*✡️ राशिफल 2 जून ✡️*

*🌐🔆 ॐ श्रीं 🔆🌐*

 

 

*🕉 नवग्रह वास्तु 🕉*

 

 

  • *✡️ राशिफल 2 जून ✡️*

 

 

 

मेष दैनिक राशिफल

 

आज के दिन आपका धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढे़गा। जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में हाथ आजमाना चाहते हैं उन्हें अभी कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। यदि आप साझेदारी में किसी व्यापार को चलाने की सोच रहे हैं,तो उसमें आपको पार्टनर की सारी बातों को नहीं मानना है। आज आप अपनी किसी समस्या को लेकर हिचकिचाहट में रहेंगे क्योंकि वह समस्या कोई बहुत बड़ी समस्या हो सकती है। आप अपने ऊपर भी कुछ धन व्यय करेंगे,जिसके लिए आप कुछ लैपटॉप और मोबाइल आदि भी खरीद सकते हैं।

 

 

वृष दैनिक राशिफल

 

आज के दिन आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। ननिहाल पक्ष के लोगों से यदि आज आप धन उधार मांगेगे,तो वह भी आपको आसानी से मिल जायेगा। आज आपके धन,पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पढ़ाई में आपको एकजुट होकर लगना होगा,तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो,तो उसमें आपको परिवार के सदस्यों से बातचीत व सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। आपको विरोधियों की रणनीति को समझ कर सावधान रहना होगा।

 

 

मिथुन दैनिक राशिफल

 

आज के दिन आपको फिजूलखर्ची करने से बचना होगा,लेकिन यदि किसी यात्रा पर जाएं,तो सावधान होकर जाए,क्योंकि आपकी किसी प्रिय व मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना हुआ है। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा । विद्यार्थियों को आज मानसिक भार से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है।

 

 

कर्क दैनिक राशिफल

 

आज आपका स्वास्थ्य कुछ, ढीला रहेगा और कार्यक्षेत्र में भी आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपको मनोरंजन के अनेक अवसर प्राप्त होंगे,लेकिन आपकी कुछ व्यवसाय की योजनाओं को बल मिलेगा,जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने के कारण आप फूले नहीं समाएंगे या अपने परिवार के सदस्यों के लिए किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

 

 

सिंह दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपकी गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि का लेकर आएगा। रुपए पैसे के लेनदेन में आपको सावधानी रखनी होगी,नहीं तो कोई आपके साथ धोखाधड़ी कर सकता है। यदि आपने किसी नए वाहन की खरीदारी की है,तो आपको उसके प्रयोग से अभी कुछ समय रुकना होगा,नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक कार्य सौंपा जाएगा,जिसे लेकर आप प्रसन्न रहेंगे व आवेश में आकर आपको किसी कार्य को गलत नहीं करना है,नहीं तो आपको खरी-खोटी भी सुनने को मिल सकती है। इस राशि के फर्नीचर का काम करने वाले व्यापारियों का दिन आज अच्छा रहेगा।

 

 

कन्या दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आप कार्यक्षेत्र में कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में लगे रहेंगे। वाणी की सौम्यता आज आपको मान सम्मान दिलाएगी, इसलिए आपको उसे बनाए रखना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना जरूरी है। यदि आपको पहले से कोई रोग है,तो उनके कष्टों में भी वृद्धि हो सकती है। ननिहाल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आपको अपने साले व बहनोई से लेनदेन सावधान रहकर करना होगा,नहीं तो वह आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा करा सकते हैं।

 

 

तुला दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके पुरुषार्थ व पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। बेरोजगार व्यक्तियों को भी रोजगार मिलने की पूरी संभावना है। आपके आर्थिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास सफल होंगे,लेकिन यदि आपने खान-पान पर संयम नहीं रखा,तो यह आपके लिए कोई पेट संबंधित बड़ी समस्या हो सकती है। आपको किसी अपने परिजन से धन उधार लेने से बचना होगा। नहीं तो आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकता है।

 

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा,क्योंकि आपको पुराने ऋण भार से छुटकारा मिलता दिख रहा है और आप अपने कुछ कार्यों को भी समय रहते पूरा कर पाएंगे। व्यवसायिक दिशा में किए गए प्रयास आपके सफल होंगे। विरोधी आपके ऊपर हावी होंगे, लेकिन आप का प्रभाव ऐसा रहेगा जिससे विरोधी कुछ कर नहीं पाएंगे ।जो लोग रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं,उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

 

 

धनु दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा,लेकिन आपको कुछ गुप्त व ईर्ष्यालु शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपको परेशान करने में लगे रहेंगे और आपका स्वास्थ्य भी कुछ ढीला रहेगा,इसलिए आपको अत्यधिक तेल मसाले व तले भुने व खान पान से परहेज रखना बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष से संबंधों में चल रहा वाद विवाद समाप्त होगा और आपको उनसे लाभ होगा। आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। यदि किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की योजना चल रही है,तो उसमें आपको सावधान रहना बेहतर रहेगा।

 

 

मकर दैनिक राशिफल

 

आज का दिन रोजगार की दिशा में प्रयासरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा। विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने वाले लोगों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आपकी अपने कुछ परिजनों से भेंट संभव है और यदि आपको किसी भी बैंक व्यक्ति,संस्था आदि से धन उधार लेना पड़े,तो बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा,नहीं तो उसे उतार पाना मुश्किल होगा। कार्यक्षेत्र में बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णय आपके लिए लाभदायक रहेंगे।

 

 

कुंभ दैनिक राशिफल

 

आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर रहेगा,क्योंकि उनके द्वारा किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। आपको किसी व्यक्ति के मिलने की संभावना है,जिससे आपको सावधान रहना होगा। आपको कार्यक्षेत्र में पास व दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप शासन सत्ता का भी पूरा लाभ उठाएंगे और आपकी पद व प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है। आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे। इस राशि के जो लोग इंश्योरेंस सेक्टर में है उनके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।

 

 

मीन दैनिक राशिफल

 

आज मीन राशि वालों का दिन मिलाजुला रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी सदस्य से आपको तनाव मिलता दिख रहा है,इसलिए आपको बातचीत करते समय सावधान रहना होगा। परिवार का कोई सदस्य या मित्र आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकता है। मित्रों के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी। किसी कार्य के समय रहते पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा व आज आप किसी नयी निवेश संबंधी योजना में निवेश करने की भी सोच सकते हैं,जिसमें आपको परिवार जनों का पूरा साथ मिलेगा। इस राशि के जो लोग ट्रेडिंग का काम करते हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

Loading

Scroll to Top
Latest news
राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून... सीबीएसई-2024 कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात पीएम श्री केन्द्रीय विद्य... ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਸ਼ੌਕੀਨ ਮਾਨ ਦਾ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਇਰਾਦਾ ਨਹੀਂ ਸੀ : ਡਾ ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ ਦੌੜ 'ਚ 'ਆਪ' ਦੂਜਿਆਂ ਨਾਲੋਂ ਸਭ ਤੋਂ ਅੱਗੇ,ਅੱਧੇ ਦਰਜਨ ਹਲਕਿਆਂ 'ਚ ਕਈ ਵੱਡੇ ਆਗੂ ਪਾਰਟੀ 'ਚ ਹੋ... ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਮਾਸਟਰ ਪਰਸ਼ੋਤਮ ਬਿਲਗਾ ਦੇ ਨਾਮਜਦਗੀ ਪੱਤਰ ਦਾਖਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਡਿੱਗਦੀਆਂ ਕਦਰਾਂ-ਕੀਮਤਾਂ ਦਾ ਸੰਕੇਤ: ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧ... ਡਾ: ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਨੈਣਾ ਦੇਵੀ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਉਪਰੰਤ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ... ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ 'ਚ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਟੀਨੂੰ ਲਈ ਕੀਤਾ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ, ਕਿਹਾ ਧੋਖੇਬਾਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਜਵਾ... भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के नामांकन पर उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश