प्रधानमंत्री मोदी का आदमपुर हवाई अड्डे पहुँचने पर राजेश बागा ने किया स्वागत

जालंधर- प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी अपने हिमाचल दौरे के तहत ऊना से तेज-रफ्तार रेलगाड़ी वंदेभारत को हरी झंडी देने के लिए आज दिल्ली से आदमपुर हवाई अड्डे पर पहुँचे, जहाँ वह कुछ देर रुके। प्रधानमंत्री मोदी के आदमपुर हवाई अड्डे के आगमन पर भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश महासचिव राजेश बागा द्वारा पंजाब भाजपा की ओर से स्वागत किया गया। राजेश बागा ने प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के साथ हुई मुलाकात संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने उनसे पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालातों पर चर्चा की तथा जानकारी हासिल की।

राजेश बागा ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी को पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से पंजाब की बदतर हो चुकी कानून-व्यवस्था, गैंगस्टर राज व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं में किए जा रहे भ्रष्टाचार व घपलों की जानकारी दी है। पंजाब में आज सभी सरकारी व गैर-सरकारी संगठनों द्वारा उनके साथ हुए धोखे के चलते पंजाब सरकार के विरुद्ध धरने-प्रदर्शन किए जा रहे हैं। पंजाब की जनता को मुर्ख बना कर प्रदेश की सत्ता हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी द्वारा किस तरह प्रदेश की जनता पर जुल्म ढाए जा रहे हैं, इसकी सारी जानकारी प्रधानमंत्री मोदी को दी गई है।

Loading

Scroll to Top
Latest news
राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून... सीबीएसई-2024 कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात पीएम श्री केन्द्रीय विद्य... ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਸ਼ੌਕੀਨ ਮਾਨ ਦਾ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਇਰਾਦਾ ਨਹੀਂ ਸੀ : ਡਾ ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ ਦੌੜ 'ਚ 'ਆਪ' ਦੂਜਿਆਂ ਨਾਲੋਂ ਸਭ ਤੋਂ ਅੱਗੇ,ਅੱਧੇ ਦਰਜਨ ਹਲਕਿਆਂ 'ਚ ਕਈ ਵੱਡੇ ਆਗੂ ਪਾਰਟੀ 'ਚ ਹੋ... ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਮਾਸਟਰ ਪਰਸ਼ੋਤਮ ਬਿਲਗਾ ਦੇ ਨਾਮਜਦਗੀ ਪੱਤਰ ਦਾਖਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਡਿੱਗਦੀਆਂ ਕਦਰਾਂ-ਕੀਮਤਾਂ ਦਾ ਸੰਕੇਤ: ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧ... ਡਾ: ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਨੈਣਾ ਦੇਵੀ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਉਪਰੰਤ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ... ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ 'ਚ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਟੀਨੂੰ ਲਈ ਕੀਤਾ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ, ਕਿਹਾ ਧੋਖੇਬਾਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਜਵਾ... भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के नामांकन पर उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश