ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
ਨਛੱਤਰ ਸਿੰਘ ਬਣੇ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ ਦੇ ਦੁਆਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਜਲੰਧਰ ਸੈਂਟਰਲ ਹਲਕੇ ਵਿਚ ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ ਝਟਕਾ , ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਿਮਰਨ ਕਾਂਗਰਸ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਲ मुख्यमंत्री भगवंत मान को मिला लोगों का प्यार, कहीं फूलों का हार तो कहीं जय जय कार आम आदमी पार्टी ने शुरू किया 'ज़ुल्म का जवाब वोट' अभियान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में पार्टी विधायकों, चेयरमैनों और पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर चुना... ਪਹਿਲੇ ਸੁਰਜੀਤ 5 ਏ ਸਾਇਡ ਮਹਿਲਾ ਗੋਲਡ ਕੱਪ ਹਾਕੀ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਘਾਨਾ 'ਚ 63 ਸਾਲਾ ਪਾਦਰੀ ਨੇ 12 ਸਾਲਾ ਲੜਕੀ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਵਿਆਹ ਅਫਰੀਕੀ ਟਾਪੂ 'ਤੇ ਫਸੇ ਯਾਤਰੀਆਂ ਨੂੰ ਨਾਰਵੇਈ ਕਰੂਜ਼ ਨੇ ਮੁੜ ਚੜ੍ਹਨ ਤੋਂ ਕੀਤਾ ਇਨਕਾਰ ਕੈਨੇਡਾ 'ਚ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਦਖਲਅੰਦਾਜ਼ੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਦੇਸ਼ਾਂ ਦੀ ਸੂਚੀ ਵਿਚ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦਾ ਨਾਮ ਵੀ ਸ਼ਾਮਿਲ कनाडा जाने के चाहवान नौजवानों को बड़ा झटका: कनाडा ने एमिग्रेशन शुल्क 12% बढ़ाया

बलदेव नगर गंदे पानी की समस्या को लेकर भाजपा नेता मिले नगर निगम कमिश्नर से

भगवंत मान मुर्दाबाद पंजाब सरकार मुर्दाबाद पंजाब का विनाश करने वाले आम आदमी पार्टी के नेता मुर्दाबाद के नारों से गूंजा नगर निगम दफ्तर

जालंधर:  (Sukhwinder Singh)- आज बलदेव नगर बलदेव नगर में पानी की समस्या को लेकर मंडल नंबर 3 भाजपा के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह विक्की महामंत्री श्याम शर्मा कृष्णदेव भंडारी किशन लाल शर्मा जय किशन सोनी की अध्यक्षता में सैकड़ों महिलाएं नगर निगम कमिश्नर को एक मांग पत्र देने पहुंची इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मुर्दाबाद पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए और नगर निगम कमिश्नर को पिछले कई महीनों से गंदे पानी की समस्या के बारे में जानकारी दी और मांग की कि जल्द से जल्द बलदेव नगर क्षेत्र में आ रहा लोगों के घरों में गंदा पानी के कारण इलाके में बीमारी फैलने का खतरा है इस अवसर पर मंडल भाजपा अध्यक्ष गुरप्रीत विक्की ने कहा कि अगर नगर निगम ने समस्या का समाधान नहीं किया तो भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे और पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे इस अवसर पर मंडल भाजपा के महामंत्री श्याम शर्मा ने कहा कि नगर निगम की कार्यप्रणाली इतनी ढीली है कि आज तक पिछले सालों मैं ऐसा कार्य कभी नहीं देखा और उन्होंने कहा कि किशनपुरा के साथ लगते हुए सभी क्षेत्रों में गंदे पानी की बहुत बड़ी समस्या है जिसे नगर निगम को जल्द से जल्द हल करना चाहिए इस अवसर पर केडी भंडारी ने कहा कि 1 साल के दौरान भगवंत मान सरकार ने कोई विकास नहीं किया पंजाब का विनाश किया है भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो पंजाब का विकास कर सकती है इस अवसर पर भाजपा नेता किशन लाल शर्मा ने नगर निगम कमिश्नर को कहा कि अगर गंदे पानी की समस्या कूड़े की समस्या टूटी सड़कों की समस्या जालंधर से हल नहीं हुई तो नगर निगम और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किए जाएंगे और भगवंत मान के पुतले फुके जाएंगे| इस अवसर पर बालकिशन बाली,जय किशन सोनी,अश्विनी गोल्डी, हैप्पी शर्मा,प्रशांत गंभीर, आशा रानी,अजमेर सिंह बादल,राकेश गुप्ता,सरताज अल्वी,नवीन भल्ला,मुलख राज,सोनिया,राकेश कुमार,आशु,रजमा,आदि कार्यकर्ता भी शामिल हुये

Loading

Scroll to Top