*✡️ राशिफल 28 अप्रैल ✡️*

*🌐🔆 ॐ श्रीं 🔆🌐*

 

 

*✡️ राशिफल 28 अप्रैल ✡️*

 

मेष दैनिक राशिफल

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा। उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। उन्हें कुछ और नए कार्य भी सौपे जा सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अत्यधिक बोझ बढ़ने के कारण परेशान रहेंगे। आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है।

 

 

वृष दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी वाणी से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे जिसके कारण आपके काम भी आसानी से बन जाएंगे। सायंकाल के समय आप अपने जीवनसाथी को डिनर कराने लेकर जा सकते हैं,जिसमें आपको जीवनसाथी से किसी भी वाद-विवाद में उलझने से बचना होगा।

 

 

मिथुन दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको यदि कहीं घूमने फिरने अथवा किसी यात्रा पर जाने का मौका मिले तो उसमें अपने माता पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाए। कार्यक्षेत्र में आज माहौल आपके मुताबिक रहेगा, जिसके कारण आपका कार्य करने में भी मन लगेगा। परिवार मेंआपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

 

 

कर्क दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। ऑफिस में आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आप पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें नहीं तो वह आपके सिर पर आ सकते हैं। व्यवसाय कर रहे लोगों को किसी डील के फाइनल होने के कारण मन मुताबिक लाभ मिलेगा। प्रेम जीवनजी रहे लोग अपने साथी को प्रपोज कर सकते हैं और परिवार के सदस्यों से भी मिलवा सकते हैं।

 

 

सिंह दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कुछ परेशानियों के बाद भी मन मुताबिक लाभ मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी लेकिन विद्यार्थियों को स्कूल व कॉलेज में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, आप आज अपने मन में चल रहे कुछ समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे।

 

 

कन्या दैनिक राशिफल

आज का दिन आपकी आय में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। कारोबार करने वाले लोगों के लिए भरपूर लाभ मिलेगा। व्यापार में उनकी कोई बड़ी डील फाइनल होगी और उसमें मन मुताबिक लाभ मिलेगा। आपको अपने ऑफिस में कोई व्यक्ति आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचा सकता है, जिससे आपको सावधान रहना होगा। यदि आप संतान को विदेशों से शिक्षा ग्रहण कराने के लिए भेजना चाहते हैं,तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा।

 

 

तुला दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने बेकार के बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की पूरी कोशिश करनी होगी,नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों की आज अपने जीवनसाथी से कुछ मुश्किलें बढ़ सकती हैं,इसीलिए उन्हें पहले ही बातचीत के जरिए समाप्त करने की कोशिश करनी होगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में खूब मन लगेगा और वह किसी नई प्रतियोगिता में भी भाग ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उनको मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे।

 

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आपका आध्यात्मिक कार्यों की ओर मन लगेगा व आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना भी बना सकते हैं, लेकिन आप अपने मन में चल रही उलझनों के कारण परेशान रहेंगे। व्यापार के किसी भी निर्णय को लेने में असमर्थ होंगे,लेकिन आपको आपका रुका हुआ धन प्राप्त होने से आप अपने खर्चे आसानी से निकाल पाएंगे। आपका मानसिक तनाव थोड़ा कम होगा।

 

 

धनु दैनिक राशिफल

आज वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी,जिससे मिलकर आपकी कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। आपको परिवार में किसी वाद विवाद की स्थिति होने पर भी कड़वा बोलने से बचना होगा व उसे वरिष्ठ सदस्यों की मदद से सुलझाने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपको सिर दर्द,थकान,बदन दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है,इसलिए सेहत के प्रति सचेत रहें।

 

 

मकर दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप अपनी जीवनसाथी की तरक्की देखकर प्रसन्न होंगे,उन्हें कहीं घुमाने अथवा डिनर डेट पर भी लेकर जा सकते हैं,लेकिन बिजनेस करने वाले लोगों को भी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा,जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं,उन्हें सावधान रहना होगा क्योंकि शत्रु उनकी छवि खराब करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको अपने धन का निवेश सोच विचार कर करना होगा।

 

 

कुंभ दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने आस-पड़ोस के लोगों के साथ मधुर संबंध रखने होंगे व व्यापार में भी आपके शत्रु आपके साथ विश्वासघात करने की कोशिश कर सकते हैं,जिनसे आपको सावधान रहना होगा। कुंभ राशि के विद्यार्थियों को आज कमजोर विषयों पर मेहनत करनी होगी,तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे।

 

 

मीन दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके परिवार के सदस्यों के रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बनाएंगे। प्रेमजीवन जी रहे लोग अपने साथी को प्रपोज भी कर सकते हैं। आप किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने के कारण प्रसन्न रहेंगे। परिवार में माहौल भी उत्साह जैसा रहेगा और परिजनों का आना जाना लगा रहेगा,जो लोग किसी नए व्यवसाय की योजना बना रहे हैं,तो उनकी यह इच्छा भी आज पूरी होगी

Loading

Scroll to Top
Latest news
राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून... सीबीएसई-2024 कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात पीएम श्री केन्द्रीय विद्य... ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਸ਼ੌਕੀਨ ਮਾਨ ਦਾ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਇਰਾਦਾ ਨਹੀਂ ਸੀ : ਡਾ ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ ਦੌੜ 'ਚ 'ਆਪ' ਦੂਜਿਆਂ ਨਾਲੋਂ ਸਭ ਤੋਂ ਅੱਗੇ,ਅੱਧੇ ਦਰਜਨ ਹਲਕਿਆਂ 'ਚ ਕਈ ਵੱਡੇ ਆਗੂ ਪਾਰਟੀ 'ਚ ਹੋ... ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਮਾਸਟਰ ਪਰਸ਼ੋਤਮ ਬਿਲਗਾ ਦੇ ਨਾਮਜਦਗੀ ਪੱਤਰ ਦਾਖਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਡਿੱਗਦੀਆਂ ਕਦਰਾਂ-ਕੀਮਤਾਂ ਦਾ ਸੰਕੇਤ: ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧ... ਡਾ: ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਨੈਣਾ ਦੇਵੀ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਉਪਰੰਤ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ... ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ 'ਚ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਟੀਨੂੰ ਲਈ ਕੀਤਾ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ, ਕਿਹਾ ਧੋਖੇਬਾਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਜਵਾ... भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के नामांकन पर उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश