विधायक शीतल अंगुराल के आवास का किसान लतीफपुरा मामले में घेराव करने पहुंचे

जालंधर  (Surinder Singh)-  जालंधर वेस्ट से विधायक शीतल अंगुराल के आवास का किसान लतीफपुरा मामले में घेराव करने पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बैरिकेड लगाकर रोक लिया। किसान विधायक के घर के बाहर जाने की जिद पर अड़े हुए थे।

पुलिस अधिकारियों के कहने के बावजूद भी किसान नहीं माने। इसी दौरान किसानों के पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हो गई। इस बार किसान पूरा तैयारी के साथ हुए थे। किसानों का कहना है कि वह लतीफपुरा में लोगों के घर तोड़े जाने के विरोध में बस्ती दानिशमंदा में पक्का धरना लगाएंगे।

ट्रालियों में राशन-टैंट लेकर पहुंचे किसान

लतीफपुरा निवासियों के साथ किसान पक्का मोर्चा लगाने के लिए पूरी तैयारी के साथ पहुंचे हैं। किसानों ने बस्ती दानिशमंदा में पक्का मोर्चा लगाने का फैसला लिया है। किसान इस बार खाली ट्रालियां लेकर नहीं, बल्कि ट्रालियों में राशन भरकर लाए हैं। रात को रुकने का भी किसानों ने ट्रालियों में पूरा इंतजाम कर रखा है। ट्रालियों में किसानों ने टैंट रखे हुए हैं। किसानों का कहना है सरकार न मानी तो वह विधायकों के घरों के बाहर पक्के मोर्चे लगाएंगे।

बस्ती क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रालियों की भरमार

किसानों ने बस्तियों के दानिशमंदा इलाके में पूरी तरह से जाम लगा दिया है। बस्तियों में किसानों की ट्रैक्टर-ट्रालियां ही नजर आ रही है। लोगों ने सोचा था कि शायद थोड़े बहुत ही किसान विधायक शीतल अंगुराल का घर घेरने के लिए आएंगे, लेकिन मौके पर बहुत सारे किसान अपने वाहनों के साथ दानिशमंदा पहुंच गए हैं।

Loading

Scroll to Top
Latest news
राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून... सीबीएसई-2024 कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात पीएम श्री केन्द्रीय विद्य... ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਸ਼ੌਕੀਨ ਮਾਨ ਦਾ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਇਰਾਦਾ ਨਹੀਂ ਸੀ : ਡਾ ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ ਦੌੜ 'ਚ 'ਆਪ' ਦੂਜਿਆਂ ਨਾਲੋਂ ਸਭ ਤੋਂ ਅੱਗੇ,ਅੱਧੇ ਦਰਜਨ ਹਲਕਿਆਂ 'ਚ ਕਈ ਵੱਡੇ ਆਗੂ ਪਾਰਟੀ 'ਚ ਹੋ... ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਮਾਸਟਰ ਪਰਸ਼ੋਤਮ ਬਿਲਗਾ ਦੇ ਨਾਮਜਦਗੀ ਪੱਤਰ ਦਾਖਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਡਿੱਗਦੀਆਂ ਕਦਰਾਂ-ਕੀਮਤਾਂ ਦਾ ਸੰਕੇਤ: ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧ... ਡਾ: ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਨੈਣਾ ਦੇਵੀ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਉਪਰੰਤ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ... ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ 'ਚ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਟੀਨੂੰ ਲਈ ਕੀਤਾ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ, ਕਿਹਾ ਧੋਖੇਬਾਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਜਵਾ... भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के नामांकन पर उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश