ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
पंजाब के विकास और विरासत को भाजपा ने सम्भाला: अनुराग सिंह ठाकुर ਕੁੱਲੀ ਵਾਲੇ ਮਹਾਪੁਰਖਾਂ ਦਾ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਲੈਣ ਪਹੁੰਚੇ ਰਾਜੇਸ਼ ਬਾਘਾ ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਰਾਜ ਕੁਮਾਰ ਜੋਗੀ, ਪੰਮਾ ਜੌਹਲ,... ਦੇਸ਼ 'ਚ ਮੋਦੀ ਦੀ ਲਹਿਰ ਨਹੀਂ, ਜੇਕਰ ਹੁੰਦੀ ਤਾਂ ਭਾਜਪਾ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਤੇ ਸੋਰੇਨ ਨੂੰ ਜੇਲ੍ਹ 'ਚ ਨਾ ਸੁੱਟਦੀ: ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸ਼ੰਭੂ ਰੇਲਵੇ ਟ੍ਰੈਕ 'ਤੇ ਛੇਵੇਂ ਦਿਨ ਵੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਧਰਨਾ ਜਾਰੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਸੰਪਰਕ ’ਚ ਆਏ ਬੈਂਸ ਭਰਾ ਸੰਤੋਖ ਚੌਧਰੀ ਦੀ ਪਤਨੀ ਕਰਮਜੀਤ ਕੌਰ BJP ‘ਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹਿਮਾਚਲ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਸਹਿ-ਇੰਚਾਰਜ ਤਜਿੰਦਰ ਪਾਲ ਬਿੱਟੂ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਅਸਤੀਫਾ ਨਛੱਤਰ ਸਿੰਘ ਬਣੇ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ ਦੇ ਦੁਆਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਜਲੰਧਰ ਸੈਂਟਰਲ ਹਲਕੇ ਵਿਚ ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ ਝਟਕਾ , ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਿਮਰਨ ਕਾਂਗਰਸ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਲ मुख्यमंत्री भगवंत मान को मिला लोगों का प्यार, कहीं फूलों का हार तो कहीं जय जय कार

*✡️ राशिफल 18 नवंबर ✡️*

*🔆 ऊँ श्रीं 🔆*

 

*🌹नवग्रह वास्तु 🌹*

 

*✡️ राशिफल 18 नवंबर ✡️*

 

मेष दैनिक राशिफल

 

आज आपको किसी भी निर्णय को बुद्धि विवेक से लेना होगा। व्यक्तिगत मामलों में आज आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। आज आप भावनात्मक मामलों में सकारात्मकता बनाए रखें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। उन्हें भी आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

 

वृष दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए किसी की कही-सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे और आपको दिए गए सुझावों पर भी अमल करेंगे। आपको विनम्रता व विवेक से काम लेना होगा। यदि किसी बात पर आपको क्रोध आए,तो भी आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आपकी वाणी की सौम्यता आज आपको मान सम्मान दिलाएगी।

 

मिथुन दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाने को मिल सकती है। आपका कोई जान पहचान वाला आपके साथ छल कर सकता है,जिसे आपको अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके पहचानना होगा। लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। भाईचारे को बढ़ावा मिलेगा और आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं,लेकिन आपको आलस्य को दूर भगाकर आगे बढ़ना होगा।

 

कर्क दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई वादा बहुत ही सोच विचार करना होगा। यदि आपने जीवनसाथी के लिए किसी नए व्यवसाय को करने का सोचा है,तो अभी कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। घर में आज अतिथि आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है। जनकल्याण की भावना बनी रहेगी। यदि किसी यात्रा पर जाएं,तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें,नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है।

 

सिंह दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपकी साख चारों ओर फैलने से आपको खुशी होगी। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप अपना एक अलग नजरिया बनाए रखेंगे और अपनी लंबित पड़ी हुई योजनाओं को फिर से शुरू कर सकते हैं। आप किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ उठाएंगे। आप किसी काम को करने में निसंकोच आगे बढ़ेंगे,लेकिन आपको अपनी पिछली की गई गलती से सबक लेना होगा।

 

कन्या दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। धर्म के कार्यों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे। आपको किसी आवश्यक कार्य को जल्दबाजी में पूरा करना होगा,लेकिन परिवार के किसी सदस्य के करियर से संबंधित फैसला बहुत ही सोच विचार कर लें तो आपको लिए बेहतर रहेगा। कुछ खर्चों से आप परेशान रहेंगे। आपको अपने परिजनों का पूरा समर्थन मिलेगा। किसी निवेश में आप उसकी पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें,तो बेहतर रहने वाला है।

 

तुला दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको छोटे व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा,लेकिन आज किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। कार्यक्षेत्र में कुछ नई उपलब्धियां हासिल कर सकेंगे। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आप पूरी रुचि दिखाएंगे। आज सहकर्मियों का भी पूरा साथ मिलेगा जिससे आप अपनी योग्यता को निखार सकेंगे।

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। कारोबार में उछाल आने से आपका करियर और चमकेगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आप चुप्पी बनाए रखें,तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपको शासन-सत्ता का पूरा सहयोग मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों को किसी प्रकार के पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

 

धनु दैनिक राशिफल

 

आज आप अध्यात्म के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और आपके कुछ लक्ष्य आपको नजर आएंगे,जिनको पूरा करने के लिए आप पूरी मेहनत करेंगे। यदि विद्यार्थियों ने किसी परीक्षा को दिया था,तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं। आप धार्मिक गतिविधियों से जुड़कर नाम व शोहरत कमा सकते हैं। आप मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। यदि सेहत में कुछ समस्या बनी हुई है,तो आज उसमें सुधार हो सकता है।

 

मकर दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपको जल्दबाजी में किसी भी कार्य को करने से बचना होगा और आपको घर परिवार में जिम्मेदारियों का बोझ उतना ही उठाना होगा,जितनी आप निभा सके और अक्समात आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको किसी भी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा।

 

कुंभ दैनिक राशिफल

 

आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। अपने साथी का प्रेम और गहरा होगा और वह घूमने-फिरने जा सकते हैं,लेकिन पारिवारिक रिश्तों में आप सामंजस्य बनाए रखें। व्यवसाय में आपको लाभ अधिक मिलेगा। आप किसी भी आवश्यक कार्य को कल पर ना टालें,नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। आपको कुछ मोर्चों में सकारात्मक परिणाम मिलते दिख रहे हैं। साझेदारी में आपने यदि किसी व्यवसाय को किया हुआ है,तो उसमें आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे,लेकिन आपके कुछ निजी मामले कानून में चल रहे हैं,तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

 

 

मीन दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में किसी दूसरे के बीच बोलने से बचना होगा,नहीं तो उन्हे अधिकारियों से डाटं खानी पड़ सकती है। आप आज यदि अपने बजट पर ही चलेंगे,तो आप कुछ सेविंग करने में भी कामयाब रहेंगे। आपको अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाना होगा,नहीं तो समस्या आ सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग अपनी मेहनत व लगन से आगे बढ़ेंगे। आपको अपनी वाणी से कुछ भी तर्कशील बातें करने से बचना होगा। घर परिवार में आप लोगों का भरोसा जीत जीत सकते हैं।

Loading

Scroll to Top