शिवसेना अखंड भारत की 22 जनवरी अयोध्या राम मंदिर के संदर्भ में हुई हंगामी मीटिंग : वर्मा, सौंधी

जालंधर (KPD News) : 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम लला कि प्राण प्रतिष्ठा होगी। जिसको लेकर पूरे देश भर में उसे दिन को दिवाली की तरह मनाया जाएगा। जिसको लेकर आज जालंधर सर्किट हाउस में शिवसेना अखंड भारत की ओर से एक विशेष मीटिंग रखी गई।

मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए सुभाष सौंधी ने बताया कि 22 जनवरी को जहां पूरा देश भगवान श्री राम के जन्म स्थान पर बने मंदिर के उद्घाटन की खुशियों को मना रहे होंगे। वही जालंधर के पटेल चौक के पास स्थित साई दास स्कूल ग्राउंड से 22 जनवरी को दोपहर 1 बजे एक भगवा मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च पटेल चौक से शुरू होकर बस्ती अड्डा चौक,भगवान वाल्मीकि चौक,श्री राम चौक से होती हुई लव कुश चौक में समापन होगी। जिसमें 500 से अधिक शिव सेना अखंड भारत के सदस्य अपने साथियों सहित इस मार्च में शामिल होंगे। इस दौरान पूरे रास्ते में 301 किलो लड्डू प्रभु श्री राम भक्तों को बांटे जाएंगे।

मीटिंग को संबोधित करते हुए शिवसेना अखंड भारत के राष्ट्रीय चेयरमैन कपिल वर्मा ने कहा कि उस दिन पूरे जालंधर शहर में प्रभु श्री राम के जयकारों से गूंज उठेगा।
इस मीटिंग में नेशनल चेयरमैन कपिल वर्मा, नेशनल यूथ प्रेसिडेंट सुभाष सौंधी, पंजाब प्रधान चांद प्रकाश, उप प्रधान हरजिंदर सिंह बिल्ला, उप प्रधान वरिंदर शर्मा, विनय हंस, चंदर, सुनील अरोड़ा, गुरदीप सिंह, रिची, राहुल,अनिल, अखिल,पंकज,सुमित, सुखदेव शर्मा, अरुण वर्मा, रिंकू सहगल, विजय सहगल, सचिन सोनी, गुरप्रीत, विजय कुमार, दौलत राम,मनजीत, दीपक कुमार, कशिश, हर्ष,जतिन,बंटी,शिवम, प्रीतपाल, सरबजीत, राजेंद्र, विवेक व अन्य साथी मौजूद रहे।

Scroll to Top
Latest news
राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून... सीबीएसई-2024 कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात पीएम श्री केन्द्रीय विद्य... ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਸ਼ੌਕੀਨ ਮਾਨ ਦਾ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਇਰਾਦਾ ਨਹੀਂ ਸੀ : ਡਾ ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ ਦੌੜ 'ਚ 'ਆਪ' ਦੂਜਿਆਂ ਨਾਲੋਂ ਸਭ ਤੋਂ ਅੱਗੇ,ਅੱਧੇ ਦਰਜਨ ਹਲਕਿਆਂ 'ਚ ਕਈ ਵੱਡੇ ਆਗੂ ਪਾਰਟੀ 'ਚ ਹੋ... ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਮਾਸਟਰ ਪਰਸ਼ੋਤਮ ਬਿਲਗਾ ਦੇ ਨਾਮਜਦਗੀ ਪੱਤਰ ਦਾਖਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਡਿੱਗਦੀਆਂ ਕਦਰਾਂ-ਕੀਮਤਾਂ ਦਾ ਸੰਕੇਤ: ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧ... ਡਾ: ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਨੈਣਾ ਦੇਵੀ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਉਪਰੰਤ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ... ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ 'ਚ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਟੀਨੂੰ ਲਈ ਕੀਤਾ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ, ਕਿਹਾ ਧੋਖੇਬਾਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਜਵਾ... भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के नामांकन पर उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश