*✡️ राशिफल 5 जून ✡️*

*🌐🔆 ॐ श्रीं 🔆🌐*

 

 

*🕉 नवग्रह वास्तु 🕉*

 

 

*✡️ राशिफल 5 जून ✡️*

 

 

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

 

मेष राशि

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आपको सेहत के प्रति सावधान रहना चाहिए । आज आपको कई जिम्मेदारियां मिल सकती है, जिन्हें आप अच्छी तरह से निभायेंगे। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद हो सकता है। अगर आप अपनी जिंदगी का कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना चाहते हैं ,तो थोड़ा रुक जाए नहीं तो लाभ की जगह नुकसान होने के योग बने हुए हैं ।

 

वृष राशि

 

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कोई सोचा हुआ काम आज पूरा हो जायेगा। किसी करीबी को आज आपसे कुछ अपेक्षाएं होगी, आप उन अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। साथ ही खुले मन से काम करने पर अच्छे लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिये भी आज का दिन बेहतर रहेगा। इस राशि के जो लोग सेंट्री का सामान बेचते हैं उन्हें उधार देने से बचना चाहिए।

 

मिथुन राशि

आज आप एनर्जी से भरपूर रहेंगे।आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में हो सकता है। आज खुद पर ध्यान देंगे। आज किसी कार्य में अपनों की मदद मिल सकती है। आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। इससे आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। इस राशि के जो लोग वकील हैं उन्हें आज नए क्लाइंट मिलेंगे।

 

कर्क राशि

आज आपका दिन तनाव भरा हो सकता है। आज ऑफिस में वर्कलोड अधिक हो सकता है। आज अधिकारी वर्ग का सहयोग पाने में परेशानी हो सकती है। आज आपके हाथ से बाहर जाती परिस्थितियां आपको किसी से बहस करने पर मजबूर कर सकती है। आज अपने गुस्से पर काबू रखें, इससे आपको फायदा होगा। इस राशि के जो लोग ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराने से आप का कल्याण होगा।

 

सिंह राशि

 

आज अगर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे, तो ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं। आज आप दूसरों की समस्याओं से विचलित हो सकते हैं। पैसों से जुड़े कुछ काम आज रुक सकते हैं। किसी जरुरी काम पर आज विचार करने का पूरा मौका मिल सकता है। आज जीवनसाथी की सेहत में भी परेशानी आने के योग हैं। आज दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा। आज समय का सदुपयोग करें, फायदा जरुर मिलेगा। आज शाम को आप घूमने बाहर जाएंगे और आइसक्रीम खा कर आएंगे।

 

कन्या राशि

 

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज कोई महत्वपूर्ण काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा। ऑफिस में आज किसी मीटिंग में हिस्सा लेंगे। साथ ही किसी इम्पोर्टेंट टॉपिक पर बातचीत भी हो सकती है। आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। आज आपके विचारों को महत्व मिलेगा। आज आपको किसी को उधार देने से बचना चाहिए नहीं तो वह पैसे वापस मिलने में परेशानी आएगी। इस राशि के ज्यादातर लोगों का आलू के पराठे खाने को आज मन करेगा।

 

तुला राशि

 

आज का दिन व्यस्तता में बीत सकता है। आज आपके अच्छे आर्थिक हालात थोड़े कमजोर नज़र आ रहे हैं। पुराने लेन-देन के मामलों में गड़बड़ी होने से आज टेंशन थोड़ी बढ़ सकती है, इससे निजात पाने के लिये जीवनसाथी का सहयोग लें। आज फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। इस राशि के जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं ,उन्हें अपने लव मेट से वाद विवाद से बचना चाहिए नहीं तो छोटी सी बात बड़ी बन सकती है जिससे रिश्तो में दरार आ सकती है।

 

वृश्चिक राशि

 

आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लग सकता है। आज किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिये जा सकते हैं। आज हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं। आज किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, सब आपके फेवर में है। आज पूरी मेहनत से काम करेंगे तो सोचे हुए ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने लगे हैं तो उसे पहले ध्यान से चेक कर ले।

 

धनु राशि

 

आज आपके दिन की शुरूआत ताजगी के साथ होगी। आज आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है, कम्प्यूटर से रिलेटेड कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं। ऑफिस में आज काम को समय से पूरा कर लेंगे। इस राशि के जो लोग ब्यूटी प्रोडक्ट्स का काम करते हैं आज उन्हें काम में फायदा होगा।

 

मकर राशि

 

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज किसी पुराने दोस्त से मिलने उसके घर जा सकते हैं। आज यात्रा करने से बचने की कोशिश करें। आपको थकान और तनाव महसूस हो सकता है। आज बच्चों के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। आज ऐसे लोगों से जुड़ने की कोशिश करें, जिनसे आपको कुछ सीखने को मिले। अब आप कहीं इन्वेस्ट कर रहे हैं तो सोच समझ कर करें जैसा आप सोच रहे हैं वैसा लाभ मिलने में विलंब हो सकता है ।

 

कुंभ राशि

आज आपके दिमाग में कई तरह के विचार आयेंगे। आज कोई जरूरी काम बनते नज़र आयेंगे। आज संतान पक्ष की सफलता आपको खुश करेगी। आज घर पर छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आज नये काम करने की सोच सकते हैं, जो आपको आगे धन लाभ के अवसर देंगे। आज आप कुछ थका थका और दिमागी तौर पर कमजोर महसूस करेंगे । इस राशि के जो लोग लकड़ी का काम करते हैं उनके लिए आज फायदेमंद रहेगा।

 

मीन राशि

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। इस राशि के जो लोग कॉस्मेटिक के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज उम्मीद से ज्यादा लाभ हो सकता है। जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। ऑफिस में आज किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती हो सकती है। कला व साहित्य के लोगों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपको अपना हुनर दिखाने के लिए सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। इस राशि के जो लोग कागज से संबंधित काम करते हैं आने वाले कुछ दिन उनके लिए फायदेमंद है।

Loading

Scroll to Top
Latest news
राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून... सीबीएसई-2024 कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात पीएम श्री केन्द्रीय विद्य... ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਸ਼ੌਕੀਨ ਮਾਨ ਦਾ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਇਰਾਦਾ ਨਹੀਂ ਸੀ : ਡਾ ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ ਦੌੜ 'ਚ 'ਆਪ' ਦੂਜਿਆਂ ਨਾਲੋਂ ਸਭ ਤੋਂ ਅੱਗੇ,ਅੱਧੇ ਦਰਜਨ ਹਲਕਿਆਂ 'ਚ ਕਈ ਵੱਡੇ ਆਗੂ ਪਾਰਟੀ 'ਚ ਹੋ... ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਮਾਸਟਰ ਪਰਸ਼ੋਤਮ ਬਿਲਗਾ ਦੇ ਨਾਮਜਦਗੀ ਪੱਤਰ ਦਾਖਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਡਿੱਗਦੀਆਂ ਕਦਰਾਂ-ਕੀਮਤਾਂ ਦਾ ਸੰਕੇਤ: ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧ... ਡਾ: ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਨੈਣਾ ਦੇਵੀ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਉਪਰੰਤ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ... ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ 'ਚ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਟੀਨੂੰ ਲਈ ਕੀਤਾ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ, ਕਿਹਾ ਧੋਖੇਬਾਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਜਵਾ... भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के नामांकन पर उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश