ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
ਨਛੱਤਰ ਸਿੰਘ ਬਣੇ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ ਦੇ ਦੁਆਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਜਲੰਧਰ ਸੈਂਟਰਲ ਹਲਕੇ ਵਿਚ ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ ਝਟਕਾ , ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਿਮਰਨ ਕਾਂਗਰਸ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਲ मुख्यमंत्री भगवंत मान को मिला लोगों का प्यार, कहीं फूलों का हार तो कहीं जय जय कार आम आदमी पार्टी ने शुरू किया 'ज़ुल्म का जवाब वोट' अभियान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में पार्टी विधायकों, चेयरमैनों और पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर चुना... ਪਹਿਲੇ ਸੁਰਜੀਤ 5 ਏ ਸਾਇਡ ਮਹਿਲਾ ਗੋਲਡ ਕੱਪ ਹਾਕੀ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਘਾਨਾ 'ਚ 63 ਸਾਲਾ ਪਾਦਰੀ ਨੇ 12 ਸਾਲਾ ਲੜਕੀ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਵਿਆਹ ਅਫਰੀਕੀ ਟਾਪੂ 'ਤੇ ਫਸੇ ਯਾਤਰੀਆਂ ਨੂੰ ਨਾਰਵੇਈ ਕਰੂਜ਼ ਨੇ ਮੁੜ ਚੜ੍ਹਨ ਤੋਂ ਕੀਤਾ ਇਨਕਾਰ ਕੈਨੇਡਾ 'ਚ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਦਖਲਅੰਦਾਜ਼ੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਦੇਸ਼ਾਂ ਦੀ ਸੂਚੀ ਵਿਚ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦਾ ਨਾਮ ਵੀ ਸ਼ਾਮਿਲ कनाडा जाने के चाहवान नौजवानों को बड़ा झटका: कनाडा ने एमिग्रेशन शुल्क 12% बढ़ाया

आधार कार्ड में अपडेशन के लिए 14 जून तक ऑनलाइन सुविधा का मुफ्त लिया जा सकता है लाभ- डिप्टी कमिश्नर

कहा ,जिला निवासियों से आधार कार्ड में पहचान और पता ऑनलाइन अपडेट करने की कोई फीस नहीं
जालंधर- डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने कहा कि भारतीय विशिष्ट पहचान अथारिटी (यूडीआईए) ने तीन महीने के लिए आधार कार्ड अपडेटशन के लिए सर्विस चार्जिस में छूट दी है और जिला निवासी अब 14 जून 2023 तक इस संबंध में ऑनलाइन मुफ्त सुविधा का लाभ उठा सकते है।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिन जिला निवासियों ने पिछले 8 से 10 वर्षों के दौरान अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं किया है, उन्हें अपने आधार कार्ड में पहचान और पता सही करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार नामांकन केंद्रों या सेवा केंद्रों में इस सुविधा के लिए 50 रुपये शुल्क निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि अथारिटी ने लोगों को बड़ी राहत देते हुए तीन महीने तक आधार कार्ड से जुड़े दस्तावेजों को ऑनलाइन अपडेट करने की फीस में छूट दी है।
उन्होंने आगे बताया कि आधार कार्ड से संबंधित ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग माई आधार पोर्टल (myaadhaar.uidai.gov.in) या एम आधार एप में जहां पहचान और पते के वैरीफीकेशन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची उपलब्ध है का प्रयोग किया जा सकता है।
डिप्टी कमिश्नर ने जिलावासियों से अपील की कि वे इस निःशुल्क सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करें और अपने आधार कार्ड को सही रखें। उन्होंने यह भी सलाह दी कि ऑनलाइन सुविधा के लिए आधार कार्ड में मोबाइल नंबर भी अपडेट किया जाए।

Loading

Scroll to Top