ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਸਿਆਸਤ ਵਿਚ ਵੱਡਾ ਭੁਚਾਲ : 'ਆਪ' ਵਿਧਾਇਕ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਅਸਤੀਫਾ, ਭਾਜਪਾ 'ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਸਕਦੇ ਹਨ ਡੀਏਵੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਨੇ ਤਣਾਅ ਪ੍ਰਬੰਧਨ 'ਤੇ ਕਰਵਾਈ ਪੈਨਲ ਚਰਚਾ ਡੀਏਵੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਅਤੇ ਸਸ਼ਤ੍ਰ ਸੀਮਾ ਬਲ ਨੇ ਏਸ ਏਸ ਬੀ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਸਿਖਿਆ ਵਾਸਤੇ ਕੀਤਾ ਸਮਝੌਤਾ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਬਜਟ ਬੇਅਸਰ, ਦਿਸ਼ਾਹੀਣ ਅਤੇ ਨਿਰਾਸ਼ਾਜਨਕ : ਸ਼ੇਰਗਿੱਲ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਆਪਣੀ ਰਾਸ਼ਨ ਵੰਡ ਸਕੀਮ ਮੁੜ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰੇ: ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧਰੀ ਡੀਏਵੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਵੱਲੋਂ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਸਾਲਾਨਾ ਐਥਲੈਟਿਕ ਮੀਟ ਕੱਚਾ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਸਾਂਝਾ ਮੋਰਚਾ ਪੰਜਾਬ ਨਾਲ ਲਿਖ਼ਤੀ ਪੈਨਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਨ ਤੋਂ ਭੱਜੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ डीएवी यूनिवर्सिटी ने मनाया नेशनल साइंस डे ਸਾਹਿਤ ਸੁਰ ਸੰਗਮ ਸਭਾ ਇਟਲੀ ਵਲੋਂ ਮਾਂ ਬੋਲੀ ਦਿਵਸ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਆਨਲਾਈਨ ਕਵੀ ਦਰਬਾਰ ਕਰਵਾਇਆ ਇਜ਼ਰਾਈਲੀ ਮਾਹਿਰ ਵੱਲੋਂ ਸੈਂਟਰ ਆਫ ਐਕਸੀਲੈਂਸ ਫਾਰ ਵੈਜ਼ੀਟੇਬਲਜ਼ (ਇੰਡੋ—ਇਜ਼ਰਾਈਲ ਪ੍ਰੌਜ਼ੈਕਟ) ਦਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਦੌਰਾ

*✡️ राशिफल 22 सितंबर ✡️*

*🌐🔆 ॐ श्रीं 🔆🌐*

 

*🌹 नवग्रह वास्तु 🌹*

 

*✡️ राशिफल 22 सितंबर ✡️*

 

 

मेष दैनिक राशिफल 

 

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आज किसी कानूनी कार्य में जीत मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और किसी संपत्ति संबंधित विवाद में आज आप अपने भाइयों की मदद से सफलता पा सकते हैं। नौकरी में आज आप बेहतर प्रदर्शन करके उच्च अधिकारियों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। परिवार में वरिष्ठ सदस्य आज आपसे कोई फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे।

 

 

वृष दैनिक राशिफल 

 

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। आज राजनीति

 के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, उनके काफी काम सिद्ध होंगे। सफलता के नए मार्ग आपके लिए खुलेगे। परिवार में आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने की कोशिश करने में लगे रहेंगे और उन्हें समय से पूरा करके देंगे। धन लाभ के आज आपको कई अवसर प्राप्त होंगे, जिन पर चलकर आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं।

 

 

मिथुन दैनिक राशिफल 

 

आज के दिन आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और आपकी साख चारों ओर फैलेगी। अगर घर में कलह रहती है तो इसका असर विद्यार्थियों पर पड़ सकता है इसलिए इसका ध्यान रखें । क्रोध की स्थिति पर आज आप नियंत्रण रखने की कोशिश करे, नहीं तो आपसी रिश्तो में दरार पैदा हो सकती हैं। आप आज अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों की भी सुध बुध लेंगे और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।

 

 

कर्क दैनिक राशिफल 

 

आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कुछ उलझने लेकर आएगा। आपको अपने आस पास में रह रहे मित्र के रुप में जो शत्रु हैं, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता है। सेहत के प्रति सचेत रहे यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या हो, तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग आज महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ पा सकते हैं।

 

 

सिंह दैनिक राशिफल 

 

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। गृहस्थ जीवन में यदि कुछ परेशानियां चल रही थी, तो उनके लिए आज आप ससुराल पक्ष के व्यक्तियों से बातचीत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन परिवार का कोई सदस्य आज आप को खरी-खोटी सुना सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं । 

 

 

कन्या दैनिक राशिफल 

 

आज का दिन आपके लिए घरेलू झगड़े का झंझटो से निजात दिलाने वाला रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन आपको यह सोचना होगा कि कौन सा जरूरी है और और कौन सा नहीं। आज यदि आपने बिना सोचे समझे अपने धन का निवेश किया, तो आपका धन फंस सकता है।

 

 

तुला दैनिक राशिफल 

 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप अपने संतान के भविष्य को सुचारू बनाने के लिए कोई प्लानिंग कर सकते हैं। सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज किसी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज अपनी मेहनत से अच्छा मुकाम पा सकते हैं। यदि आप अपने धन का कहीं निवेश करें, तो आप उसे एफडी आदि में निवेश कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ मिलेगा।

 

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी और आपके सभी रुके हुए काम फिर से शुरू हो सकते हैं, लेकिन जो लोग व्यवसाय करते हैं, उन्हें आज अपने अन्य साथियों के सहयोग की आवश्यकता होगी, तभी वह अपने आर्डर समय पर पूरे कर पाएंगे। आज आपको किसी निवेश की सूचना मिले, तो उसमें आपको पहले पूरी सही जानकारी लेकर ही निवेश करना बेहतर रहेगा। 

 

 

धनु दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको एक से अधिक स्त्रोतों से धन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे और आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। नौकरी में कार्यरत लोग आज अपने अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखें, नहीं तो वह आपके पदोन्नति में बाधा बन सकते हैं। परिवार के लोग आज किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं। 

 

 

मकर दैनिक राशिफल 

 

आज आपके मन में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी और आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। कार्य क्षेत्र में आज आपके सभी रुके हुए काम आसानी से बनते चले जाएंगे,जिनसे आप अच्छा लाभ भी कमाने में कामयाब रहेंगे। आज आप कुछ नई योजनाओं में धन लगा सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ देंगी। आज आपका मन आध्यात्मिक कार्यों की ओर अग्रसर रहेगा। साझेदारी में आज आप किसी नए व्यवसाय को करने पर विचार विमर्श कर सकते हैं। अगर आपको किसी तरह की एलर्जी है तो आज ध्यान रखें। 

 

 

कुंभ दैनिक राशिफल  

 

 आज आपको रुपए पैसे के लेनदेन के मामले में किसी पर भी भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपका भरोसा तोड़ सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज मान सम्मान मिलने से उनकी पद और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। स्वास्थ्य में यदि कुछ छोटी-मोटी समस्याएं चल रही थी, तो उनसे आज आपको निजात मिलेगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा ऑफर आ सकता है।

 

 

मीन दैनिक राशिफल 

 

आज के दिन आप अपने परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से काफी उत्साहित रहेंगे और परिवार के सभी सदस्य पूरी मेहनत से कार्य करते नजर आएंगे। आयात निर्यात का विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ अवरोध चल रहे थे, तो वह भी दूर होंगे और आप अधिकारियों से अपनी समस्याओं पर बातचीत भी कर सकते हैं। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।

Loading

Scroll to Top