ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु भाजपा जालंधर लोकसभा उम्मीदीवार सुशील रिंकु ने जालंधर शहर के प्रसिद्ध उद्योगपतियों के साथ बैठक में लि... वेस्ट हल्के में गुंडागर्दी, भय, नशा तस्करी खत्म करने के लिये भाजपा को वोट दे--सुशील रिंकु ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ ਦੇ ਦੁਆਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਾਈ ਨਛੱਤਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਜਲੰਧਰ ਪਹੁੰਚਣ 'ਤੇ ਭਰਵਾਂ ਸਵਾਗਤ ਕਦੇ ਜ਼ੁਬਾਨ ਦੇ ਕਮਾਨ ਵਿਚੋਂ ਨਿਕਲੇ ਸ਼ਬਦ, ਕਦੇ ਚੰਗੇ ਸ਼ਬਦ ਬਣ ਜਾਂਦੇ ਹਨ डीएवी यूनिवर्सिटी ने मनाया वर्ल्ड अर्थ डे, जैव ईंधन पर कराया सेमिनार ਪੰਜਾਬ ਸਟੇਟ ਹਾਕੀ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ ਸ਼ੁਰੂ मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौध... पंजाब के विकास और विरासत को भाजपा ने सम्भाला: अनुराग सिंह ठाकुर ਕੁੱਲੀ ਵਾਲੇ ਮਹਾਪੁਰਖਾਂ ਦਾ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਲੈਣ ਪਹੁੰਚੇ ਰਾਜੇਸ਼ ਬਾਘਾ ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਰਾਜ ਕੁਮਾਰ ਜੋਗੀ, ਪੰਮਾ ਜੌਹਲ,...

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने सुविधा कम शिकायत निवारण कैम्प की तैयारियों की समीक्षा की

अधिकारियों को पूरी व्यवस्था समय पर पूरी करने के निर्देश

जालंधर (Jatinder Rawat)- अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) वरिंदरपाल सिंह बाजवा ने आज स्थानीय रेडक्रॉस भवन में जिला प्रशासन द्वारा 15 मार्च को आयोजित किए जा रहे सुविधा कम शिकायत निवारण कैम्प की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को पूरी व्यवस्था समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

स्थानीय जिला प्रशासकीय परिसर में बैठक के दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों विभिन्न जिम्मेदारी का बंटवारा कर सभी प्रबंध समय पर सुनिश्चित करने को कहा ताकि कैंप का उचित ढंग संचालन हो सके। उन्होंने कहा कि कैम्प के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित आम लोगों की शिकायतों को सुनने के साथ ही उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी ताकि जनहितैषी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंच सके। इसके इलावा जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए जहां योग्य लाभपात्रियो के फार्म भरे जाएंगे, वहीं नए लाभपात्रियो  को स्वीकृति पत्र भी जारी किए जाएंगे।  उन्होंने अधिकारियों को कैम्प के दौरान लोगों की सुविधा के लिए स्वयं उपस्थित रहने के इलावा आवश्यक स्टाफ तैनात करने को भी कहा।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि कैंप के दौरान विशेष स्टॉल लगाकर पंजाब बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड की योजनाओं के तहत कामगारों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसके इलावा राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा इंतक़ाल का रेजिस्ट्रेशन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे से शुरू हो रहे कैम्प में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाना, हितग्राहियों को समय पर लाना, उनके बैठने की व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए, ताकि कैम्प में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस अवसर पर सहायक कमिश्नर (शिकायतें) गुरसिमरनजीत कौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Scroll to Top