ये सिर्फ राशि के आधार पर है जन्म कुंडली के आधार पर इन में कुछ बदलाव हो सकते हैं विवेक ज्योतिष एंड वास्तु एक्सपर्ट 98147-62068

✡️ राशिफल 22 अप्रैल ✡️

*🌐🔆 ॐ श्रीं 🔆🌐*

 

 

 

*✡️ राशिफल 22 अप्रैल ✡️*ये सिर्फ राशि के आधार पर है जन्म कुंडली के आधार पर इन में कुछ बदलाव हो सकते हैं विवेक ज्योतिष एंड वास्तु एक्सपर्ट 98147-62068

मेष दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आपको व्यापार में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप लाभ कमा पाएंगे। यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे है मिल जाएगा संतान को विदेश से नौकरी का कोई अवसर आ सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे

 

 

 

वृष दैनिक राशिफल

आज व्यापार के लिए दिन कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको लोगों को पहचानना होगा। यदि आपने बिना पहचाने किसी से अपने मन की बात साझा की, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आजीविका के लिए इधर उधर भटक रहे लोगों को अभी कुछ दिन और परेशानी झेलनी पड़ेगी, तभी वह राहत की सांस ले पाएंगे। आपको आज अपने परिवार में चल रही कलह के लिए किसी परिजन से मदद लेनी पड़ सकती है।

 

 

मिथुन दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए निश्चत रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आप किसी योजना में अपना धन निवेश करने जा रहे हैं, तो आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाते समय माता-पिता से परमिशन लेकर जाना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिसको आप घरेलू इलाज अथवा योग से ठीक करने में सफल रहेंगे।

 

 

कर्क दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आपको काम को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करनी है, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती हैं। दोस्तों के साथ आप कुछ सुकून भरा समय व्यतीत करेंगे। यदि आप करियर में बदलाव चाहते हैं, तो आपको उसका मौका मिल सकता है। अविवाहित जातकों के लिए बेहतर अवसर आएंगे, लेकिन उन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा मंजूरी न मिलने के कारण अभी कुछ समय और इंतजार करना पड़ेगा।

 

 

सिंह दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए कार्य क्षेत्र में सोच विचारकर जोखिम उठाने के लिए रहेगा, नहीं तो आपका धन फंस सकता है। यदि आपका कोई जमीन जायदाद संबंधित सौदा चल रहा है, तो उसमें आपको अपने भाई से सलाह मशवरा करके ही किसी मुद्दे पर पहुंचना बेहतर रहेगा। अगर आप किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो आप उसके लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

 

 

कन्या दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में यदि आप कुछ परिवर्तन करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपका लोगों से तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा, नहीं तो लोग आपकी किसी बात का बतंगड़ बना सकते हैं। जो लोग रोजमर्रा के कामों को पीछे छोड़कर किसी और कामों में लगे हैं, तो उन्हें अपने कामों की और सतर्क रहना होगा, नहीं तो उनका नुकसान हो सकता है।

 

 

तुला दैनिक राशिफल

आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। यदि आपकी किसी दूसरी नौकरी की बात चल रही है, तो उसमें कुछ विलंब ही रहेगा। यदि आप अपने धन का निवेश करने जा रहे हैं, तो आपको उससे भरपूर लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर मेहनत करनी होगी, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर पाएंगे। छोटे व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण वह परेशान रहेंगे।

 

 

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे। आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में लगाएंगे, यदि कहीं घूमने फिरने का विचार बनाया है, तो आपको उसमें सावधान रहना होगा। अपने जरूरी दस्तावेजों को ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी, लेकिन जो लोग किसी नई भूमि, वाहन, मकान की खरीदारी करने जा रहे हैं, उन्हें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। आप संतान के भविष्य के लिए भी कुछ निवेश कर सकते हैं।

 

 

धनु दैनिक राशिफल

आज आपके घर परिवार में किसी मांगलिक उत्सव का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। जो लोग रोजगार के लिए भटक रहे हैं, उन्हें भी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आप अपने घर की साज-सज्जा पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करना ही बेहतर रहेगा। घर में आपको जीवन साथी से अपने गिले-शिकवे दूर करने का मौका मिलेगा

 

 

मकर दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। मित्र से चल रहा मनमुटाव अब समाप्त होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपके कुछ पुराने कर्जदार अपना कोई कर्जा मांगने आ सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से कोई हर्षवर्धन समाचार मिल सकता है।

 

 

कुंभ दैनिक राशिफल

आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। आपको अपने साथियों के ऊपर विश्वास करने का फायदा मिलेगा, जिससे आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में भी आपको अत्याधिक जिम्मेदारी व कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिससे आप अपने जूनियर्स की मदद से समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। माताजी के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देना होगा

 

 

 

मीन दैनिक राशिफल

आज आपके मन में कुछ अजीब सा भय बना रहेगा, जिसको लेकर आप चिंतित रहेंगे। आपका किसी काम में भी मन नहीं लगेगा, लेकिन आपकी वह चिंता व्यर्थ की होगी। यदि आपके पारिवारिक रिश्तो में कुछ अनबन चल रही है, तो आपको उन्हें जल्दी समाप्त करना होगा, नहीं तो वह लोगों के मन में खटास पैदा करा सकती हैं। आपके घर अतिथि आगमन हो सकता है, जिससे आपका धन खर्च भी बढ़ेगा। किसी अविश्वसनीय व्यक्ति के कारण आपकी पद व प्रतिष्ठा पर भी आ सकती है, जिसके लिए आपको सावधान रहना होगा।

Loading

Scroll to Top
Latest news
राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून... सीबीएसई-2024 कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात पीएम श्री केन्द्रीय विद्य... ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਸ਼ੌਕੀਨ ਮਾਨ ਦਾ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਇਰਾਦਾ ਨਹੀਂ ਸੀ : ਡਾ ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ ਦੌੜ 'ਚ 'ਆਪ' ਦੂਜਿਆਂ ਨਾਲੋਂ ਸਭ ਤੋਂ ਅੱਗੇ,ਅੱਧੇ ਦਰਜਨ ਹਲਕਿਆਂ 'ਚ ਕਈ ਵੱਡੇ ਆਗੂ ਪਾਰਟੀ 'ਚ ਹੋ... ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਮਾਸਟਰ ਪਰਸ਼ੋਤਮ ਬਿਲਗਾ ਦੇ ਨਾਮਜਦਗੀ ਪੱਤਰ ਦਾਖਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਡਿੱਗਦੀਆਂ ਕਦਰਾਂ-ਕੀਮਤਾਂ ਦਾ ਸੰਕੇਤ: ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧ... ਡਾ: ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਨੈਣਾ ਦੇਵੀ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਉਪਰੰਤ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ... ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ 'ਚ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਟੀਨੂੰ ਲਈ ਕੀਤਾ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ, ਕਿਹਾ ਧੋਖੇਬਾਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਜਵਾ... भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के नामांकन पर उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश