ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
मुख्यमंत्री भगवंत मान को मिला लोगों का प्यार, कहीं फूलों का हार तो कहीं जय जय कार आम आदमी पार्टी ने शुरू किया 'ज़ुल्म का जवाब वोट' अभियान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में पार्टी विधायकों, चेयरमैनों और पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर चुना... ਪਹਿਲੇ ਸੁਰਜੀਤ 5 ਏ ਸਾਇਡ ਮਹਿਲਾ ਗੋਲਡ ਕੱਪ ਹਾਕੀ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਘਾਨਾ 'ਚ 63 ਸਾਲਾ ਪਾਦਰੀ ਨੇ 12 ਸਾਲਾ ਲੜਕੀ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਵਿਆਹ ਅਫਰੀਕੀ ਟਾਪੂ 'ਤੇ ਫਸੇ ਯਾਤਰੀਆਂ ਨੂੰ ਨਾਰਵੇਈ ਕਰੂਜ਼ ਨੇ ਮੁੜ ਚੜ੍ਹਨ ਤੋਂ ਕੀਤਾ ਇਨਕਾਰ ਕੈਨੇਡਾ 'ਚ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਦਖਲਅੰਦਾਜ਼ੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਦੇਸ਼ਾਂ ਦੀ ਸੂਚੀ ਵਿਚ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦਾ ਨਾਮ ਵੀ ਸ਼ਾਮਿਲ कनाडा जाने के चाहवान नौजवानों को बड़ा झटका: कनाडा ने एमिग्रेशन शुल्क 12% बढ़ाया ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਚੋਣ ਅਫ਼ਸਰ ਨੇ ਗਿਣਤੀ ਕੇਂਦਰਾਂ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕਰਕੇ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਦਾ ਲਿਆ ਜਾਇਜ਼ਾ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब में 1 जून को छुट्टी का ऐलान

*✡️ राशिफल 28 नवंबर ✡️*

*🌐🔆 ॐ श्रीं 🔆🌐*

 

*🌹 नवग्रह वास्तु 🌹*

 

*✡️ राशिफल 28 नवंबर ✡️*

 

 

मेष दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप लोगों का भरोसा जीत पाएंगे। शासन के कार्य में तेजी आएगी और आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। शेयर बाजार अथवा रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। कामकाज के मामले में आज का दिन थोड़ा धीमा रहेगा। आज किसी अंधे व्यक्ति को भोजन खिलाने से कार्य सिद्धि होगी

 

वृष दैनिक राशिफल

 

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। करियर को लेकर आज आप थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आपको अपने किसी मित्र के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। आपकी धार्मिक कार्य के प्रति आस्था बढ़ेगी ।आपको परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी पूरा करना होगा।

 

मिथुन दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आज आपको करियर को लेकर परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। जल्दबाजी में आप कोई काम ना करें। आर्थिक स्थिति कमजोर होने से आज आप थोड़ा परेशान रहेंगे,लेकिन आपको अपने किसी करीबी की बात का पूरा मान रखना होगा। आपको किसी काम के लिए एक अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

 

कर्क दैनिक राशिफल

 

आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा और बिजनेस कर रहे लोग अपने बिखरे व्यापार को संभालने में लगे रहेंगे। आपको कुछ महत्वपूर्ण मामलों में परिवार में किसी सदस्य पर भरोसा करना होगा। किसी अपने को आज आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपका कोई लेन-देन आज आपके लिए समस्या बनेगा,इसलिए अपनी आंख व कान दोनों खुले रखें,नहीं तो समस्या हो सकती है।

 

सिंह दैनिक राशिफल

 

आज का दिन नौकरी से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और आपको कुछ अनुभवी व्यक्तियों से सलाह मशवरे की आवश्यकता हो सकती है। आपको आज लेनदेन पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी धार्मिक कार्य के प्रति आज आस्था बढ़ेगी। मेहनत व लगन से आप काम पर पूरा ध्यान देंगे और स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहेंगे। आप अपनी सकारात्मक सोच से अपने सभी काम आसानी से पूरे कर पाएंगे।

 

कन्या दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी विभिन्न विषयों में रूचि बढ़ेगी और आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके किसी आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा करना होगा नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। यदि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य चल रहा है,तो उसमें आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आपको आज कोई निर्णय बुद्धि व विवेक से लेना होगा,नहीं तो वह लंबा टल सकता है।

 

 

तुला दैनिक राशिफल

 

आज आप अपने निजी विषयों में सहजता बनाए रखें। घर परिवार में माहौल आनंदमय रहेगा और यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला चल रहा है,तो वह भी हल होगा। आपको किसी बात को लेकर अति उत्साहित होने से बचना होगा,नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आपने जल्दबाजी में कोई निर्णय लिया,तो वह आपके लिए बाद में समस्या लेकर आएगा।

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल

 

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए सही रहेगा। आपको परिजनों का पूरा साथ मिलेगा और आप भाई बंधुओं के सहयोग से अपने कामों को बढ़ावा देंगे,लेकिन भाईचारा मजबूत होने से आज आप हल्का महसूस करेंगे। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ व मांगलिक सूचना सुनने को मिल सकती है,जो आपके प्रसन्नता का कारण बनेगी। पारिवारिक परिस्थितियों में आज आप धैर्य बनाए रखें।

 

 

धनु दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आज आपकी वाणी की मधुरता आपको मान सम्मान दिलाएगी। आपके कुछ आर्थिक मामलों को आज गति मिलेगी। यदि रक्त संबंधी रिश्तों में कुछ समस्या चल रही है,तो उनको आज मजबूती मिलेगी। जीवन स्तर में सुधार आएगा और आप किसी काम में यदि निसंकोच आगे बढ़ेंगे,तो उससे आज आपको परेशानी होगी। आपको आज परिवार में किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला भावनाओं में बहकर नहीं लेना है,नहीं तो समस्या हो सकती है।

 

मकर दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहने वाला है। आज आप किसी काम को लेकर यदि परेशान थे,तो उसमें आपको जीत मिल सकती है और मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। सभी क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज बातचीत को पूरा महत्व देंगे और आपको व्यर्थ में किसी की बातों में आने से बचना होगा। शासन व प्रशासन से संबंधित आज आपके काम बनेंगे और जीत का प्रतिशत भी अधिक रहेगा। आज महत्वपूर्ण निर्णय सोच समझ कर लेने चाहिए।

 

 

कुंभ दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपको अति उत्साहित होने से बचना होगा और अपने पारिवारिक रिश्तों को आज तालमेल करके बनाए रखें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आपको त्याग व सहयोग की भावना को बढ़ावा देना होगा। आप सभी की बातों का आज आप पूरा मान रखेंगे और किसी नीति नियम के अनुसार काम करके आज आप कुछ लोगों को भी जोड़ सकते हैं।

 

मीन दैनिक राशिफल

 

आज एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस कर रहे लोग आज अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए कुछ नई तकनीकों को भी अपना सकते हैं। विद्यार्थी आज सफलता की सीढ़ी तेजी से चढ़ेंगे। आपको अपना कुछ रुका हुआ धन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप आज घर परिवार में सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अपने डेली रूटीन में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं और अपने आवश्यक कार्यों की एक सूची बनाएंगे, तभी वह समय से पूरे हो पाएंगे।

Loading

Scroll to Top