*✡️ राशिफल 17 मई ✡️*

*🌐🔆 ॐ श्रीं🔆🌐*

 

*🔯 नवग्रह वास्तु 🔯*

 

 

*✡️ राशिफल 17 मई ✡️*

 

 

मेष राशि दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में यदि कोई विरोध चल रहा था,तो वह समाप्त होगा और आप जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने भी लेकर जा सकते हैं। यदि आप किसी व्यवसाय को साझेदारी में करना चाहते हैं,तो अपने आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा,लेकिन किसी बड़े अधिकारी से अनबन से आपको नुकसान हो सकता है। मित्रों के साथ आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे । उपाय आज के दिन की शुभता को बढ़ाने के लिए धर्म स्थान में दूध दें।

 

 

वृष दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को अत्यधिक भागदौड़ के बाद सफलता हाथ लगेगी। आपको नई योजनाओं की ओर ध्यान लगाना होगा,तभी वह आपको अचानक से लाभ दे सकती हैं। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी वरिष्ठ अधिकारी के काम को सावधान होकर करना होगा,नहीं तो उन्हें अपने अधिकारियों के सामने कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। राजनीतिक दिशा में कार्य लोगों को सावधान रहना होगा,क्योंकि उनके साथी उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। उपाय आज के दिन की शुभता को बढ़ाने के लिए सड़क किनारे कोई पेड़ रोपण करें और उसकी सेवा करें ताकि बड़ा हो सके।

 

 

मिथुन दैनिक राशिफल

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए लाभ के अवसर प्रदान करेगा,जिनको आपको पहचान कर उन पर तुरंत अमल करना होगा। रात्रि का समय आप अपने मित्रों व परिजनों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे। यदि आप किसी छोटे व्यवसाय को जीवनसाथी के लिए कराना चाहते हैं,तो उसके लिए दिन बेहतर रहेगा। आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का पर अपने पार्टनर से नोकझोंक हो सकती है। उपाय आज के दिन की शुभता को बढ़ाने के लिए छोटी कन्याओं को गोलगप्पे खिलाएं।

 

 

कर्क दैनिक राशिफल

आज आप अपने आपमें ही मस्त नजर आएंगे और किसी आलोचक की आलोचना की ओर ध्यान नहीं देंगे। आप अपने कार्य को समय पर पूरा कर पाएंगे। आपको किसी व्यक्ति या मित्र के साथ मिलकर नए व्यापार करने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में मेलजोल बढ़ाने से आपको कामयाबी मिलेगी। आपको कोई निवेश संबंधी सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने बड़े खर्चों को भी लगाम लगाने की कोशिश करनी होगी। आज के दिन की क्षमता को बढ़ाने के लिए छोटे बच्चों में फ्रूट चाट बांटे।

 

 

सिंह दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों भरा रहेगा। आपको किसी परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। नई उपलब्धियां आपको कड़ी मेहनत के बाद ही मिलेगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों का उत्तरदायित्व बढे़गा,लेकिन जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं,उन्हें आज किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है,लेकिन उन्हें अभी पुराने में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। यदि किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन किया,तो वह आपके लिए परेशानी जनक हो सकता है। आपको अपने शत्रुओं की रणनीति को समझना होगा और बुद्धि का प्रयोग करके उनसे बाहर निकलना होगा। उपाय आज के दिन की शुभता को बढ़ाने के लिए अपनी माता के पांव छूकर आशीर्वाद ले।

 

 

कन्या दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक उत्सव का आयोजन हो सकता है,जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। यदि घर गृहस्थी की कोई समस्या थी,तो वह सुलझेगी,लेकिन कार्यक्षेत्र में किसी भी विपरीत परिस्थिति के उत्पन्न होने पर आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा,नहीं तो माहौल शांतिपूर्ण हो सकता है। रचनात्मक कार्य में आपका मन लगेगा। आपकी किसी मन की इच्छा की पूरी होगी। उपाय आज के दिन की शुभता को बढ़ाने के लिए छोटे बच्चों में खट्टी मीठी टॉफियां बांटे।

 

 

तुला दैनिक राशिफल

आज का दिन आप की महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आप किसी पास व दूर की यात्रा पर जा सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी,लेकिन कार्यक्षेत्र में समस्याओं का समाधान ना मिलने से आपका मन अशांत रहेगा। आप अपने कड़वे व्यवहार के कारण परिवार के किसी सदस्य को भला बुरा भी बोल सकते हैं,लेकिन व्यवसाय कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ मिल सकता है। यदि किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिले,तो आपको उसमें पुराने गिले-शिकवे को नहीं उठाना है। उपाय आज के दिन की शुभता को बढ़ाने के लिए वृद्ध औरतों को खीर खिलाएं।

 

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज का दिन आप कार्यक्षेत्र में कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में लगे रहेंगे,लेकिन आपको अपने मन में निराशाजनक विचारों को आने से रोकना होगा,नहीं तो आपका ध्यान इधर-उधर भटकेगा,जिसके कारण आपके काफी कार्य लम्बे समय के लिए टल सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको अक्समात कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी सरकारी संस्था में सरकारी योजना का भी लाभ उठाने का मौका मिलेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को भी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। उपाय आज के दिन की शुभता को बढ़ाने के लिए हनुमान जी के मंदिर फूल चढ़ाएं।

 

 

धनु दैनिक राशिफल

आज आपकी कुछ धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी और आप का मन दान पुण्य के कार्यों में लगेगा। यदि आपको कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा,तो वह आपके लिए लाभ का सौदा लेकर आएंगे,लेकिन आपको अपने रोजमर्रा के कामों में कोताही बिल्कुल नहीं बरतनी चाहिए। व्यवसाय में आपके कुछ लंबे समय से रुकी हुई योजनाएं चालू होंगी,जिससे भविष्य में आपको भरपूर लाभ अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी को आप कहीं बाहर घुमाने लेकर जा सकते हैं। संतान को आज किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। आज के दिन की शुभता को बढ़ाने के लिए नीम के दो कोमल पत्ते चबा लें।

 

 

मकर दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। आपके चेहरे का तेज देखकर आपके शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। सायंकाल के समय अचानक से आपके घर अतिथि आगमन हो सकता है,जिससे आपका कुछ धन भी व्यय होगा। कार्यक्षेत्र में यदि आपकी अपने किसी अधिकारी से अनबन हो,तो आपको उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा, नहीं तो वह आपकी पदोन्नति में बाधा डाल सकते हैं। यदि भविष्य में आपने किसी कार्य को गुप्त करके रखा हुआ था,तो आपका वह राज खुल सकता है। उपाय आज के दिन की शुभता को बढ़ाने के लिए धर्म स्थान में शहर चढ़ाएं ।

 

 

कुंभ दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। आप अपने घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीद सकते हैं। यदि आप किसी भूमि व वाहन मकान आदि की खरीदारी करने जा रहे हैं,तो आपको उसमें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा,नहीं तो यह सौदा आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे,जिसके कारण आपके कुछ नये मित्र भी बन सकते हैं। आज के दिन की शुभता को बढ़ाने के लिए घर से निकलते वक्त थोड़ी सी चॉकलेट खाकर निकले।

 

 

मीन दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक का रहने वाला है। आपको किसी कंपटीशन में जीत मिल सकती है,जिसके लिए आप लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं। संतान से जुड़ी कुछ समस्याएं हैं,तो उनका आपको समाधान मिलेगा। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है,इसलिए आपको सावधान रहना होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर फोकस करना होगा,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आपको व्यापार के लिए कहीं टूर पर जाना पड़ सकता है। उपाय आज के दिन की शुभता को बढ़ाने के लिए घर से निकलते वक्त खीर का सेवन करके निकले।

 

 

*बिना तोड़फोड़ वास्तुदोष निवारण

Loading

Scroll to Top
Latest news
राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून... सीबीएसई-2024 कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात पीएम श्री केन्द्रीय विद्य... ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਸ਼ੌਕੀਨ ਮਾਨ ਦਾ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਇਰਾਦਾ ਨਹੀਂ ਸੀ : ਡਾ ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ ਦੌੜ 'ਚ 'ਆਪ' ਦੂਜਿਆਂ ਨਾਲੋਂ ਸਭ ਤੋਂ ਅੱਗੇ,ਅੱਧੇ ਦਰਜਨ ਹਲਕਿਆਂ 'ਚ ਕਈ ਵੱਡੇ ਆਗੂ ਪਾਰਟੀ 'ਚ ਹੋ... ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਮਾਸਟਰ ਪਰਸ਼ੋਤਮ ਬਿਲਗਾ ਦੇ ਨਾਮਜਦਗੀ ਪੱਤਰ ਦਾਖਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਡਿੱਗਦੀਆਂ ਕਦਰਾਂ-ਕੀਮਤਾਂ ਦਾ ਸੰਕੇਤ: ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧ... ਡਾ: ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਨੈਣਾ ਦੇਵੀ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਉਪਰੰਤ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ... ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ 'ਚ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਟੀਨੂੰ ਲਈ ਕੀਤਾ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ, ਕਿਹਾ ਧੋਖੇਬਾਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਜਵਾ... भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के नामांकन पर उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश