ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਸਿਆਸਤ ਵਿਚ ਵੱਡਾ ਭੁਚਾਲ : 'ਆਪ' ਵਿਧਾਇਕ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਅਸਤੀਫਾ, ਭਾਜਪਾ 'ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਸਕਦੇ ਹਨ ਡੀਏਵੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਨੇ ਤਣਾਅ ਪ੍ਰਬੰਧਨ 'ਤੇ ਕਰਵਾਈ ਪੈਨਲ ਚਰਚਾ ਡੀਏਵੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਅਤੇ ਸਸ਼ਤ੍ਰ ਸੀਮਾ ਬਲ ਨੇ ਏਸ ਏਸ ਬੀ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਸਿਖਿਆ ਵਾਸਤੇ ਕੀਤਾ ਸਮਝੌਤਾ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਬਜਟ ਬੇਅਸਰ, ਦਿਸ਼ਾਹੀਣ ਅਤੇ ਨਿਰਾਸ਼ਾਜਨਕ : ਸ਼ੇਰਗਿੱਲ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਆਪਣੀ ਰਾਸ਼ਨ ਵੰਡ ਸਕੀਮ ਮੁੜ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰੇ: ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧਰੀ ਡੀਏਵੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਵੱਲੋਂ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਸਾਲਾਨਾ ਐਥਲੈਟਿਕ ਮੀਟ ਕੱਚਾ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਸਾਂਝਾ ਮੋਰਚਾ ਪੰਜਾਬ ਨਾਲ ਲਿਖ਼ਤੀ ਪੈਨਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਨ ਤੋਂ ਭੱਜੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ डीएवी यूनिवर्सिटी ने मनाया नेशनल साइंस डे ਸਾਹਿਤ ਸੁਰ ਸੰਗਮ ਸਭਾ ਇਟਲੀ ਵਲੋਂ ਮਾਂ ਬੋਲੀ ਦਿਵਸ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਆਨਲਾਈਨ ਕਵੀ ਦਰਬਾਰ ਕਰਵਾਇਆ ਇਜ਼ਰਾਈਲੀ ਮਾਹਿਰ ਵੱਲੋਂ ਸੈਂਟਰ ਆਫ ਐਕਸੀਲੈਂਸ ਫਾਰ ਵੈਜ਼ੀਟੇਬਲਜ਼ (ਇੰਡੋ—ਇਜ਼ਰਾਈਲ ਪ੍ਰੌਜ਼ੈਕਟ) ਦਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਦੌਰਾ

*✡️ राशिफल 19 नवंबर ✡️*

*🔆 ऊँ श्रीं 🔆*

 

* 🌹नवग्रह वास्तु 🌹*

 

*✡️ राशिफल 19 नवंबर ✡️*

 

मेष दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आप अपनी कला से कार्यक्षेत्र में अच्छी जगह बना पाएंगे। विद्यार्थी की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप किसी भी कार्य को उत्साह से करें, जिसमें आप सफलता हासिल करेंगे। यदि आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियां हैं । आप अपने लक्ष्य को पकड़ कर चले, तो उनमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, लेकिन आपको कोई संपत्ति संबंधित सौदा सावधानी से करना चाहिए। कुछ आवश्यक कार्य को करने मे तेजी दिखाएं।

 

वृष दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने किसी परिजन के साथ किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपको तोलमोल कर बोलना होगा। आपके कुछ महत्वपूर्ण मामले आज सुलझ सकते हैं, लेकिन करियर को लेकर यदि कुछ चिंता चल रही थी, तो उससे आपको छुटकारा मिलेगा। गृहस्थ जीवन में सरसता बनी रहेगी। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। शेयर बाजार में धन का निवेश करने वालों के लिए आज दिन बेहतर रह सकता है।

 

मिथुन दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप अपने व्यापार में कुछ नयी तकनीकों को अपनाकर कुछ नए कामों की शुरुआत कर सकते हैं। आप आज अपने क्रोध पर काबू रखें, नहीं तो कोई लड़ाई झगड़ा बना सकता है। घर के कामों पर भी पूरा ध्यान देंगे। आपको आज रुका हुआ धन मिलने से आप प्रसन्न रहेगे। परिजनों से यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए समाप्त होगी।

 

कर्क दैनिक राशिल

आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत रहेंगे और कुछ नए संपर्कों से भी आपको लाभ मिलेगा। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होने से आप निसंकोच आगे बढ़ेंगे। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। आज के दिन कन्या पूजन करने से आप का कल्याण होगा।

 

सिंह दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आप अपने घर की साज सज्जा पर जोर देंगे और जीवन साथी से किए हुए वादे को पूरा करेंगे और उन्हें कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, उनके लिए कोई उपहार भी लेकर आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिवार के सभी सदस्यों में व्यस्त रहेंगे। आपकी कुछ योजनाओं को गति मिलेगी, जिससे आप अच्छा लाभ कमा पाएंगे। आप संतान को अपने रीति रिवाज व परंपराओं के बारे में समझा सकते हैं।

 

कन्या दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके कुछ कानूनी मामले आज गति पकड़ सकते हैं। इसको लेकर आपको फैसला तुरंत लेना होगा और परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा। आपको तनाव रहने के कारण किसी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा। जीवनसाथी से भी आज किसी बात पर झड़प हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। लेकिन आपके द्वारा की गई पूर्व की गलतियां अधिकारियों के सामने उजागर हो सकती है।

 

तुला दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है, जो लोग प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे हैं, तो उन्हें परिवार के सदस्यों से मंजूरी मिल सकती है। आपको पेट संबंधित समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। व्यापार की कुछ योजनाएं आज फिर से शुरू हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर यदि आप चिंतित चल रहे थे, तो वह पहले से बेहतर रहेगी। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा और कार्यक्षेत्र में भी आपको नए अवसर मिलते रहेंगे। करियर को लेकर आप व्यर्थ चिंतित हो सकते हैं। जो लोग विदेशों में जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनकी वह इच्छा पूरी होती दिख रही है।आर्थिक मामलों में सतर्कता बनाए रखें, नहीं तो कोई आपको किसी गलत योजना में फंसा सकता है। आज के दिन किसी गरीब को भोजन दे आपको फायदा होगा।

 

धनु दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन घर परिवार में आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आपके परिवार के सदस्य को घर से दूर नौकरी मिलने से उन्हें जाना पड़ सकता है, लेकिन सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग अच्छी तरक्की पा सकते हैं। पारिवारिक कार्य पर आज पूरा बल देंगे।

 

मकर दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्पन्न रहने वाला है। आपको बिजनेस के मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए। धन-धान्य व सुख समृद्धि से भरपूर होने के कारण आप निसंकोच आगे बढ़ेंगे व किसी की कोई परवाह नहीं करेंगे। आपको कार्य क्षेत्र में सहयोगियों की छोटी मोटी गलतियों को नजरअंदाज करना चाहिए। आप अपने मित्रों के साथ किसी कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे, लेकिन आपको धन संबंधित मामले में जोखिम उठाने से बचना होगा, नहीं तो आपका धन फंस सकता है।

 

कुंभ दैनिक राशिफल

आज का दिन कामकाज ढूंढ रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य प्रभावित होने के कारण आप परेशान रहेंगे। आवश्यक कार्य को कल पर ना टालें नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आप अपने डेली रूटीन पर फोकस बनाए रखें। आपके अंदर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको किसी नए काम की शुरुआत करने में परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा। माता पिता की सेवा में आप कुछ समय लगाएंगे।

 

मीन दैनिक राशिफल

आज नौकरी में कार्यरत लोग अपनी अच्छी सोच का परिचय देंगे, जिससे उनके अधिकारी भी उनसे प्रसन्न रहेंगे। यदि आपका किसी संपत्ति संबंधित मामला चल रहा है, तो वह गति पकड़ेगा। आपको अपने कुछ करीबियों से सतर्कता बनाए रखनी होगी, नहीं तो वह आपके विरोधी बन सकते हैं। आपने यदि पहले किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। छोटी कन्याओं का आशीर्वाद लेने से आज का दिन शुभ रहेगा।

Loading

Scroll to Top