भाजपा ने कैंट के बाद वेस्ट मे भी आप का किला गिराना शुरू किया

कबीर टाइगर फोर्स के प्रधान अरुण संधल भाजपा मे शामिल

जलांधर(sukhwinder singh )भारतीय जनता पार्टी मंडल 10 के अध्यक्ष मनीष बल की अध्यक्षता में आज वेस्ट हल्के में भाजपा ने आप पार्टी में सेंध मारते हुए बड़ा चेहरा पार्टी में जॉइन करवाया है।भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पंकज जुल्का व हर्ष झाँजी के सहयोग से वेस्ट हल्के में कबीर टाइगर फोर्स के प्रधान अरुण संधल भाजपा में शामिल हो गए है।इस अवसर पर विशेष रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता महिंदर भगत,वेस्ट विधानसभा के प्रभारी महामंत्री अशोक सरीन हिक्की(एडवोकेट),अमरजीत सिंह गोल्डी,मंडल प्रभारी अमित भाटिया विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस अवसर पर जिला प्रधान सुशील शर्मा ने भाजपा जॉइन करने पर अरुण संधल का स्वागत किया वही कहा कि इनके आने से भाजपा का वेस्ट हल्के में जनादर और बढ़ेगा।इस अवसर पर महिंदर भगत ने कहा कि वेस्ट हल्के में भाजपा का बढ़ता हुआ जनादर आने वाले लोकसभा के वाई इलेक्शन में विरोधियों की हार को पक्का कर रहा है।भाजपा में शामिल होने वाले अरुण
संधल ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बहुत प्रभावित है तथा उनके विचारों में जिसमे उन्होंने कहा था कि समाज के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति को भी सारे लाभ मिले इसके लिए केंद्र सरकार पूरी तरह वचनवद्ध है।उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ देश के गरीब से गरीब परिवारों को मिल रहा है।उन्होंने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में पहली बार मोदी सरकार द्वारा ही लोगों को स्वास्थ्य की गारंटी देने का काम किया है।पंकज जुल्का ने कहा कि इनके भाजपा में आने से पार्टी का वेस्ट में गढ़ बहुत मजबूत हो गया है।उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा आने वाले समय में मंड़ल से लेकर बूथ स्तर तक कार्यक्रम करेगा तथा मोदी सरकार की नीतियों को लोगों के बीच मे लेकर जायेगा।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दविंद्र भारद्वाज,दर्शनलाल भगत,सचिव अश्वनी अटवाल,अजय ठाकुर,आदि उपस्थित थे।

Loading

Scroll to Top
Latest news
अमन बग्गा बने Digital Media Association (DMA) के प्रधान, गुरप्रीत सिंह संधू चेयरमैन, अजीत सिंह बुलंद... ਜਲੰਧਰ ਪੱਛਮੀ ਜ਼ਿਮਨੀ ਚੋਣ: 37325 ਵੋਟਾਂ ਨਾਲ ਜਿੱਤੇ ਮੋਹਿੰਦਰ ਭਗਤ, BJP ਦੂਜੇ ਤੇ ਕਾਂਗਰਸ ਤੀਜੇ ਨੰਬਰ ‘ਤੇ ਰਹੀ अंधेरे में डूबा रहा जालंधर का ये पूरा क्षेत्र ,लगभग 24 घण्टे से बंद है बिजली पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और MLA रमन अरोड़ा ने किए डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (डीएमए) के आ... इंडियन ऑयल पंजाब सब जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट संपन्न आर्मी इंटर-कमांड हॉकी चैंपियनशिप 2024-25 शानदार समारोह के साथ संपन्न*  आप नेताओं ने जालंधर पश्चिम में शानदार जीत का मनाया जश्न एमबीडी ग्रुप ने सामाजिक जिम्मेदारी के साथ  मनाया अपना 79वें  स्थापना दिवस  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर पश्चिम विधानसभा में की नुक्कड़ सभाएं, लोगों से आप उम्मीदवार मोहिंदर ... कांग्रस हिन्दुओ को हिंसक और आप जनरल समाज पर झूठे एस.सी एक्ट के मुकदमे दर्ज करवा रही है-अशोक सरीन