ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਸੰਪਰਕ ’ਚ ਆਏ ਬੈਂਸ ਭਰਾ ਸੰਤੋਖ ਚੌਧਰੀ ਦੀ ਪਤਨੀ ਕਰਮਜੀਤ ਕੌਰ BJP ‘ਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹਿਮਾਚਲ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਸਹਿ-ਇੰਚਾਰਜ ਤਜਿੰਦਰ ਪਾਲ ਬਿੱਟੂ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਅਸਤੀਫਾ ਨਛੱਤਰ ਸਿੰਘ ਬਣੇ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ ਦੇ ਦੁਆਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਜਲੰਧਰ ਸੈਂਟਰਲ ਹਲਕੇ ਵਿਚ ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ ਝਟਕਾ , ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਿਮਰਨ ਕਾਂਗਰਸ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਲ मुख्यमंत्री भगवंत मान को मिला लोगों का प्यार, कहीं फूलों का हार तो कहीं जय जय कार आम आदमी पार्टी ने शुरू किया 'ज़ुल्म का जवाब वोट' अभियान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में पार्टी विधायकों, चेयरमैनों और पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर चुना... ਪਹਿਲੇ ਸੁਰਜੀਤ 5 ਏ ਸਾਇਡ ਮਹਿਲਾ ਗੋਲਡ ਕੱਪ ਹਾਕੀ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਘਾਨਾ 'ਚ 63 ਸਾਲਾ ਪਾਦਰੀ ਨੇ 12 ਸਾਲਾ ਲੜਕੀ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਵਿਆਹ

Uttarakhand के पौड़ी में खाई में गिरी बारातियों से भरी बस 25 लोगों की मौत

पौड़ी गढ़वाल/देहरादून: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। मंगलवार देर शाम बारातियों से भरी एक बस खाई में जा गिरी, जिसमें अभी तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और पुलिस के जवानों एवं ग्रामीणों ने रातभर राहत अभियान चलाया और 21 बारातियों को घायल अवस्था में निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचाया। राहत कार्य अभी भी जारी है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने बुधवार सुबह यूनीवार्ता को बताया कि हादसे में 25 लोगों की मौत हो चुकी है। बस में करीब 45 से 50 लोग सवार थे।

उल्लेखनीय है कि हरिद्वार के थाना श्यामपुर क्षेत्र के ग्राम लालढांग में स्थित शिव मंदिर के निकट रहने वाले संदीप पुत्र स्व़ नंदराम की बारात मंगलवार दोपहर एक बजे पौड़ी जिले के कांडा गांव के लिए घर से रवाना हुई थी। बाराती एक बस में सवार थे, जबकि दूल्हा संदीप कार से गया था। बारातियों की बस पौड़ी के बीरोंखाल सिमड़ी बैंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई
थी।

दुर्घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड में बस के घाटी में गिरने पर कई लोगों के हताहत होने की दुर्घटना से दुखी हूं। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

Loading

Scroll to Top