विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कम समय में भाजपा का प्रदर्शन रहा अच्छा, वोटिंग प्रतिशत बढ़ा, अधिकतम सीटों पर दी कांटे की टक्कर: जीवन गुप्ता

जनता द्वारा दिए गए मैंडेट का भाजपा ने किया स्वागत।
जालंधर – भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने विधानसभा चुनाव में जनता द्वारा भाजपा को दिए गए मैंडेट का स्वागत करते हुए आम आदमी पार्टी को जीत के लिए शुभकामनाएं दी। गुप्ता ने कहा कि पांच राज्यों में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंजाब को छोड़ कर बाकि चार राज्यों में क्लीन स्वीप करते हुए प्रचंड बहुमत से दोबारा वापसी की गई  है।
जीवन गुप्ता ने कहा कि पंजाब में भाजपा ने पहली बार अपने दम पर प्रदेश की 73 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन पिछले करीब डेढ़ साल से विपक्ष के इशारे पर किसान आंदोलन के चलते भाजपा कार्यकर्ता को बाहर निकलने नहीं दिया गया। हमारे नेताओं, कार्यकर्ताओं, कार्यक्रमों व कार्यालयों पर पुलिस की आंखों के सामने जान लेवा हमले किए गए। लेकिन पंजाब सरकार द्वारा कोई कारवाई नहीं की गई। इतना सब कुछ होने के बाद भी भाजपा कार्यकर्ताओ ने अपना हौंसला नहीं हारा और किसान आंदोलन के खत्म होते ही चुनाव मैदान में डट गए। हालांकि फिर भी कई जगह भाजपा को विरोध का सामना करना पड़ा। इस सब के बावजूद जनता द्वारा भाजपा को अथाह समर्थन दिया गया। इसके लिए धन्यवाद।
जीवन गुप्ता ने कहा कि पंजाब में जनता द्वारा दिए गए बदलाव के मैंडेट ने कांग्रेस व अकाली दल के कभी न हारने वाले नेताओं को भी इस बार नकार दिया गया है।हालांकि भाजपा को प्रदेश में दो सीटें ही मिल पाई है, लेकिन भाजपा को वोट प्रतिशत का ग्राफ बढ़ा है और यह सब कार्यकर्ताओं की बहुत कम समय में अथक मेहनत का नतीजा है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा ही सेवा ही संगठन को लेकर पूरे देश में कार्य कर रही है और पंजाब की जनता की भाजपा के प्रति विश्वनीयता को और मजबूत बनाने के लिए पंजाब की जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।
Scroll to Top
Latest news
राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून... सीबीएसई-2024 कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात पीएम श्री केन्द्रीय विद्य... ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਸ਼ੌਕੀਨ ਮਾਨ ਦਾ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਇਰਾਦਾ ਨਹੀਂ ਸੀ : ਡਾ ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ ਦੌੜ 'ਚ 'ਆਪ' ਦੂਜਿਆਂ ਨਾਲੋਂ ਸਭ ਤੋਂ ਅੱਗੇ,ਅੱਧੇ ਦਰਜਨ ਹਲਕਿਆਂ 'ਚ ਕਈ ਵੱਡੇ ਆਗੂ ਪਾਰਟੀ 'ਚ ਹੋ... ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਮਾਸਟਰ ਪਰਸ਼ੋਤਮ ਬਿਲਗਾ ਦੇ ਨਾਮਜਦਗੀ ਪੱਤਰ ਦਾਖਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਡਿੱਗਦੀਆਂ ਕਦਰਾਂ-ਕੀਮਤਾਂ ਦਾ ਸੰਕੇਤ: ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧ... ਡਾ: ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਨੈਣਾ ਦੇਵੀ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਉਪਰੰਤ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ... ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ 'ਚ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਟੀਨੂੰ ਲਈ ਕੀਤਾ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ, ਕਿਹਾ ਧੋਖੇਬਾਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਜਵਾ... भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के नामांकन पर उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश