ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
केडी भंडारी के नेतृत्व में नॉर्थ हल्के में भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठकों का हु... जालंधर की खुशहाली के लिए भाजपा ही मात्र विकल्प : सुशील रिंकु जालंधर की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी-- तरूण कुमार ਬੀਜੇਪੀ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ ਹਲਕਾ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਹੀ ਸਫਲ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਸੀਨੀਅਰ ਲੜਕਿਆਂ ਦੇ ਵਰਗ ਵਿੱਚ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਐਸਬੀਐਸ ਨਗਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਖਿਤਾਬ ਤੇ ਕਬਜ਼ਾ ਕੀਤਾ ARMY COLLEGE OF NURSING, JALANDHAR CELEBRATED 14TH ANNUAL DAY ਬਠਿੰਡਾ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਫਾਇਨਲ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਕੀਤਾ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसै... मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु भाजपा जालंधर लोकसभा उम्मीदीवार सुशील रिंकु ने जालंधर शहर के प्रसिद्ध उद्योगपतियों के साथ बैठक में लि...

शहर के धावकों के लिये देश की पहली स्नो मैराथन का न्योता

12 मार्च को देश के कोने कोने से हिमाचल के लाहौल में जुटेंगे मैराथनर्स,

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु बढ़ायेंगें धावकों का उत्साह

जालंधर (सुखविंदर सिंह)- ‘स्नो मैराथन लाहौल’ के पहले संस्करण की अपार सफलता के बाद इसका दूसरा संस्करण आगामी 12 मार्च 2023 को जिला लाहौल और स्पीति स्थित अटल टनल नॉर्थ पोर्टल के निकट सिस्सू में आयोजित किया जा रहा है। जिला लाहौल और स्पीति प्रशासन तथा रीच इंडिया के सहयोग से होने वाले इस आयोजन में पुरुषों और महिलाओं के लिये 42 किलोमीटर की फुल, 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन, दस किलोमीटर और पांच किलोमीटर की मैराथन होंगीं। यह आयोजन भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट से मान्यता प्राप्त है।

आयोजक गौरव शिमर ने बताया इस दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु मैराथन में भाग लेकर धावकों का उत्साह बढ़ायेंगें। भारत विश्व की उन दस स्नो और आईस मैराथन में शामिल हो गया जहां इस सहासिक खेल का आयोजन होता है। मूलतः यह आयोजन आर्किटिक सर्कल, नाॅर्थ पोल की लोकेशंस जैसे साईबेरिया, अंटार्टिका आदि स्थनों में होता है। गत वर्ष मार्च 26, 2022 को देश में पहली बार इस सफल आयोजन से हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति को लगभग दस हजार फीट सबसे ऊंची स्नो मैराथन करवाने का गौरव प्राप्त हुआ जिसे इस वर्ष भी कायम किया जा रहा है।

सभी धावकों को चोटिल होने या किसी भी अप्रिय घटने से बचाने के लिये मोहाली स्थित फोर्टिस डॉक्टरों और पैरामेडिकल की टीम आयोजन से एक दिन पहले और दौरान दो एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस के साथ मेडिकल सुरक्षा प्रदान करेगी।

इस आयोजन के एग्जीक्यूशन प्रमुख राजेश चंद के अनुसार स्नो मैराथन को सिस्सू स्कीइंग एंड स्नोबोर्डिंग सोसाइटी जैसे संगठनों से भी महत्वपूर्ण मदद मिली है जो कि इसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिये अथक प्रयास करते हैं।

स्नो मैराथन के मुख्य सलाहकार कर्नल अरुण नटराजन जो भी भारतीय सेना के एविएटर हैं, के अनुसार, स्नो मैराथन, भारत में मैराथन, अल्ट्रारन्स, आईरनमैन कंपीटिशन के बाद दौड़ के अगले स्तर का प्रतिनिधित्व करता है।

मैराथन के आयोजक रीच इंडिया के सीईओ राजीव कुमार ने बताया कि इस वर्ष कर आयोजन पशु कल्याण पर केंद्रित है जिसके अंतर्गत मनाली स्थित आवारा पशुओं के बचाव में प्रयासरत चैरिटी संस्था – मनाली स्ट्रेज को लाभ दिया जायेगा।

लाहौल और स्पीति के उपायुक्त सुमित खिमटा के अनुसार जिला प्रशासन आश्वस्त है कि यह आयोजन निकट भविष्य में अपना अंतर्राष्ट्रीय आकार ले सके। विंटर गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया के अध्यक्ष और दो बार सेवा मेडल से नवाजे जा चुके कर्नल जोध सिंह ढिल्लों इस आयोजन की देखरेख कर रहे हैं।

Loading

Scroll to Top