*✡️ राशिफल 12 जुलाई ✡️*

*🌐🔆 ॐ श्रीं 🔆🌐*

 

*🕉 नवग्रह वास्तु 🕉*

 

*✡️ राशिफल 12 जुलाई ✡️*

 

 

मेष दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति दिलाने वाला रहेगा। आप किसी नई संपत्ति की प्राप्ति भी कर सकते हैं,लेकिन आपको व्यवसाय की कुछ दिनों से आ रही समस्याओं के लिए किसी व्यक्ति से भी मिलना पड़ सकता है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं,तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित किया जा सके तो बढ़िया रहेगा अपने वाहन की मरम्मत समय पर करवाते रहें नहीं तो किसी सफर पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक कार्य सौंपा जाएगा,जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे।

 

 

वृष दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयां लेकर आएगा,क्योंकि आपको कुछ पुरानी योजनाओं को लॉन्च करना होगा,जिसके बाद आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कार्य करने के लिए योजना बनाकर चलना होगा,तभी आप अपने सभी कार्य को पूरा कर पाएंगे। आपकी अपने किसी मित्र की सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह और जन्मदिन आदि का मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा।

 

 

मिथुन दैनिक राशिफल

 

आज आप अपने कामों के साथ-साथ दूसरों के कामों में भी ध्यान लगाएंगे,जिसके कारण आपका अपना कार्य गलत हो सकता है। आपको अपने जीवनसाथी की जरूरी बातों पर सोच विचार करना चाहिए। आप अपनी सुख-सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं,लेकिन आपको उसमें अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करना बेहतर रहेगा। राजनीति व सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कार्यों से लोगों से प्रशंसा बटोरने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने सीनियर व गुरुजनों का पूरा साथ मिलेगा।

 

 

कर्क दैनिक राशिफल

 

आज आपको शासन सत्ता का भी गठजोड़ मिलता दिख रहा है। यदि आपके हाथ आज कई सारे काम एक साथ आएंगे,तो आपको इनमें जो जरूरी हो,उसे पहले करना बेहतर रहेगा। संतान के विवाह में आ रही समस्या को लेकर आप किसी परिजन के घर भी जा सकते हैं। यदि किसी यात्रा पर जा रहे हैं,तो उसमें आपको जीवनसाथी व माता-पिता को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा। आपको किसी अपने के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है।

 

 

सिंह दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। परिवार में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई परिजन आपको किसी निवेश संबंधी योजना के बारे में बता सकते हैं,लेकिन पारिवारिक बिजनेस में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता पड़ेगी,तभी वह गति पकड़ पाएगा। विद्यार्थियों को कार्यक्षेत्र अपने कामों की ओर ध्यान लगाना होगा,नहीं तो वह अपने मित्रों के चक्कर में आकर पढ़ाई से ध्यान हटा सकते हैं।

 

 

कन्या दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आप अपने खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। यदि प्रेम जीवन जी रहे हैं,तो अपने साथी के ऊपर भी काफी खर्चा कर सकते हैं। रचनात्मक कार्य की बजाय प्रेम रोमांस और सौभाग्य को ही ज्यादा महत्व देंगे और आपके व्यवहार में आपको चिड़चिड़ापन रहेगा,जिसके कारण आपके रिश्ते काफी खराब हो सकते हैं। माताजी को आप धार्मिक स्थान की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं,जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी,लेकिन आपको अपने रुके हुए कार्यों की ओर भी ध्यान लगाना होगा,नहीं तो बाद में आपके लिए परेशानी भरे हो सकते हैं।

 

 

तुला दैनिक राशिफल

 

आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा,क्योंकि उन्हें एक साथ कई अवसर प्राप्त होंगे,जिन पर उन्हें बहुत ही सोच विचार कर अमल करना बेहतर होगा। यदि आपको जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता सता रही थी,तो वह आज दूर होगी,क्योंकि उनके कष्टों में कुछ कमी आएगी। छोटे व्यापारियों को कार्यक्षेत्र में नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा को देने का मौका मिलेगा,जिसमें उनकी काबिलियत को पहचाना जाएगा। आपको किसी व्यक्ति से यदि धन उधार लेना पड़ेगा,तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा।

 

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपके जीवन में कई प्रकार के उतार-चढ़ाव आ सकते हैं,क्योंकि आपको व्यवसाय में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए परेशान होना पड़ेगा,लेकिन आपने यदि साझेदारी में किसी व्यापार को किया हुआ है,तो वह आपके लिए मन मुताबिक लाभ दे सकता है। यदि आप कहीं घूमने जाने की योजना बना रहे हैं,तो जीवनसाथी से अवश्य करें,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपको नए कार्य को सौंपा जाएगा,जिसमें आपको अपने जूनियर्स के साथ की आवश्यकता होगी।

 

 

धनु दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। प्रेमजीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ विवाह बंधन में बन सकते हैं,लेकिन भाइयों के बीच चल रही अनबन आज कोई बड़ा रूप ले सकती है। वरिष्ठ सदस्य आपसे कुछ फरमाइशें करेंगे,जिनको आपको पूरा अवश्य करना होगा। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से अच्छा है कि आप पहले उनके बारे में सोचें, तभी किसी निर्णय पर पहुंचे पाएंगे। जीवनसाथी से आपकी किसी बात पर कोई झड़प हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक कार्य मिलेगा।

 

 

मकर दैनिक राशिफल

 

आज आज शनिदेव वापस वक्री स्थिति में अपनी मकर राशि में आ रहे हैं। आपको नौकरी में किसी जूनियर अधिकारियों के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। घर में माहौल शांतिपूर्ण रहेगा, जिसके कारण परिवार में खुशियां रहेगी और लोगों के बीच आपसी प्रेम बना रहेगा,लेकिन दांपत्य जीवन आज थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। यदि आप संतान के भविष्य के लिए कुछ धन संचय करना चाहते हैं,तो पोस्ट आफिस व बैंक आदि में निवेश करना बेहतर रहेगा। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

 

 

कुंभ दैनिक राशिफल

 

आज के दिन आपको सावधानी व सतर्कता बरतनी होगी और अपने मन पर पूरा नियंत्रण रखना होगा। यदि आपने किसी से अपने मन में चल रहे विचारों को बताया,तो वह उनका फायदा उठा सकते हैं और आप अपनी मीठी वाणी से ही कार्यक्षेत्र में जूनियर्स से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। यदि किसी साथी का पड़ोसी द्वारा कोई बात आपको अचानक से पता चले,तो आपको उसमें गुस्सा करने से बचना होगा,बस नियंत्रण बनाए रखना होगा,नहीं तो आपका कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आप घर में रखरखाव की कुछ चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं।

 

 

मीन दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करके यश बटोरने में कामयाब रहेंगे। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होगी, जिसके बाद आप अपने घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम को रख सकते हैं। परिवार के सदस्यों का आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, जिसके कारण आपकी यदि कुछ समस्याएं आ रही थी,तो वह भी हल होंगी। परिवार का कोई सदस्य आपके कड़वे व्यवहार से परेशान रहेगा। यदि आप राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, तो आपकी इच्छा पूरी होगी।

Loading

Scroll to Top
Latest news
राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून... सीबीएसई-2024 कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात पीएम श्री केन्द्रीय विद्य... ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਸ਼ੌਕੀਨ ਮਾਨ ਦਾ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਇਰਾਦਾ ਨਹੀਂ ਸੀ : ਡਾ ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ ਦੌੜ 'ਚ 'ਆਪ' ਦੂਜਿਆਂ ਨਾਲੋਂ ਸਭ ਤੋਂ ਅੱਗੇ,ਅੱਧੇ ਦਰਜਨ ਹਲਕਿਆਂ 'ਚ ਕਈ ਵੱਡੇ ਆਗੂ ਪਾਰਟੀ 'ਚ ਹੋ... ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਮਾਸਟਰ ਪਰਸ਼ੋਤਮ ਬਿਲਗਾ ਦੇ ਨਾਮਜਦਗੀ ਪੱਤਰ ਦਾਖਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਡਿੱਗਦੀਆਂ ਕਦਰਾਂ-ਕੀਮਤਾਂ ਦਾ ਸੰਕੇਤ: ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧ... ਡਾ: ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਨੈਣਾ ਦੇਵੀ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਉਪਰੰਤ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ... ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ 'ਚ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਟੀਨੂੰ ਲਈ ਕੀਤਾ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ, ਕਿਹਾ ਧੋਖੇਬਾਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਜਵਾ... भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के नामांकन पर उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश