“चल जिंदिये” की कास्ट ने डीएवी यूनिवर्सिटी में किया स्टूडेंट्स का मनोरंजन

जालंधर (Jatinder Rawat)-  पंजाबी फिल्म “एस जहांनो दूर कित्ते – चल जिंदिये” की स्टार कास्ट ने डीएवी यूनिवर्सिटी एक मस्ती भरे कार्यक्रम के दौरान छात्रों का मनोरंजन किया। यूनिवर्सिटी में अपनी आने वाली इस फिल्म के प्रमोशन के लिए यूनिवर्सिटी में नीरू बाजवा, जस बाजवा और कुलविंदर बिल्ला सहित सभी फिल्मी सितारों का स्वागत यूनिवर्सिटी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री राजन गुप्ता ने किया।

फील के एक हाल ही में रिलीज़ हुए गाने “जिंदगी” पर यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने एक खास प्रस्तुति दी। नीरू बाजवा और दूसरे स्टार्स ने भी इन स्टूडेंट्स की परफॉरमेंस में शिरकत की।

नीरू बाजवा ने गर्मजोशी से स्वागत के लिए यूनिवर्सिटी का आभार व्यक्त किया और छात्रों को फिल्म देखने आग्रह किया।  फिल्म कुछ दिनों में रिलीज होने वाली है।

“एस जहां तो दूर कित्ते-चल जिंदिये” फिल्म अपनों से दूर विदेश में रहने वाले लोगों की अनकही कहानियों पर आधारित है। नीरू बाजवा के साथ फिल्म में गुरप्रीत घुग्गी, कुलविंदर बिल्ला, जस बाजवा, अदिति शर्मा और रूपिंदर रूपी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

यूनिवर्सिटी में इस कार्यक्रम का आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ़ स्टूडेंट्स वेलफेयर द्वारा किया गया। इस अवसर पर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री राजन गुप्ता, रजिस्ट्रार डॉ के एन कौल, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर, डॉ कमलजीत कौर, असिस्टेंट प्रोफेसर रणजोध सिंह शामिल थे।

Loading

Scroll to Top
Latest news
राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून... सीबीएसई-2024 कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात पीएम श्री केन्द्रीय विद्य... ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਸ਼ੌਕੀਨ ਮਾਨ ਦਾ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਇਰਾਦਾ ਨਹੀਂ ਸੀ : ਡਾ ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ ਦੌੜ 'ਚ 'ਆਪ' ਦੂਜਿਆਂ ਨਾਲੋਂ ਸਭ ਤੋਂ ਅੱਗੇ,ਅੱਧੇ ਦਰਜਨ ਹਲਕਿਆਂ 'ਚ ਕਈ ਵੱਡੇ ਆਗੂ ਪਾਰਟੀ 'ਚ ਹੋ... ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਮਾਸਟਰ ਪਰਸ਼ੋਤਮ ਬਿਲਗਾ ਦੇ ਨਾਮਜਦਗੀ ਪੱਤਰ ਦਾਖਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਡਿੱਗਦੀਆਂ ਕਦਰਾਂ-ਕੀਮਤਾਂ ਦਾ ਸੰਕੇਤ: ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧ... ਡਾ: ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਨੈਣਾ ਦੇਵੀ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਉਪਰੰਤ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ... ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ 'ਚ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਟੀਨੂੰ ਲਈ ਕੀਤਾ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ, ਕਿਹਾ ਧੋਖੇਬਾਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਜਵਾ... भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के नामांकन पर उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश