ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
ਬਠਿੰਡਾ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਨੂੰ ਹਰਾ ਕੇ ਫਾਇਨਲ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਕੀਤਾ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसै... मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु भाजपा जालंधर लोकसभा उम्मीदीवार सुशील रिंकु ने जालंधर शहर के प्रसिद्ध उद्योगपतियों के साथ बैठक में लि... वेस्ट हल्के में गुंडागर्दी, भय, नशा तस्करी खत्म करने के लिये भाजपा को वोट दे--सुशील रिंकु ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ ਦੇ ਦੁਆਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਾਈ ਨਛੱਤਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਜਲੰਧਰ ਪਹੁੰਚਣ 'ਤੇ ਭਰਵਾਂ ਸਵਾਗਤ ਕਦੇ ਜ਼ੁਬਾਨ ਦੇ ਕਮਾਨ ਵਿਚੋਂ ਨਿਕਲੇ ਸ਼ਬਦ, ਕਦੇ ਚੰਗੇ ਸ਼ਬਦ ਬਣ ਜਾਂਦੇ ਹਨ डीएवी यूनिवर्सिटी ने मनाया वर्ल्ड अर्थ डे, जैव ईंधन पर कराया सेमिनार ਪੰਜਾਬ ਸਟੇਟ ਹਾਕੀ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ ਸ਼ੁਰੂ मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौध...

*✡️ राशिफल 25 नवंबर ✡️*

*🔆 ऊँ श्रीं 🔆*

🌹नवग्रह वास्तु 🌹*

*✡️ राशिफल 25 नवंबर ✡️*

मेष दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है। आप अपनी संतान के कुछ बढ़ते हुए खर्चों को लेकर परेशान हो सकते हैं,जिनके लिए आप उनसे बातचीत करेंगे। व्यापार कर रहे लोगों के किए गए प्रयास आज रंग लाएंगे। कुछ महत्वपूर्ण मामलों में आप धैर्य बनाए रखें। लेनदेन आज बहुत ही सावधानी से करें,नहीं तो कोई आपको गलत सलाह दे सकता है। आपको किसी कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं को अपनी बुद्धि का प्रयोग करके सुलझाना होगा।

वृष दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलवाने वाला रहेगा। आपको निजी मामलों को घर से बाहर ले जाने से बचना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी की बातों में आकर कहीं गलत निवेश कर सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है, जिनके लिए आप कुछ धन भी उधार ले सकते हैं। आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल

आज का दिन खिलाड़ियों के लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी भी बहसबाजी में पड़ने से बचें। व्यवसाय की कुछ योजनाओं को आज फिर से शुरू करेंगे, जिनसे आप अच्छा लाभ भी आसानी से कमा पाएंगे। पारिवारिक रिश्तों में यदि कुछ अनबन चल रही थी,तो आपको अपने करीबियों की बात सुननी होगी। आपकी आय में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी,जिससे आप अपनी धन संबंधित समस्याओं को आसानी से पूरा कर पाएंगे। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कर्क दैनिक राशिफल

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। विदेशों से जो लोग बिजनेस करते हैं,उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है,जो लोग रोजगार की तलाश में हैं,उन्हें अभी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही कोई राहत मिलती दिख रही है। आप अपने रक्त संबंधित रिश्तों पर पूरा जोर देंगे। यदि परिवार के किसी सदस्य से संबंधित कोई फैसला लेना पड़े,तो उसे भावुकता में ना लें।

सिंह दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आप धन-धान्य से भरपूर रहेंगे। आपको भाइयों से चल रही अनबन को बातचीत के जरिए सुलझाना होगा। आप किसी भव्य आयोजन का हिस्सा बनेंगे। यदि आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं,तो अभी कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। आपके घर अतिथि आगमन से आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल

आज का दिन रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होने से आप आगे बढ़ेंगे और कोई किसी नई वस्तु की प्राप्त हो सकती है। आपको बिजनेस में यदि कुछ कमी आ रही है,तो उसके लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करें,तो आपको बेहतर रहेगा । आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी कुछ रुकी हुई योजनाओं को गति मिलेगी। आप अपने निवेश पर पूर ध्यान दें। अपने शत्रुओं से सावधानी बरतें। आज दिल खोलकर निवेश करें। आपके मन में यदि कोई बात चल रही है,तो उसे अपने किसी साथी से शेयर करने से बचें,नहीं तो इसका फायदा उठा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप एनर्जी से भरपूर रहने के कारण प्रत्येक कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे और कुछ रुके हुए मामले गति पकड़ेंगे। आज रिश्तों में नई ताजगी आएगी। आपको किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करना बेहतर रहेगा। भाई- बहनों से आपको धन संबंधित मामले में पूरा साथ मिलेगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

धनु दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके अंदर दया व धर्म की भावना रहेगी । आपको किसी विदेशी कंपनी में काम करने को मिल सकता है आप उत्साह से काम में आगे बढ़ेंगे। आपको कुछ उपलब्धियों के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। बड़ों के सहयोग से आप सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। आप अपने साथ-साथ औरों के कामों पर भी ध्यान लगाएंगे,लेकिन आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा,नहीं तो समस्या आ सकती है।

मकर दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आप किसी मामले में आस्था और विश्वास बनाए रखें। आपकी अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ सकती है,लेकिन आपको लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,जिन्हे पहचान कर आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। वरिष्ठ सदस्यों से आपको प्रेम व स्नेह मिलता रहेगा। आप भाग्य के भरोसे यदि किसी काम को छोड़ेंगे,तो उसमें आप सफलता हासिल करेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको परिवार के किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला वरिष्ठ सदस्यों की मदद से लेना होगा। शीध्रता व भावुकता में कोई निर्णय ना लें। किसी भी विपरीत परिस्थिति में भी आपको क्रोध करने से बचना होगा। अपने परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे।

मीन दैनिक राशिफल

आज आपके स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। साझेदारी में किसी काम को करना आज आपके लिए नुकसान दे सकता है। आपको किसी भूमि व वाहन के मामले में अपने भाइयों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। किसी संपत्ति से आपको लाभ मिल सकता है। आपको किसी काम में बड़प्पन दिखाते हुए आगे बढ़ना होगा।

Loading

Scroll to Top