ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में विकास के तोड़े सारे रिकॉर्ड --सुशील रिंकु भाजपा जालंधर लोकसभा उम्मीदीवार सुशील रिंकु ने जालंधर शहर के प्रसिद्ध उद्योगपतियों के साथ बैठक में लि... वेस्ट हल्के में गुंडागर्दी, भय, नशा तस्करी खत्म करने के लिये भाजपा को वोट दे--सुशील रिंकु ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ ਦੇ ਦੁਆਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਾਈ ਨਛੱਤਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਜਲੰਧਰ ਪਹੁੰਚਣ 'ਤੇ ਭਰਵਾਂ ਸਵਾਗਤ ਕਦੇ ਜ਼ੁਬਾਨ ਦੇ ਕਮਾਨ ਵਿਚੋਂ ਨਿਕਲੇ ਸ਼ਬਦ, ਕਦੇ ਚੰਗੇ ਸ਼ਬਦ ਬਣ ਜਾਂਦੇ ਹਨ डीएवी यूनिवर्सिटी ने मनाया वर्ल्ड अर्थ डे, जैव ईंधन पर कराया सेमिनार ਪੰਜਾਬ ਸਟੇਟ ਹਾਕੀ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ ਸ਼ੁਰੂ मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौध... पंजाब के विकास और विरासत को भाजपा ने सम्भाला: अनुराग सिंह ठाकुर ਕੁੱਲੀ ਵਾਲੇ ਮਹਾਪੁਰਖਾਂ ਦਾ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਲੈਣ ਪਹੁੰਚੇ ਰਾਜੇਸ਼ ਬਾਘਾ ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਰਾਜ ਕੁਮਾਰ ਜੋਗੀ, ਪੰਮਾ ਜੌਹਲ,...

*✡️ राशिफल 29 अक्टूबर ✡️*

*🌐🔆 ॐ श्रीं 🔆🌐*

 

*🌹 नवग्रह वास्तु 🌹*

 

*✡️ राशिफल 29 अक्टूबर ✡️*

 

 

मेष दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। भाग्य का साथ मिलने से कुछ नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं व अपने घर कुछ नयी वस्तुओं को भी लेकर आ सकते हैं। किसी कानूनी कार्य में आपको नीति व नियमों का पूरा पालन करना होगा। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों से आप मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी वरिष्ठ सदस्य से कोई सीख लेकर ही आगे बढ़ना होगा।

 

 

वृष दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आपको अपने कुछ निजी मामलों को गुप्त रखना होगा। सामाजिक क्षेत्रो से जुड़े लोग आज अच्छा नाम व शोहरत कमाने में कामयाब रहेंगे। साझेदार में किसी नए काम को करने की शुरुआत आज आप कर सकते हैं, जो आपके लिए बेहतर रहेगी। व्यापार कर रहे लोग सामान्य लाभ कमा कर ही अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। आपको आज लेनदेन के मामले में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपको बाद में समस्या हो सकती है।

 

 

मिथुन दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप घर परिवार में सबको साथ लेकर चलेंगे, जिससे लोग भी आप से परेशान रहेंगे, यदि रिश्तो मे कोई समस्या चल रही है, तो उसका सुधार समय रहते करना होगा, नहीं तो बाद में आपको समस्या होगी। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। आपको लेनदेन के मामले में अपनी बातें लोगों के सामने रखनी होंगी और विद्यार्थी आज एक बड़ी सोच से आगे बढ़ेंगे। किसी प्रतियोगिता में भी जीत आसानी से हासिल कर पाएंगे।

 

 

कर्क दैनिक राशिफल

 

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए तरक्की लेकर आएगा, उन्हें किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको किसी चर्चा के विषय में बहुत ही सोच समझ कर बोलना होगा, नहीं तो बाद में आपको समस्या आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम पर पूरा फोकस बनाए रखें, नहीं तो आप से कोई गलती होने के पूरे योग हैं। आपको अपने भाई बंधुओं को पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थी पूरी लग्न व मेहनत से अपनी पढ़ाई में जुटे नजर आएंग।

 

 

सिंह दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको एक बजट बनाकर आगे बढ़ना होगा व आपके स्वभाव मे विवेक व विनम्रता बनी रहेगी। आपकी किसी नए वाहन की प्राप्ति की इच्छा भी आज पूरी हो सकती है। आप अपने परिवार के लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिसमें रिश्तों में चल रही अनबन को समाप्त करने पर बातचीत होगी। आपको आज अपनी दिनचर्या में योग व्यायाम को अपनाना बेहतर रहेगा, जिसके बाद आप स्वस्थ रहेंगे। आपको आज किसी से धन उधार लेने से बचना होगा।

 

 

कन्या दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मिलाजुला रहेगा। आप अपने कुछ धन की समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे, जो किसी मित्र की मदद से दूर हो सकती हैं, लेकिन परिवार में बढ़ते हुए खर्चा आपका सिर दर्द बन सकते हैं। आपको काम की अधिकता रहने के कारण बदन दर्द, थकान आदि का अनुभव होगा और आप अपने कुछ कामों को कल पर भी टाल सकते हैं। सरकारी योजना में निवेश करने से आप अच्छा लाभ कमाएंगे। आप अपने आवश्यक कार्य पूरा फोकस बनाए रखें, तभी वह पूरे हो सकते हैं।

 

 

तुला दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आप भाईचारे को बढ़ावा देंगे और आपको इस काम में मान-सम्मान पूरा मिलेगा, लेकिन आपको कुछ महत्वपूर्ण कार्यों से जुड़ कर रहना होगा, तभी वह पूरे हो पाएंगे। आपके आज कुछ धन संबंधित मामले आपको परेशान कर सकते हैं। आपको आज साहस व पराक्रम से आगे बढ़ना होगा। आप किसी नए काम की शुरुआत आज माता पिता के आशीर्वाद से करें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको आज कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिसमें आप सावधानी बरतें।

 

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल

 

आज का दिन घर परिवार में सुख व समृद्धि लेकर आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग यदि साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा ना चाहते हैं, तो वह आज मिलवा सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करके अपने अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी मुश्किल समय में भी धैर्य बनाए रखना होगा। परिवार में आज किसी मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

 

धनु दैनिक राशिफल

 

आज का दिन रचनात्मक कार्य से जुड़े लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आप अपने विनम्र व मधुर स्वभाव से लोगों को अपनी ओर आसानी से आकर्षित कर पाएंगे। आज आपके सुखो में भी वृद्धि होती दिख रही है। बिजनेस के मामले में आपके किए गए प्रयास आज सफल होंगे। आप घर परिवार में सभी लोगों को साथ लेकर चलेंगे, लेकिन कुछ लोगों को आपकी बातें बुरी लग सकती है।

 

 

मकर दैनिक राशिफल

 

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आप अपने अफसरों के सलाह मश्वरा करके किसी काम में आगे बढ़ेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, आपकी आज किसी नयी संपत्ति की प्राप्ति की इच्छा थी, तो वह आज आपकी पूरी हो सकती है। आपको उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच कर ही आगे बढ़ना होगा, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है।

 

 

कुंभ दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप मे वृद्धि लेकर आएगा और आप कार्यक्षेत्र में लोगों का भरोसा जीत कर अपने कामों को आसान कर सकते है, जिसके बाद आपकी साख चारों ओर फैलेगी। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होंगी। विद्यार्थियों की आज कुछ अन्य विषयों के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको आज अपनी पद व प्रतिष्ठा को संवारने का पूरा मौका मिलेगा।आप अपने लक्ष्य की ओर पूरा ध्यान दें।

 

 

मीन दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपको आज परिवार में वरिष्ठ सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आप अपने दैनिक कार्यों में कुछ बदलाव करके परेशान रहेंगे। यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से विवादित चल रहा है, तो आज आपको उसकी भी सुध बुध लेनी होगी। धार्मिक कार्यों में आज आपको शामिल होने का मौका मिलेगा, जहां आपकी कुछ लोगों से मुलाकात हो सकती है। आपको किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा।

Loading

Scroll to Top