*✡️ राशिफल 9 जुलाई ✡️*

*🌐🔆 ॐ श्रीं 🔆🌐*

 

*🕉 नवग्रह वास्तु 🕉*

 

*✡️ राशिफल 9 जुलाई ✡️*

 

 

मेष दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा, क्योंकि संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसके बाद आप परेशान रहेंगे। रात्रि का समय आप अपने प्रियजनों के साथ आमोद प्रमोद करेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा । जीवनसाथी का सहयोग पाकर आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी। आज आय से अधिक खर्चा होने से मन परेशान रह सकता है।

 

 

वृष दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको कुछ प्रिय व्यक्तियों के मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप संतान कैरियर को लेकर परेशान थे, तो उसमें आपको कुछ राहत मिलती दिख रही है। आपको आज यदि कहीं पर निवेश करने का मौका मिले, तो तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको अपने मन में किसी के प्रति भी गलत भावना धारण करने से बचना होगा, नहीं तो आपके कुछ बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। परिवार में किसी भजन, कीर्तन, जागरण आदि धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

 

मिथुन दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान को शिक्षा व प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलने से आपके मन में हर्ष बना रहेगा, लेकिन आपकी कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु चोरी हो सकती है, जिसके लिए आपको सावधान रहना होगा, जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें उनके कुछ शत्रु परेशान करेंगे। आपको किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। भाइयों से यदि कोई विरोध चल रहा था, तो उसे बातचीत के जरिए सुलझाएं।

 

 

कर्क दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी संतान व जीवन साथी के दायित्वों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी। छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशे करते नजर आएंगे। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आज आपको प्रिय व्यक्तियों के दर्शन का लाभ मिल सकता है। आपकी मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लेकिन जो लोग प्राइवेट नौकरी में कार्यरत होकर किसी नए कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वे उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

 

 

सिंह दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा और आपको कोई नेत्र संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें आपको लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको घर व बाहर दोनों जगह सम्मान दिलवाएगी।आपको आमदनी के भी नए स्त्रोत प्राप्त होंगे, जिसके कारण आप अपने धन कोष में भी वृद्धि करने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं, जो आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।

 

 

कन्या दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपकी यश व कीर्ति में वृद्धि लेकर आएगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई संतोषजनक समाचार सुनने को मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य द्वारा ऐसे कार्य को अंजाम दिया जाएगा, जिससे आपका व आपके परिवार का नाम रोशन होगा। परिवार में कोई वरिष्ठ सदस्य आपसे नाराज हो सकता है, जिनको मनाने की आपको पूरी कोशिश करनी होगी, लेकिन आपको किसी संपत्ति के क्रय विक्रय करने से पहले उसके वैधानिक पहलुओं को अवश्य जानना होगा, नहीं तो बाद में आपको समस्या होगी।

 

 

तुला दैनिक राशिफल

 

आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। यदि कार्य क्षेत्र में लंबे समय से कोई लेन-देन की समस्या चली आ रही थी, तो वह समाप्त होगी, जिसके बाद आप हल्का महसूस करेंगे। विरोधियों की बातों पर आपको ध्यान नहीं देना है व अपने काम में जुटे रहना होगा, लेकिन जो लोग किसी के पास बैठकर खाली समय व्यतीत कर रहे हैं, उन्हें अपने कार्यों की ओर ध्यान लगाना होगा, नहीं तो बाद में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। घर परिवार के सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी, क्योंकि परिवार में कोई खुशखबरी आ सकती है।

 

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए उतम रूप से फलदायक रहेगा। यदि पिताजी को कोई रोग चल रहा था, तो उनके कष्टों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिनके लिए आपको डॉक्टरी सलाह लेनी होगी। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की अभिलाषा पूरी होगी, लेकिन परिवार के कुछ सदस्य आपकी तरक्की देकर आपसे ईर्ष्या करेंगे, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नया काम सौंपा जाएगा, जिसे आप समय पर पूरा करके देंगे और अपने अधिकारियों की प्रशंसा का पात्र बनेंगे।

 

 

धनु दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा, क्योंकि वह आप की प्रशंसा करते नजर आएंगे। शासन व सत्ता का भी आपको गठजोड़ मिलता दिख रहा है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आप किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जहां आपको कुछ रसूखदार लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। जो विद्यार्थी विदेश से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई मौका मिल सकता है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

 

 

मकर दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। रोजगार के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने माता-पिता का विशेष ध्यान रखना होगा कि उनके द्वारा आपको कुछ कार्य सौपे जाएंगे। रात्रि के समय आपके घर अतिथि आगमन हो सकता है, जिससे आपका धन खर्च बढ़ सकता है। परिवार में यदि कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें आपको दोनों पक्षों की सुनकर ही कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। जो लोग लोहे का काम करते हैं अगले कुछ समय तक ध्यान से काम करें कोई इन्वेस्टमेंट करनी है तो सोच समझ कर करें।

 

 

कुंभ दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ परेशानी भरा हो सकता है। आपको कोई विपरीत समाचार सुनकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में भी आपको मन मुताबिक लाभ ना मिलने के कारण आपके मन में निराशा बनी रहेगी।जीवन साथी से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह आज बातचीत से समाप्त होती दिख रही है। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई शुभ सूचना लेकर आएगा। आपको कोई नया निवेश करने से बचना होगा।

 

 

मीन दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आएगा, क्योंकि कार्यक्षेत्र में यदि आपसे पहले कोई गलती हुई थी, तो आज वह भी उजागर हो सकती है। दांपत्य जीवन में यदि कोई अवरोध चल रहा था, तो वह समाप्त होगा। यदि आप अपने बहनोई व साले से कोई लेन-देन करने की सोच रहे हैं, तो उससे आपके आपसे रिश्तो में दरार पैदा हो सकती है। धार्मिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन उसमें आपको अपनी प्रिय व कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखना होगा।आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझता दिख रहा है।

Loading

Scroll to Top
Latest news
राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून... सीबीएसई-2024 कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात पीएम श्री केन्द्रीय विद्य... ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਸ਼ੌਕੀਨ ਮਾਨ ਦਾ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਇਰਾਦਾ ਨਹੀਂ ਸੀ : ਡਾ ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ ਦੌੜ 'ਚ 'ਆਪ' ਦੂਜਿਆਂ ਨਾਲੋਂ ਸਭ ਤੋਂ ਅੱਗੇ,ਅੱਧੇ ਦਰਜਨ ਹਲਕਿਆਂ 'ਚ ਕਈ ਵੱਡੇ ਆਗੂ ਪਾਰਟੀ 'ਚ ਹੋ... ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਮਾਸਟਰ ਪਰਸ਼ੋਤਮ ਬਿਲਗਾ ਦੇ ਨਾਮਜਦਗੀ ਪੱਤਰ ਦਾਖਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਡਿੱਗਦੀਆਂ ਕਦਰਾਂ-ਕੀਮਤਾਂ ਦਾ ਸੰਕੇਤ: ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧ... ਡਾ: ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਨੈਣਾ ਦੇਵੀ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਉਪਰੰਤ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ... ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ 'ਚ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਟੀਨੂੰ ਲਈ ਕੀਤਾ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ, ਕਿਹਾ ਧੋਖੇਬਾਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਜਵਾ... भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के नामांकन पर उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश