राकेश राठौर ने बहुजन समाज पार्टी के वेस्ट के इंचार्ज अनिल मिनिया को भाजपा में शामिल होने पर पर दी बधाई

पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को लोगों के घर-घर तक पहुंचाएं:राकेश राठौर

जालंधर (Jatinder Rawat ) आज भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष,एवं जालंधर शहर के पूर्व मेयर, राकेश राठौर, बहुजन समाज पार्टी वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के हलका इंचार्ज अनिल मिनिया का विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर सिरोपा देकर और मुंह मीठा करवा कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राकेश राठौर ने बताया कि अनिल मिनिया केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की जन हितैषी व जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी जो कि विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है उसमें शामिल हुए हैं।राकेश राठौर ने अनिल मिनिया को बधाई देते हुए कहा कि आगामी पार्टी की रणनीति के अनुरूप संगठन कार्यकर्ताओं में सक्रियता लाने व केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार की विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं को जो लोगों के लिए चलाई जा रही हैं।उनको घर घर तक पहुंचाने की जिम्मेवारी बखूबी निभाए। राठौर ने कहां की लोकसभा के उप-चुनाव व नगर निगम के चुनाव बहुत नजदीक है चुनावों को देखते हम सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को लोगों के बीच लेकर जाएं ताकि संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत बनाया की जा सके। अनिल मिनिया ने प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर को विश्वास दिलाया कि वह भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और उसके द्वारा किए जा रहे सभी कार्यों को लोगो तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत से दिन रात एक करेंगे और पार्टी की सेवा के लिए तन मन धन से पूरा सहयोग करेंगे।इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित। भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी, भारतीय जनता युवा मोर्चा,के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष, मनीष विज,जिला सचिव, अमित भाटिया, जिला कार्यकारिणी सदस्य, तेजिंदर वालिया, राजन शर्मा,उपस्थित थे

Loading

Scroll to Top
Latest news
राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून... सीबीएसई-2024 कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात पीएम श्री केन्द्रीय विद्य... ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਸ਼ੌਕੀਨ ਮਾਨ ਦਾ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਇਰਾਦਾ ਨਹੀਂ ਸੀ : ਡਾ ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ ਦੌੜ 'ਚ 'ਆਪ' ਦੂਜਿਆਂ ਨਾਲੋਂ ਸਭ ਤੋਂ ਅੱਗੇ,ਅੱਧੇ ਦਰਜਨ ਹਲਕਿਆਂ 'ਚ ਕਈ ਵੱਡੇ ਆਗੂ ਪਾਰਟੀ 'ਚ ਹੋ... ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਮਾਸਟਰ ਪਰਸ਼ੋਤਮ ਬਿਲਗਾ ਦੇ ਨਾਮਜਦਗੀ ਪੱਤਰ ਦਾਖਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਡਿੱਗਦੀਆਂ ਕਦਰਾਂ-ਕੀਮਤਾਂ ਦਾ ਸੰਕੇਤ: ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧ... ਡਾ: ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਨੈਣਾ ਦੇਵੀ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਉਪਰੰਤ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ... ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ 'ਚ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਟੀਨੂੰ ਲਈ ਕੀਤਾ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ, ਕਿਹਾ ਧੋਖੇਬਾਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਜਵਾ... भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के नामांकन पर उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश