधा बन सकते हैं। आपको अपनी रुचि के अनुकूल कार्य करना बेहतर रहेगा। आपको व्यवसाय में रुका हुआ धन प्राप्त होगा,लेकिन कुछ ऐसा खर्चा सकता है,जिसमें आपको अपने संसाधन को भी खर्च करना पड़ेगा।

 

 

कुंभ दैनिक राशिफल

 

आज का दिन प्रेम जीवनजी रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा,क्योंकि वह अपने साथी के साथ विवाह बंधन में बन सकते हैं। व्यापार में आप कुछ नई योजनाओं को लागू करेंगे,जिनका आप लाभ उठाएंगे,लेकिन जो लोग साझेदारी में व्यवसाय को कर रहे हैं,उन्हें पार्टनर की बातों पर भरोसा करके निवेश करने से बचना होगा। आपके आस पड़ोस में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो,तो उसमें चुप रहना ही बेहतर रहेगा,नहीं तो वह मुद्दा कानूनी हो सकता है।

 

 

मीन दैनिक राशिफल

 

आज आपके परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। परिवार में चल रही कलह समाप्त होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई अच्छा पदभार मिलता दिख रहा है व उनके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ भी आ सकता है। आपको किसी निवेश संबंधी कार्य में भी सफलता मिलती दिख रही है,लेकिन उसमें आपको सावधान रहना होगा व आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद में मुलाकात कर सकता है,जिसमें आपको पुराने विवाद को नहीं उठाना है। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलती दिख रही है।

Loading

Scroll to Top
Latest news
राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून... सीबीएसई-2024 कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात पीएम श्री केन्द्रीय विद्य... ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਸ਼ੌਕੀਨ ਮਾਨ ਦਾ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਇਰਾਦਾ ਨਹੀਂ ਸੀ : ਡਾ ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ ਦੌੜ 'ਚ 'ਆਪ' ਦੂਜਿਆਂ ਨਾਲੋਂ ਸਭ ਤੋਂ ਅੱਗੇ,ਅੱਧੇ ਦਰਜਨ ਹਲਕਿਆਂ 'ਚ ਕਈ ਵੱਡੇ ਆਗੂ ਪਾਰਟੀ 'ਚ ਹੋ... ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਮਾਸਟਰ ਪਰਸ਼ੋਤਮ ਬਿਲਗਾ ਦੇ ਨਾਮਜਦਗੀ ਪੱਤਰ ਦਾਖਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਡਿੱਗਦੀਆਂ ਕਦਰਾਂ-ਕੀਮਤਾਂ ਦਾ ਸੰਕੇਤ: ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧ... ਡਾ: ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਨੈਣਾ ਦੇਵੀ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਉਪਰੰਤ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ... ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ 'ਚ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਟੀਨੂੰ ਲਈ ਕੀਤਾ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ, ਕਿਹਾ ਧੋਖੇਬਾਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਜਵਾ... भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के नामांकन पर उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश