ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
ਲਵਲੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਕੋਲ ਚੱਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਗਾਇਕ ਮਾਸਟਰ ਸਲੀਮ ਦੇ ਘਰ ਚੋਰੀ ਪੰਜਾਬੀ ਸਿਨੇਮਾ ਨੂੰ ਵਿਲੱਖਣਤ ਦੇ ਨਵੇਂ ਰੰਗਾਂ ਵਿੱਚ ਰੰਗੇਗੀ ਫ਼ਿਲਮ 'ਸ਼ਿੰਦਾ-ਸ਼ਿੰਦਾ ਨੋ ਪਾਪਾ' केडी भंडारी के नेतृत्व में नॉर्थ हल्के में भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठकों का हु... जालंधर की खुशहाली के लिए भाजपा ही मात्र विकल्प : सुशील रिंकु जालंधर की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी-- तरूण कुमार ਬੀਜੇਪੀ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ ਹਲਕਾ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਹੀ ਸਫਲ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਸੀਨੀਅਰ ਲੜਕਿਆਂ ਦੇ ਵਰਗ ਵਿੱਚ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਐਸਬੀਐਸ ਨਗਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਖਿਤਾਬ ਤੇ ਕਬਜ਼ਾ ਕੀਤਾ ARMY COLLEGE OF NURSING, JALANDHAR CELEBRATED 14TH ANNUAL DAY ਬਠਿੰਡਾ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਫਾਇਨਲ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਕੀਤਾ

*✡️ राशिफल 30 मई ✡️*

*🌐🔆 ॐ श्रीं 🔆🌐*

 

*🕉 नवग्रह वास्तु 🕉*

 

 

*✡️ राशिफल 30 मई ✡️*

 

जय शनि देव

शनि देव की जयंती की आप सब को हार्दिक बधाई

 

मेष दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। सायंकाल के समय आपको कुछ शारीरिक कष्ट हो सकता है,जिसे लेकर आप परेशान रहेंगे। आपको माता-पिता से आशीर्वाद लेकर किसी भी कार्य को करना बेहतर रहेगा। आप संतान के भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करने पर विचार बनाएंगे,जिसमें जीवनसाथी से सलाह मशवरा अवश्य करें,नहीं तो वह नाराज हो सकती हैं। शनिदेव का ध्यान करके आज सरसों के तेल का दान करें आप का कल्याण होगा

 

 

वृष दैनिक राशिफल

 

आज आप किसी बात को लेकर विचलित रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे,लेकिन वह आपको कोई सलाह दे सकती हैं,जिससे आपको सोच विचार कर मानना बेहतर रहेगा। संतान को विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिलेगा,जिसमें आपको उन्हें भेजना होगा। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था,तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपका कोई जमीन जायदाद से संबंधित वाद विवाद सुलझेगा। जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं आज उनकी कोई डील रुक सकती है। आज के दिन कोऔ को दही डाले शनिदेव कल्याण करेंगे ।

 

 

मिथुन दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी से बातचीत करते समय ध्यान देना होगा कि आपकी कोई बात सामने वाले को बुरी न लग जाए,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णयों से आपको लाभ अवश्य होगा। आपको व्यवसाय में आपका रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा,लेकिन आपके सामने आज कुछ ऐसे खर्चे भी आएंगे,जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आज आप नए बिस्तर लेने की सोचेंगे। आज किसी मजदूर को भोजन दें कामकाज में वृद्धि होगी।

 

 

कर्क दैनिक राशिफल

 

खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण प्रत्येक व्यक्ति आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेगा,लेकिन शत्रु अपनी हरकतों से बाज नहीं आएंगे व आपके खिलाफ कुछ षड्यंत्र रच सकते हैं। भाई व बहनों से आप मीठी वाणी का प्रयोग करके अपने काफी कामों को निकाल सकते हैं। भौतिक सुख साधनों पर खर्चा अधिक होगा। रात्रि के समय आपकी किसी आध्यात्मिक व महान पुरुष से भेंट हो सकती है,जिनसे आपको ज्ञान प्राप्त होगा। भौतिक सुख व साधनों पर भी आप कुछ धन खर्च करेंगे। आज गाड़ी ध्यान से चलाएं नहीं तो चोट लग सकती है। इस राशि के जो लोग मकान लेना चाहते हैं और ले नहीं पा रहे आज शनिदेव के मंदिर जाए वहां पर शनिदेव का दर्शन करके उनके 10 नाम का जाप करें 108 बार उनको भूमि सुख प्राप्त होगा।

 

 

सिंह दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आपके अंदर दान पुण्य की भावना बढ़ेगी और आप अपने धर्म का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में भी लगाएंगे। यदि आपके कुछ पुराने रुके हुए कार्य हैं,तो आपको उन्हें भी पूरा करने का सोच विचार करना होगा। आज आपको किसी सरकारी योजना से भी लाभ मिलता दिख रहा है।आपकी कुछ नई योजनाएं हैं,जिन्हें आपको अपने पार्टनर के सलाम मशवरे से ही लागू करना बेहतर रहेगा। आज के दिन मीठे गुलगुले बना कर शनिदेव को चढ़ाने के बाद गरीबों में बांटे स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

 

कन्या दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आप अपनी वाणी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे,इसलिए आपको किसी भी कार्य को करने में कोई परेशानी नहीं होगी,लेकिन यदि आपका कोई काम लम्बे समय से टल रहा है,तो वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है,इसलिए आपको यदि उसमें किसी से मदद की जरूरत है तो अवश्य लें। संतान के विवाह में आ रही समस्या को आप किसी परिजन की मदद से दूर करने में सफल रहेंगे। पिताजी को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है,जिनको लेकर आप परेशान रहेंगे। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को कुछ नए काम करने का मौका मिलेगा। आज शनिदेव का ध्यान कर कर छोटी कन्याओं को साबुत बदाम दें और उनका आशीर्वाद लें धन में वृद्धि होगी ।

 

 

तुला दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको कुछ नया कार्य सीखने को मिलेगा। माता पिता और गुरु के प्रति आपकी भक्ति देखकर लोग भी हैरान रहेंगे। विद्यार्थी अपनी शैक्षणिक दिशा में परिवर्तन कर सकते हैं,लेकिन अपनी शिक्षा में आपको मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। आपको यदि किसी से उधार लेना पड़े,तो बहुत ही मजबूरी में ही लें,नहीं तो आपको उनको पाना बहुत मुश्किल होगा। आपके मित्रों के सहयोग से आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आज के दिन बच्चों में गुलाब जामुन मिठाई बांटे जिससे शनिदेव की कृपा मिलेगी और रुका हुआ धन मिलने में आसानी होगी।

 

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आपको धन लाभ तो मिलेगा,लेकिन आपके खर्चों में बेतहाशा बढ़ोतरी होगी,जिनको लेकर आप परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थिति में यदि आपने धैर्य बनाकर रखें,तो आप अपने शत्रु पर विजय प्राप्त आसानी से कर पाएंगे। संतान द्वारा किसी श्रेष्ठ कार्य को करने से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको कुछ व्यक्तियों के मिलने से मानसिक शांति मिलेगी। आज के दिन मां का आशीर्वाद लेकर जाए सभी जगह विजय प्राप्ति होगी।

 

 

धनु दैनिक राशिफल

 

आज आपको कठिन प्रयासों के बाद ही आपकी कोई इच्छा पूरी होती नजर आ रही है। आपको शासन द्वारा भी सम्मानित किए जाने की प्रबल संभावना बनती दिख रही है। सायंकाल के समय आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे। शुभ व्यय आपकी कीर्ति बढे़गी। विद्यार्थी परीक्षा में सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे,जो लोग रोजगार के लिए प्रयास कर रहे हैं,तो उन्हें कुछ समय और परेशान होना पड़ेगा,उसके बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। आज के दिन अपने भांजे को उसका मनपसंद भोजन खिलाएं शनिदेव की कृपा से आप का कल्याण होगा।

 

 

मकर दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी को भी बिना मांगे कोई सलाह नहीं देनी है,नहीं तो उसका उल्टा असर आपके ऊपर हो सकता है,जिसके बाद आपको परेशानी होगी। रात्रि के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे,जिससे आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा। आपके परिवार का कोई सदस्य आपके लिए कोई सरप्राइज लेकर आ सकता है। आज आप किसी पवित्र जलीय स्थान पर नहाने का प्रोग्राम बनाएंगे। आज के दिन पीपल को पानी में काले तिल मिलाकर अर्क दें आप का कल्याण होगा ।

 

 

कुंभ दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपको आय के कुछ नए नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। यदि आपने किसी नए कार्य को भाग्य के भरोसे किया,तो उसमें भी आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। किसी नए काम में निवेश आप अपने पिताजी से सोच विचार करें,तो बेहतर रहेगा। आपकी यदि कोई धन संबंधित समस्या थी,तो वह भी हल होगी और भाइयों से चल रहे वाद विवाद को भी आपको समाप्त करना होगा। आज के दिन सरसों के तेल में अपना चेहरा देख कर दान करें सेहत में सुधार होगा।

 

 

मीन दैनिक राशिफल

 

आप किसी नए घर,मकान व दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत है,उन्हें सावधान रहना होगा,क्योंकि उनके कुछ गुप्त शत्रु उनकी चुगली लगा सकते हैं,इसके कारण उन्हे अपने अधिकारी से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आप अपनी काफी सारी समस्याओं को आसानी से हल कर पाएंगे। विद्यार्थी अपने गुरु के प्रति पूरी निष्ठा भाव से पूर्ण रहेंगे और अपनी शिक्षक के मार्ग में आ रही समस्याओं को भी हल करने में सफल रहेंगे। अगर आप अपनी सेहत को लेकर परेशान है सब कुछ करने के बाद भी फर्क नहीं लग रहा है तो आज झाड़ू का दान करें शनि देव कृपा करेंगे

Loading

Scroll to Top