ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
पंजाब के विकास और विरासत को भाजपा ने सम्भाला: अनुराग सिंह ठाकुर ਕੁੱਲੀ ਵਾਲੇ ਮਹਾਪੁਰਖਾਂ ਦਾ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਲੈਣ ਪਹੁੰਚੇ ਰਾਜੇਸ਼ ਬਾਘਾ ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਰਾਜ ਕੁਮਾਰ ਜੋਗੀ, ਪੰਮਾ ਜੌਹਲ,... ਦੇਸ਼ 'ਚ ਮੋਦੀ ਦੀ ਲਹਿਰ ਨਹੀਂ, ਜੇਕਰ ਹੁੰਦੀ ਤਾਂ ਭਾਜਪਾ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਤੇ ਸੋਰੇਨ ਨੂੰ ਜੇਲ੍ਹ 'ਚ ਨਾ ਸੁੱਟਦੀ: ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸ਼ੰਭੂ ਰੇਲਵੇ ਟ੍ਰੈਕ 'ਤੇ ਛੇਵੇਂ ਦਿਨ ਵੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਧਰਨਾ ਜਾਰੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਸੰਪਰਕ ’ਚ ਆਏ ਬੈਂਸ ਭਰਾ ਸੰਤੋਖ ਚੌਧਰੀ ਦੀ ਪਤਨੀ ਕਰਮਜੀਤ ਕੌਰ BJP ‘ਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹਿਮਾਚਲ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਸਹਿ-ਇੰਚਾਰਜ ਤਜਿੰਦਰ ਪਾਲ ਬਿੱਟੂ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਅਸਤੀਫਾ ਨਛੱਤਰ ਸਿੰਘ ਬਣੇ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ ਦੇ ਦੁਆਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਜਲੰਧਰ ਸੈਂਟਰਲ ਹਲਕੇ ਵਿਚ ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ ਝਟਕਾ , ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਿਮਰਨ ਕਾਂਗਰਸ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਲ मुख्यमंत्री भगवंत मान को मिला लोगों का प्यार, कहीं फूलों का हार तो कहीं जय जय कार

*✡️ राशिफल 29 नवंबर ✡️*

*🌐🔆 ॐ श्रीं 🔆🌐*

 

*🌹 नवग्रह वास्तु 🌹*

 

*✡️ राशिफल 29 नवंबर ✡️*

 

 

मेष दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपकी आय में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी आय बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप कुछ नई योजनाओं में भी धन का निवेश करेंगे। परिजनों के सहयोग से आज आप कोई छोटे-मोटे बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। आज अपने कारोबार में आप पूरी तरह से व्यस्त रहेंगे जिस कारण किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं।

 

वृष दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए शासन सत्ता का पूरा लाभ लेकर आएगा। कामकाज के तलाश कर रहे लोगों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आप अपने कुछ मामलों में वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा कर सकते हैं और विद्यार्थियों को अपनी परीक्षाओं की तैयारियों में जमकर मेहनत करनी होगी तभी उन्हें सफलता हासिल हो सकेगी।

 

मिथुन दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित फैसला बहुत ही सावधानी से लें। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण रखेंगे और भाग्य में वृद्धि होने के कारण आज आपके सभी काम आसानी से बनते चले जाएंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और कुछ अन्य कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

 

कर्क दैनिक राशिफल

 

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए कुछ कमजोर रहने वाला है,क्योंकि वह अपने आलस्य के चक्कर में अपने काफी कामों पर ध्यान नहीं देंगे। आप कुछ अनजाने लोगों से दूरी बनाए रखें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा और अपने कामों में पूरी सूझबूझ दिखाएं। आपको अपने परिजनों से सीख और सलाह लेकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। यदि कोई समस्या हो तो आपको उसमें सावधान रहना होगा,नहीं तो कोई आपको परेशान कर सकता है।

 

सिंह दैनिक राशिफल

 

आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आप निसंकोच अपने काम में आगे बढ़ेंगे और जिसका अच्छा लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में आप सावधानी बरतें। घर परिवार में आपके लिए किसी सरप्राइस पार्टी का आयोजन हो सकता है। आज आपके किसी जरूरी काम में आपका कोई पुराना मित्र सहायक होगा जिससे आपको लाभ मिलेगा।

 

कन्या दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए अपने आय-व्यय में संतुलन बनाए रखने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने विपक्षियों से सतर्कता बरतनी होगी,नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने साथी की बात पर भी पूरा ध्यान देना होगा। आप घर परिवार में सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। आज आपको भाई बहनों का पूरा साथ मिलेगा।

 

तुला दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी भी काम को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है,नहीं तो समस्या हो सकती है और आप विभिन्न परिस्थितियों में भी नियंत्रण बनाए रखें। आप उत्साह से भरे रहेंगे। कला व कौशल से आप बेहतर रहेंगे और रुके हुए कार्यों में भी आप तेजी रखेंगे। आज आपकी सेहत में कुछ परेशानी रहने की संभावना है इसलिए अपना ख्याल रखें।

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप भावुकता में कोई निर्णय ना लें,नहीं तो समस्या आ सकती है। आपका काम पर पूरा फोकस रहेगा। आज आपको कुछ घरेलू मामलों में किसी व्यक्ति से मदद की आवश्यकता होगी। आज आप कोई वाहन लेने की योजना बना सकते हैं।

 

धनु दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए लाभदायक रहेगा। आज आपको बड़ों का सहयोग व सानिध्य मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक कार्यों में भी आप पूरी रुचि दिखाएंगे और आपको कोई अच्छा कार्य सौंपा जा सकता है। कारोबार कर रहे लोग आज पूरी रूचि दिखाएं,नहीं तो उनके काम लटक सकते हैं। आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है।

 

मकर दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। घर परिवार का माहौल उत्सव जैसा रहेगा। आज आप अपनी बड़ी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे। विभिन्न क्षेत्रों में आज आपको कुछ अच्छे परिणाम सुनने को मिल सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आप मेल मिलाप करेंगे। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आज आप काफी हद तक राहत पाएंगे।

 

कुंभ दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने कार्य को समय रहते पूरा करना होगा,नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने करीबियों का भरोसा भी आसानी से जीत पाएंगे और परिवार के सदस्यों के साथ किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें,रचनात्मक गतिविधियों में भी आप पूरी रुचि दिखाएंगे। आज आपको सेहत के प्रति सजग रहना चाहिए बदलते मौसम के कारण परेशानी होने की संभावना है।

 

मीन दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में कुछ ठगी लोगों से सावधान रहें,क्योंकि वह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। आपको किसी मामले में क्रोध करने से बचना होगा,नहीं तो वह परेशान हो सकते हैं। आप यदि किसी यात्रा पर जाएंगे,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। बिजनेस कर रहे लोगों को आज सावधान रहने की आवश्यकता है।

Loading

Scroll to Top