*✡️ राशिफल 13 मई ✡️*

*🌐🔆 ॐ श्रीं 🔆🌐*

 

*🔯 नवग्रह वास्तु 🔯*

 

*✡️ राशिफल 13 मई ✡️*

 

 

मेष दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल के समय आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको किसी से भी कड़वे शब्द बोलने से बचना होगा, नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं।

 

 

वृष दैनिक राशिफल

आज का दिन राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा,क्योंकि उन्हें कोई नया पदभार सौंपा जा सकता है। आपको कुछ अप्रिय व्यक्तियों के मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपके परिवार के किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला ले,तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों से सलाह लेना भी बेहद जरूरी होगा। आज के दिन आप नया काम करना चाहते हैं तो आज का दिन बढ़िया रहेगा।

 

 

मिथुन दैनिक राशिफल

आज कई काम एक साथ हाथ में आने से आपकी परेशानियां बढ़ जाएगी,लेकिन सायंकाल के समय आपका कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा,जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। संतान को किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपकी किसी प्रिय व मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है।

 

 

कर्क दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। यदि आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा थी,तो वह आज पूरी होगी और सायंकाल के समय आपको किसी प्रिय व्यक्ति से मिलने का लाभ मिलेगा। मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी,लेकिन आपको दूसरों की मदद करते समय अपने कामों की भी सुध बुध लेनी होगी। यदि आपने अपनों को छोड़ा,तो बाद में वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आपको व्यवसाय संबंधित किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

 

 

सिंह दैनिक राशिफल

आज का दिन आपको व्यापार में कुछ नई योजनाओं को लागू करने से लाभ मिलेगा और आमदनी के नए नए स्त्रोत मिलेंगे। शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में आपको विशेष सफलता मिलती दिख रही है,लेकिन यदि आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न होंगे,तो वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आपको भागदौड़ अधिक होने के कारण कोई नेत्र संबंधी समस्या हो सकती है। आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा इससे आपके कुछ नये मित्र भी बन सकते हैं।

 

 

कन्या दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई संतोषजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। व्यापार में आपका अपने साझेदार से वाद विवाद खड़ा हो सकता है,जिसमें आपको अपनी बात पर अड़े रहना बेहतर रहेगा नहीं तो वह आपको किसी गलत कार्य की ओर मोड़ सकते हैं। आपके यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। रोजगार के क्षेत्र में आपको तरक्की मिलेगी,क्योंकि आपको कोई बेहतर अवसर आ सकता है। यदि आप किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की योजना बना रहे है,तो उसमें आपको उसके वैधानिक पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा।

 

 

तुला दैनिक राशिफल

आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय में रहेगा। व्यवसाय में लंबे समय से चली आ रही लेनदेन की समस्या आज हल होगी,लेकिन आप अपने मित्रों के साथ किसी दूर की यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं,जिसमें आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिलकर आप किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने प्रिय के प्रति प्रगाढ़ता और बढ़ेगी। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लगने से आपकी प्रसंन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

 

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखना बेहतर रहेगा,नहीं तो आपको इससे संबंधित कुछ समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपका कोई जमीन जायदाद से संबंधित मामला लंबा लटक सकता है,जिसमें आपको रिश्वत भी देनी पड़ेगी।

 

 

धनु दैनिक राशिफल

आज आपको अपने विरोधियों के मुंह से अपनी प्रशंसा सुनकर हैरानी होगी,लेकिन आपको फिर भी उनसे सावधान रहना होगा। सत्ता व शासन का भी आपको गठजोड़ लाभ मिलता दिख रहा है। आप किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। रात्रि के समय आपको किसी परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

 

 

मकर दैनिक राशिफल

आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा,जो लोग रोजगार के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं,उन्हें भी कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है,इससे आपका धन खर्च भी बढे़गा। पारिवारिक मामलों में यदि कोई सलाह मशवरा करना पड़े,तो किसी वरिष्ठ सदस्य से करें तो बेहतर रहेगा। आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आप आज अपने मित्रों के साथ किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

 

 

कुंभ दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ परेशानी भरा रहेगा। आपको संतान द्वारा किसी कार्य के पूरे न होने के कारण निराशा होगी,लेकिन यदि आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आए,तो आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। कोई विपरीत समाचार सुनकर आज आपको अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि आपका अपने आस पड़ोस में रह रहे किसी परिजन से कोई वाद-विवाद पनपे तो आपको उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा,नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आज शत्रु प्रबल रहेंगे, लेकिन आपको उन्हें मात देने के लिए अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करना होगा।

 

 

मीन दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपको अपनी संतान की शिक्षा व उनके कुछ कामों की चिंता सता सकती है। यदि आपने लेनदेन किया तो वह आपके पारिवारिक रिश्तों में दरार पैदा करा सकते है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा पर आपको जाने का मौका मिलेगा,जिसमें आप कुछ अन्य कार्यों पर खर्चा भी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको लाभ मिलने के कारण आपका कार्य करने में खूब मन लगेगा।

Loading

Scroll to Top
Latest news
राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून... सीबीएसई-2024 कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात पीएम श्री केन्द्रीय विद्य... ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਸ਼ੌਕੀਨ ਮਾਨ ਦਾ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਇਰਾਦਾ ਨਹੀਂ ਸੀ : ਡਾ ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ ਦੌੜ 'ਚ 'ਆਪ' ਦੂਜਿਆਂ ਨਾਲੋਂ ਸਭ ਤੋਂ ਅੱਗੇ,ਅੱਧੇ ਦਰਜਨ ਹਲਕਿਆਂ 'ਚ ਕਈ ਵੱਡੇ ਆਗੂ ਪਾਰਟੀ 'ਚ ਹੋ... ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਮਾਸਟਰ ਪਰਸ਼ੋਤਮ ਬਿਲਗਾ ਦੇ ਨਾਮਜਦਗੀ ਪੱਤਰ ਦਾਖਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਡਿੱਗਦੀਆਂ ਕਦਰਾਂ-ਕੀਮਤਾਂ ਦਾ ਸੰਕੇਤ: ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧ... ਡਾ: ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਨੈਣਾ ਦੇਵੀ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਉਪਰੰਤ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ... ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ 'ਚ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਟੀਨੂੰ ਲਈ ਕੀਤਾ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ, ਕਿਹਾ ਧੋਖੇਬਾਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਜਵਾ... भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के नामांकन पर उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश