ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
मुख्यमंत्री भगवंत मान को मिला लोगों का प्यार, कहीं फूलों का हार तो कहीं जय जय कार आम आदमी पार्टी ने शुरू किया 'ज़ुल्म का जवाब वोट' अभियान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में पार्टी विधायकों, चेयरमैनों और पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर चुना... ਪਹਿਲੇ ਸੁਰਜੀਤ 5 ਏ ਸਾਇਡ ਮਹਿਲਾ ਗੋਲਡ ਕੱਪ ਹਾਕੀ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਘਾਨਾ 'ਚ 63 ਸਾਲਾ ਪਾਦਰੀ ਨੇ 12 ਸਾਲਾ ਲੜਕੀ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਵਿਆਹ ਅਫਰੀਕੀ ਟਾਪੂ 'ਤੇ ਫਸੇ ਯਾਤਰੀਆਂ ਨੂੰ ਨਾਰਵੇਈ ਕਰੂਜ਼ ਨੇ ਮੁੜ ਚੜ੍ਹਨ ਤੋਂ ਕੀਤਾ ਇਨਕਾਰ ਕੈਨੇਡਾ 'ਚ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਦਖਲਅੰਦਾਜ਼ੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਦੇਸ਼ਾਂ ਦੀ ਸੂਚੀ ਵਿਚ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦਾ ਨਾਮ ਵੀ ਸ਼ਾਮਿਲ कनाडा जाने के चाहवान नौजवानों को बड़ा झटका: कनाडा ने एमिग्रेशन शुल्क 12% बढ़ाया ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਚੋਣ ਅਫ਼ਸਰ ਨੇ ਗਿਣਤੀ ਕੇਂਦਰਾਂ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕਰਕੇ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਦਾ ਲਿਆ ਜਾਇਜ਼ਾ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब में 1 जून को छुट्टी का ऐलान

विधानसभा में कांग्रेसियों पर बरसे विधायक रमन अरोड़ा- बोले आज लोगों की फिक्र करने वालों ने अपनी सरकार ने बंद करवाई थी मूलभूत सेहत सेवाएं

विधायक रमन अरोड़ा के प्रयास से जल्द खुलने जा रही है जालंधर सिविल अस्पताल के बाहर सस्ती दवाइयों की दुकान

आज विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैहरा और राजकुमार चब्बेवाल ने पंजाब सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज पंजाब में महंगी दवाइयां मिल रही है जिसका आम जनता पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है इस बारे में जवाब देते हुए विधायक रमन अरोड़ा ने कहा आज कांग्रेस के जो विधायक पंजाब वासियों की सेहत को लेकर इतनी फिक्रमंद हो रहे हैं इन्हीं की सरकार में जालंधर शहर में सिविल अस्पताल के बाहर सस्ती दवाइयों के लिए उपलब्ध जन औषधि केंद्र और रैडक्रॉस की दुकान बंद करवाई गई थी विधायक रमन अरोड़ा ने कहा आज कांग्रेस भाजपा और अकाली दल के लोग आम आदमी पार्टी की पंजाब में लगातार बढ़ रही लोकप्रियता को देखकर बौखला गए हैं क्योंकि पंजाब के इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले साल के दौरान ही लोकहित के सैकड़ों कार्यों को ना सिर्फ शुरू करवाया बल्कि पूरा भी करवा रहे हैं विधायक रमन अरोड़ा ने कहा जितनी आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार पंजाब वासियों की सेहत सुविधा को लेकर चिंतित है और इस क्षेत्र में लगातार लोगों को बेहतरीन अत्याधुनिक सेवाएं देने के लिए कार्य कर रही है विधायक रमन अरोड़ा ने कहा आज पंजाब में हर क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस आम आदमी क्लीनिक बनाए जा रहे हैं ताकि लोगों की सेहत सुविधा बेहतर हो सके रमन अरोड़ा ने कांग्रेसी विधायकों को बताया कि आप लोगों के कार्यकाल में जालंधर शहर में सस्ती दवाई की जो दुकानें बंद करवा दी गई थी आज मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान सेहत मंत्री डॉ बलबीर सिंह के दिशा निर्देश अनुसार बहुत जल्द जालंधर शहर वासियों के लिए दोबारा से सिविल अस्पताल के बाहर सस्ती दवाई की दुकान खुलने जा रही है रमन अरोड़ा ने कहा आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान के दिशा निर्देश में पंजाब वासियों के लिए विश्व स्तर की अत्याधुनिक सेहत सुविधा उपलब्ध करा रही है विधायक रमन अरोड़ा ने कहा पंजाब वासियों के लिए खुशनसीबी की बात है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जिस दिन से इस जिम्मेदारी पर बैठे हैं उस दिन से ही पंजाब वासियों की तरक्की खुशहाली बेहतरीन सेहत सुविधाएं और अच्छी शिक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं आज पंजाब में हर वर्ग आम आदमी पार्टी की सरकार के साथ अपना सहयोग दे रहा है क्योंकि पंजाब के लोगों को और पंजाब के लोग जो अन्य देशों में रहते हैं उनके दिलों में भी एक विश्वास पैदा हुआ है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार मेहनत ईमानदारी और लोकहित को प्रमुखता से रखते हुए लोगों की सेवा में डटी हुई है विधायक रमन अरोड़ा ने कहा पहले की सरकारें अपनी घोषणा को वोट की राजनीति तक सीमित रखते थे लेकिन आज पंजाब सरकार मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान के मार्गदर्शन में पंजाब वासियों को एक बेहतर और खुशहाल पंजाब देने के लिए दिन रात मेहनत कर रही है

Loading

Scroll to Top