*✡️ राशिफल 19 मई ✡️*

*🌐🔆 ॐ श्रीं🔆🌐*

 

*🔯 नवग्रह वास्तु 🔯*

 

*✡️ राशिफल 19 मई ✡️*

 

 

मेष दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आपको पुराने झगड़े से मुक्ति मिलेगी। काफी संघर्षों के बाद आप परिवार में भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। यदि आप भूमि,वाहन,मकान,दुकान आदि की खरीदारी करने जा रहे हैं,तो उसमें भी आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। छोटे व्यापारी यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे हैं,तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि आपने धन उधार दिया तो वह आपके रिश्ते में दरार पैदा करा सकता है। उपाय दिन की शुभता को बढ़ाने के लिए चने की दाल धर्म स्थान में चढ़ाएं।

 

 

वृष दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा,जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,उनके अपने साथी से झगड़ा हो सकता है। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति की किसी वस्तु की खरीदारी से कर सकते हैं। आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने की कोई योजना बनाएंगे जिसमें आपको किसी मित्र से वाद विवाद में नहीं पड़ना है। आपके घर मे किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है। धन संबंधित किसी समस्या को लेकर आप परेशान रहेंगे,लेकिन भाइयों की मदद से वह सुलझ सकते हैं। उपाय आज के दिन की शुभता को बढ़ाने के लिए गले में पीला धागा पहने।

 

 

मिथुन दैनिक राशिफल

आज नौकरी से जुड़े जातकों को कोई नई उपलब्धि प्राप्त हो,तो आपको उसे तुरंत लपक लेना होगा। आपको इन लोगों के साथ बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने कार्यों की ओर ध्यान लगाएं,नहीं तो इससे आपका नुकसान होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। विद्यार्थियों को आज पढ़ाई में ज्यादा ध्यान देना चाहिए। आज के दिन की शुभता को बढ़ाने के लिए गाय को हरा चारा डालें।

 

 

कर्क दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको अपने भाई बहनों से चल रहे किसी वाद विवाद को सुलझाना होगा। यदि आप स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपकी कोई चिंता आपको परेशान करके रखेगी,जिसके लिए आपको जीवनसाथी से सलाह मशवरा करना होगा। आप यदि किसी संपत्ति को खरीदने की सोच रहे हैं,तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। कुछ शारीरिक कष्ट आने की संभावना है इसलिए सेहत का ध्यान रखें। उपाय आज के दिन की शुभता को बढ़ाने के लिए आज लोहे की वस्तुएं मत खरीदें और घर से निकलते वक्त मीठा खाकर निकले।

 

 

सिंह दैनिक राशिफल

आज आपके चेहरे पर एक अजब सा तेज बना रहेगा। आप अपनी पिछली कुछ समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद है,तो उसमें आपको सावधान रहना होगा,जो लोग लंबे समय से रोजगार के लिए प्रयास कर रहे है,उन्हे कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि कोई कानूनी कार्य हुआ,तो वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर देगा। यदि पिताजी को कोई से बिजनेस संबंधित समस्या चल रही है,तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। उपाय 9 सूखे नारियल चलते पानी में डालें।

 

 

कन्या दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप संतान की परीक्षा के नतीजों को लेकर परेशान रहेंगे और उनके लिए भागदौड़ करने में लगे रहेंगे। जीवनसाथी से आपकी कुछ अनबन रहेगी,जिसके कारण वह नाराज हो सकती हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को पदोन्नति प्राप्त होगी,जिसके बाद परिवार के सदस्य उनके लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। भागदौड़ अधिक होने के कारण आपको थकान का अनुभव होगा और आपको कुछ सिर दर्द,बुखार आदि जैसी समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। उपाय आज के दिन की शुभता को बढ़ाने के लिए पीली सरसों धर्म स्थान में चढ़ाएं।

 

 

तुला दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आपको अपने भविष्य में किसी पिछली की हुई गलती को लेकर परेशान रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों की वाणी से प्रसन्न होकर और लोग भी मित्रता रखने की चेष्टा रखेंगे। आपका कोई मन मुताबिक कार्य ना होने के कारण आप का मन दुखी रहेगा,लेकिन फिर भी आपको किसी विपरीत परिस्थिति का सामना बुद्धिमानी व साहस से करना होगा तभी आप उससे बाहर निकाल पाएंगे। परिवार में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है,जिसको आपको समय रहते पूरा करना होगा। उपाय आज के दिन की शुभता को बढ़ाने के लिए कन्या पूजन करें,

 

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा,लेकिन आपको मन में निराशाजनक विचारों को आने से रोकना होगा,तभी आप किसी अच्छे काम को अंजाम दे पाएंगे। परिवार में आपको पुराने झगड़े व झंझटों से मुक्ति मिलेगी,क्योंकि यदि कोई कलह है तो वह वरिष्ठ सदस्यों की मदद से सुलझ सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं,उनकी कोई महत्वपूर्ण फाइनल डील फाइनल होगी। आज के दिन की शुभता को बढ़ाने के लिए गाय को रोटी डालें।

 

 

धनु दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए कुछ मिलाजुला रहेगा। आपको आपके व्यवसाय में रुका हुआ धन भी बड़ी मुश्किल से प्राप्त होगा,जिसके लिए आप अत्यधिक मेहनत करेंगे,लेकिन आप अपने दैनिक कार्यों में कुछ बदलाव ला सकते हैं। फिर भी आपको अपने कुछ जरूरी कामों को नहीं छोड़ना है,नहीं तो वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आपको व्यापार के कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा और आपकी अपने किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होगी। उपाय आज के दिन की शुभता को बढ़ाने के लिए कुत्तों को बिस्किट डालें।

 

 

मकर दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका बढ़िया निकलेगा। आप कहीं व्यवसायिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। मामा पक्ष से भी आपको धन लाभ मिलता देख रहा है। धार्मिक कामों में बढ़ चढ़कर आप हिस्सा लेंगे,जिससे आपका सम्मान बढेगा। यदि आप कोई संपत्ति बेचना चाहते हैं,तो उसका सौदा आसानी से हो जाएगा। जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें आज वर्क लोड थोड़ा ज्यादा होगा। आज के दिन की शुभता को बढ़ाने के लिए खट्टी मीठी टॉफियां बच्चों में बांटे।

 

 

कुंभ दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप किसी व्यवसाय संबंधी यात्रा पर जा सकते हैं जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको अपने उच्च अधिकारियों व कार्यक्षेत्र के साथियों से घनिष्ठता रखनी होगी,तभी आप उनसे अपना काम निकलवा पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य की समस्या का समाधान आज आप खोज निकालेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रूचि और बढ़ेगी। आप अपने किसी परिजन के घर मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे,जहां आपको तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा,नहीं तो किसी को आपकी बात बुरी लग सकती है। आज के दिन की शुभता को बढ़ाने के लिए भैरव जी के मंदिर में दूध चढ़ाएं

 

 

मीन दैनिक राशिफल

आज का दिन आप अध्यात्म के कार्यों में व्यतीत करेंगे,लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा,नहीं तो वह आपको कोई बनता हुआ काम बिगाड़ने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आप माता पिता व गुरु की सेवा में ध्यान लगाएंगे,जिससे आपके उन्नति के मार्ग खुलेंगे। विद्यार्थियों को अपने ज्ञान को बढ़ाना होगा। आप अपने घर परिवार मे पूजा पाठ आदि भी करवा सकते हैं। यदि आपकी कोई धन संबंधित समस्या चल रही थी,आपको उससे छुटकारा मिलेगा । आज के दिन की शुभता को बढ़ाने के लिए मछलियों को दाना डालें।

Loading

Scroll to Top
Latest news
राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून... सीबीएसई-2024 कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात पीएम श्री केन्द्रीय विद्य... ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਸ਼ੌਕੀਨ ਮਾਨ ਦਾ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਇਰਾਦਾ ਨਹੀਂ ਸੀ : ਡਾ ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ ਦੌੜ 'ਚ 'ਆਪ' ਦੂਜਿਆਂ ਨਾਲੋਂ ਸਭ ਤੋਂ ਅੱਗੇ,ਅੱਧੇ ਦਰਜਨ ਹਲਕਿਆਂ 'ਚ ਕਈ ਵੱਡੇ ਆਗੂ ਪਾਰਟੀ 'ਚ ਹੋ... ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਮਾਸਟਰ ਪਰਸ਼ੋਤਮ ਬਿਲਗਾ ਦੇ ਨਾਮਜਦਗੀ ਪੱਤਰ ਦਾਖਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਡਿੱਗਦੀਆਂ ਕਦਰਾਂ-ਕੀਮਤਾਂ ਦਾ ਸੰਕੇਤ: ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧ... ਡਾ: ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਨੈਣਾ ਦੇਵੀ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਉਪਰੰਤ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ... ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ 'ਚ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਟੀਨੂੰ ਲਈ ਕੀਤਾ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ, ਕਿਹਾ ਧੋਖੇਬਾਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਜਵਾ... भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के नामांकन पर उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश