ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु भाजपा जालंधर लोकसभा उम्मीदीवार सुशील रिंकु ने जालंधर शहर के प्रसिद्ध उद्योगपतियों के साथ बैठक में लि... वेस्ट हल्के में गुंडागर्दी, भय, नशा तस्करी खत्म करने के लिये भाजपा को वोट दे--सुशील रिंकु ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ ਦੇ ਦੁਆਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਾਈ ਨਛੱਤਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਜਲੰਧਰ ਪਹੁੰਚਣ 'ਤੇ ਭਰਵਾਂ ਸਵਾਗਤ ਕਦੇ ਜ਼ੁਬਾਨ ਦੇ ਕਮਾਨ ਵਿਚੋਂ ਨਿਕਲੇ ਸ਼ਬਦ, ਕਦੇ ਚੰਗੇ ਸ਼ਬਦ ਬਣ ਜਾਂਦੇ ਹਨ डीएवी यूनिवर्सिटी ने मनाया वर्ल्ड अर्थ डे, जैव ईंधन पर कराया सेमिनार ਪੰਜਾਬ ਸਟੇਟ ਹਾਕੀ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ ਸ਼ੁਰੂ मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौध... पंजाब के विकास और विरासत को भाजपा ने सम्भाला: अनुराग सिंह ठाकुर ਕੁੱਲੀ ਵਾਲੇ ਮਹਾਪੁਰਖਾਂ ਦਾ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਲੈਣ ਪਹੁੰਚੇ ਰਾਜੇਸ਼ ਬਾਘਾ ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਰਾਜ ਕੁਮਾਰ ਜੋਗੀ, ਪੰਮਾ ਜੌਹਲ,...

*✡️ राशिफल 5 नवंबर ✡️*

*🌐🔆 ॐ श्रीं 🔆🌐*

 

*🌹 नवग्रह वास्तु 🌹*

 

*✡️ राशिफल 5 नवंबर ✡️*

 

मेष दैनिक राशिफल

 

आज आपको अपने क्रोध पर काबू रखना चाहिए नहीं तो आपके स्वभाव के कारण आज परिवारिक परेशानियां हो सकती है । आज मौसम के बदलाव के कारण सर्दी जुकाम होने की संभावना है और यदि आपको कोई पहले से समस्या चल रही थी, तो वह आपके कष्टों को बढ़ा सकती है। आपको आज अपने मन में चल रही कुछ समस्याओं पर बातचीत करनी होगी। आज के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से कल्याण होगा।

 

वृष दैनिक राशिफल

 

आज आप व्यापार में यदि कुछ नई योजनाओं की शुरुआत करेंगे, तो वह आपको अच्छा मुनाफा दे सकते है। आपका कोई पिछला लिया गया निर्णय आज आपको समस्या दे सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज सहकर्मियों से आपको कम सहयोग मिलने की संभावना है। आपको लेन-देन के मामले में सावधानी बरतनी होगी। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जिससे पुरानी यादें ताजा होगी।

 

मिथुन दैनिक राशिफल

 

आज कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मंदिर अथवा धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी की बातों का आज आप पूरा मान रखेंगे और उन्हें कोई गिफ्ट भी लेकर आ सकते हैं। आपको आज छोटे-मोटे निवेश करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी योग्यता के अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आज कार्य क्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

 

कर्क दैनिक राशिफल

 

आज का दिन परिवार के साथ मिलकर आप कोई बड़ा काम कर सकते हैं। आप अपने घर को रेनोवेट कराने की भी कुछ योजना बना सकते हैं। आपको ज्यादा वस्तुओं की खरीदारी नही करनी है, अन्यथा आपका बजट बिगड़ सकता है। आपका कोई काम आज आपको परेशान करेगा। बिजनेस के मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। कैरियर के मामले में भाग्य साथ देगा।

 

सिंह दैनिक राशिफल

 

आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करके अपने कुछ रुके हुए कामों को समय से पूरा करने में कामयाब रहेंगे। विवाहित जातकों के आज कोई अच्छी खबर आ सकती है। बिजनेस में आज आप अपने लक्ष्य को पूरा करके देंगे और आपकी संपत्ति में इजाफा होता दिख रहा है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आपको लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचना होगा।

 

कन्या दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपको किसी मामले को कल पर टालने व उसमें लापरवाही करने से बचना होगा, नहीं तो फिर कानूनी मामला आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। आप आज बिजनेस की किसी डील को फाइनल करने से पहले जरूरी कागजातो पर अच्छ तरह से पढ़ कर दस्तखत करें। आपको कोई भी जोखिम भरा काम करने से बचना होगा, नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। अपने अधिकारियों के नेतृत्व में ही कार्य करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

 

तुला दैनिक राशिफल

 

तुला राशि के जातक ऊर्जा से भरपूर रहने के लिए कारण प्रत्येक कार्य को समय पर पूरा करके देंगे।आप अपने जूनियर्स की कुछ गलतियों को भी नजरअंदाज करेंगे। नौकरी के साथ-साथ पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे हैं, तो आपकी इच्छा पूरी होगी। अगर आप कोई टेंडर लेना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आपको विदेश में रह रहे किसी परिजन से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आपकी कोई बात आज आपको परेशान करेगी, जिसके लिए आप अपनी माता जी से बातचीत कर सकते हैं। आपकी किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होती दिख रही है। आपको आज लेनदेन के मामले में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। आपको आज यातायात संबंधी सभी नियमों का पालन करना चाहिए आज चोट लगने की संभावना है।

 

धनु दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि मिलती दिख रही है। घर परिवार में कोई निर्णय वरिष्ठ सदस्यों से पूछकर लेना होगा। आपकी नई संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी हो सकती है। अगर आप कोई वाहन लेना चाहते हैं तो आज आप इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज किसी नई नौकरी के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है।

 

मकर दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए आलस्य से भरा रहने वाला है, लेकिन आपको आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ना होगा, तभी आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि हो पाएगी। आपका कोई मित्र आज लंबे समय बाद आपसे मुलाकात करने आ सकता है, जिसमें आपको पुरानी बातों को नहीं उखाड़ना है। आज आपके नजदीक किसी धार्मिक कार्य में आप हिस्सा ले सकते हैं। जो लोग सरकार योजना में निवेश करने जा रहे हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा उन्हें कुछ नया सीखने को मिलेगा।

 

कुंभ दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आनंदमय रहने वाला है, क्योंकि आपके घर में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों व मित्रों का आना जाना रहेगा। आपको आज कोई सलाह अपने पिताजी से लेनी होगी और कार्यक्षेत्र में भी आप अपने कार्यों को गति देंगे, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आपको अपनी वाणी व व्यवहार में संयम बनाए रखना होगा।

 

मीन दैनिक राशिफल

 

आज आपको सेहत के मामले में सावधानी बरतनी होगी। व्यापार की कुछ योजनाओं को आज बल मिलेगा। आपकी अनुकूलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। परिवार में अपनी एक अहम जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। व्यापार में कुछ आधुनिक तकनीकों को भी अपना सकते हैं, जिससे आपका व्यापार बढ़ेगा। अगर आपको इस सामाजिक कार्य करता है तो आज आपको सम्मान मिलेगा।

Loading

Scroll to Top