*✡️ राशिफल 14 अक्टूबर ✡️*

*🌐🔆 ॐ श्रीं 🔆🌐*

 

*🌹🌹 नवग्रह वास्तु 🌹🌹*

 

*✡️ राशिफल 14 अक्टूबर ✡️*

 

 

मेष दैनिक राशिफल

आज का दिन बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। उन्हें परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा। आपको अपने किसी सगे संबंधी से आज समस्या हो सकती है, जिसके लिए आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से भी बातचीत करेंगे। आपको एक लक्ष्य बनाकर काम करना होगा, तभी आप काम पूरे कर पाएंगे। वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी।

 

 

वृष दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपके कार्यक्षेत्र में आज आपको अच्छे कामों से जाना जाएगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आप अपने स्वाभिमान के लिए किसी से भी लड़ सकते हैं, लेकिन उसे ठेस नहीं पहुंचने देंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोग अपनी साख चारों ओर फैलाने में कामयाब रहेंगे। यदि बिजनेस कर रहे लोग कुछ बड़े प्रयास करेंगे, तो वह सफल अवश्य होंगे।

 

 

मिथुन दैनिक राशिफल

आज का दिन आप अपनी सूझबूझ व सतर्कता दिखाकर ही कार्य को करेंगे। आपके परिवार में किसी अतिथि का आगमन होने से परिवार के सदस्य व्यस्त रहेंगे। आज आप अपनी पारिवारिक परंपराओं पर पूरा जोर देंगे और किसी सदस्य के विवाह के बात पक्की होने से परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। यदि आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहन सावधानी से चलाएं।

 

 

कर्क दैनिक राशिफल

व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई भी लेनदेन बहुत ही सावधानी से करना होगा। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी सोच में बदलाव लाना होगा। आपको कोई कदम बहुत ही सोच विचार कर उठाना होगा, नहीं तो वह उनका नुकसान करवा सकता है। आपके मित्र आज आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

 

 

सिंह दैनिक राशिफल

आज रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के प्रयास सफल होंगे और उनमे एक किसी नई ऊर्जा का संचार होगा। आपको अपने मन से रिश्ते को निभाना होगा, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको चुप रहना बेहतर रहेगा, नहीं तो वह लंबा चल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी योग्यता के अनुसार काम मिलेगा।

 

 

कन्या दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी कुछ दीर्घकालीन योजनाएं आगे बढ़ेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। और आसानी से सभी कार्य को पूरा कर सकेंगे।

 

 

तुला दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप किसी गलत आदमी का साथ दे सकते हैं इसके लिए आपको सचेत रहना चाहिए। व्यापार में आपको किसी व्यक्ति से समझौता बहुत ही सोच विचार करना होगा व कानूनों के नियम व कानूनों के साथ ही आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अजनबी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है।

 

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज के दिन आपको अपनी संतान के करियर की चिंता सता सकती है। आप अपनी सकारात्मक सोच का कार्य क्षेत्र में लाभ तो उठाएंगे, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो कोई समस्या आपको घेर सकती है। आय के विभिन्न स्रोत मिलने से आपकी कोई धन संबंधित समस्या भी सुलझेगी और आप कुछ छोटे-मोटे कार्यों से भी लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।

 

 

धनु दैनिक राशिफल

नौकरी से जुड़े जातकों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। यदि उन्हें कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने का मौका मिले, तो अवश्य सीखे। निजी जीवन में यदि कुछ समस्या आपको घेरे हुए थी, तो उससे आज आपको छुटकारा मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई नया पद मिल सकता है।

 

 

मकर दैनिक राशिफल

आज का दिन विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आप व्यावसायिक गतिविधियों में आगे रहेंगे और आध्यात्म के प्रति भी आपकी रुचि बढ़ेगी। नेटवर्किंग का कार्य कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। कामकाज ढूंढ रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने कुछ बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगानी होगी।

 

 

कुंभ दैनिक राशिफल

आज का दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आज आपके व्यक्तित्व और निखार आएगा और आपको देखकर आपके आसपास के ही कुछ लोग आपसे ईष्या कर सकते हैं। आज आप कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। आपको जल्दबाजी में किसी निर्णय को लेने से बचना होगा। आप अपने पारिवारिक मामलों के प्रति सजग रहे, तभी आप उन्हें निपटा पाएंगे।

 

 

मीन दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए हर्षोल्लास से भरा रहेगा।आप अपने करियर को लेकर यदि कुछ चिंता कर रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी समाप्त होगी और आपको कुछ व्यक्तिगत उपलब्धियां मिलने से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं, लेकिन आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खोई हुई थी, तो वह भी आपको वापस मिल सकती है।

Loading

Scroll to Top
Latest news
राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून... सीबीएसई-2024 कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात पीएम श्री केन्द्रीय विद्य... ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਸ਼ੌਕੀਨ ਮਾਨ ਦਾ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਇਰਾਦਾ ਨਹੀਂ ਸੀ : ਡਾ ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ ਦੌੜ 'ਚ 'ਆਪ' ਦੂਜਿਆਂ ਨਾਲੋਂ ਸਭ ਤੋਂ ਅੱਗੇ,ਅੱਧੇ ਦਰਜਨ ਹਲਕਿਆਂ 'ਚ ਕਈ ਵੱਡੇ ਆਗੂ ਪਾਰਟੀ 'ਚ ਹੋ... ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਮਾਸਟਰ ਪਰਸ਼ੋਤਮ ਬਿਲਗਾ ਦੇ ਨਾਮਜਦਗੀ ਪੱਤਰ ਦਾਖਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਡਿੱਗਦੀਆਂ ਕਦਰਾਂ-ਕੀਮਤਾਂ ਦਾ ਸੰਕੇਤ: ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧ... ਡਾ: ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਨੈਣਾ ਦੇਵੀ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਉਪਰੰਤ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ... ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ 'ਚ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਟੀਨੂੰ ਲਈ ਕੀਤਾ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ, ਕਿਹਾ ਧੋਖੇਬਾਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਜਵਾ... भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के नामांकन पर उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश