ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਸਿਆਸਤ ਵਿਚ ਵੱਡਾ ਭੁਚਾਲ : 'ਆਪ' ਵਿਧਾਇਕ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਅਸਤੀਫਾ, ਭਾਜਪਾ 'ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਸਕਦੇ ਹਨ ਡੀਏਵੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਨੇ ਤਣਾਅ ਪ੍ਰਬੰਧਨ 'ਤੇ ਕਰਵਾਈ ਪੈਨਲ ਚਰਚਾ ਡੀਏਵੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਅਤੇ ਸਸ਼ਤ੍ਰ ਸੀਮਾ ਬਲ ਨੇ ਏਸ ਏਸ ਬੀ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਸਿਖਿਆ ਵਾਸਤੇ ਕੀਤਾ ਸਮਝੌਤਾ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਬਜਟ ਬੇਅਸਰ, ਦਿਸ਼ਾਹੀਣ ਅਤੇ ਨਿਰਾਸ਼ਾਜਨਕ : ਸ਼ੇਰਗਿੱਲ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਆਪਣੀ ਰਾਸ਼ਨ ਵੰਡ ਸਕੀਮ ਮੁੜ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰੇ: ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧਰੀ ਡੀਏਵੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਵੱਲੋਂ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਸਾਲਾਨਾ ਐਥਲੈਟਿਕ ਮੀਟ ਕੱਚਾ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਸਾਂਝਾ ਮੋਰਚਾ ਪੰਜਾਬ ਨਾਲ ਲਿਖ਼ਤੀ ਪੈਨਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਨ ਤੋਂ ਭੱਜੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ डीएवी यूनिवर्सिटी ने मनाया नेशनल साइंस डे ਸਾਹਿਤ ਸੁਰ ਸੰਗਮ ਸਭਾ ਇਟਲੀ ਵਲੋਂ ਮਾਂ ਬੋਲੀ ਦਿਵਸ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਆਨਲਾਈਨ ਕਵੀ ਦਰਬਾਰ ਕਰਵਾਇਆ ਇਜ਼ਰਾਈਲੀ ਮਾਹਿਰ ਵੱਲੋਂ ਸੈਂਟਰ ਆਫ ਐਕਸੀਲੈਂਸ ਫਾਰ ਵੈਜ਼ੀਟੇਬਲਜ਼ (ਇੰਡੋ—ਇਜ਼ਰਾਈਲ ਪ੍ਰੌਜ਼ੈਕਟ) ਦਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਦੌਰਾ

हरियाणा की राज्य स्तरीय गतका चैंपियनशिप अक्तूबर में होगी : हरजीत सिंह ग्रेवाल

·         हरियाणा में 5 गतका नर्सरी खोलने पर सरकार का स्वागत : अजरानाकलसानी

·         गतका खेल को हरियाणा में भी ग्रेडेशन सूची में शामिल करने की मांग की

 

कुरुक्षेत्र  ( Jatinder Rawat) नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन में हरियाणा गतका एसोसिएशन अक्तूबर महीने फतेहाबाद में पहली राज्य स्तरीय गतका चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी और हरियाणा के रेफरीओं के लिए एक राज्य स्तरीय गतका रिफ्रेशर कोर्स सितंबर महीने में कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जाएगा।

यह घोषणा नेशनल गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवालस्टेट अवार्डीने आज यहां हरियाणवी गतका एसोसिएशन की राज्य स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए की जिसमें हरियाणा खेल विभाग के कोच भी शामिल थे। इस मौके पर हरियाणवी गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष स. कंवलजीत सिंह अजराना सदस्य शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं महासचिव स. सुखचैन सिंह कलसानी समेत विभिन्न जिलों के अध्यक्षसचिव और गतका कोच भी मौजूद रहे।

इसी अक्तूबर माह में प्रस्तावित प्रांतीय गतका चैम्पियनशिप के बारे में विचार करते हुए उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट से पहले हरियाणा के सभी गतका रेफरीओं और कोचों के लिए तीन दिवसीय विशेष पुनश्चर्या कोर्स का आयोजन किया जाएगा ताकि उन्हें गतका के नए नियमों के बारे में बताया जा सके।

इस अवसर पर गतका प्रमोटर स. ग्रेवाल ने श्रोताओं को विभिन्न राज्यों में गतका के प्रचार-प्रसार के लिए राष्ट्रीय गतका संघ द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी और कहा कि गतका खेल को हरियाणा समेत सभी उत्तरी राज्यों में प्रोत्साहित करने के लिये जागरूकता अभियान चलाया जायेगा।

इस अवसर पर सभी जिलों के अध्यक्षोंसचिवों और कोच के साथ विचार साझा करते हुए स. कंवलजीत सिंह अजराना और स. सुखचैन सिंह कलसानी ने सभी जिलाध्यक्षों को अपने-अपने जिलों में गतका प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने को कहा जिसके लिए गतका एसोसिएशन की ओर से विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजे जाएंगे। उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में पांच गतका नर्सरी शुरू करने के लिए खेल मंत्री संदीप सिंह ओलंपियन का विशेष रूप से धन्यवाद किया और अपील की कि हरियाणा सरकार को राज्य में गतका की समृद्धि के लिए गतका खेल को पंजाब जैसे ग्रेडेशन सूची में शामिल करना चाहिए ताकि गतका खिलाड़ी भी खेल कोटा का लाभ उठा सके। इसके अलावाहरियाणा सरकार राज्य के हर जिले में गतका प्रशिक्षण अकादमी खोले।

इस मौके पर स. ग्रेवाल ने गतका खेल की समृद्धि में सुखचैन सिंह के योगदान को देखते हुए उनको राष्ट्रीय गतका संघ का उपाध्यक्ष भी नामित किया। इस बैठक में अन्य लोगों के अलावा इंटरनेशनल सिख मार्शल आर्ट्स काउंसिल के वित्त सचिव बलजीत सिंह सैनीस्वर्ण सिंह फतियाबादजतिंदर सिंह मक्कड़वकील जरनैल सिंह रतियादविंदर सिंह गिलदिलबाग सिंहयुवराज सिंहकुरुक्षेत्र से आकाशदीप सिंहकरनजीत सिंहजशनप्रीत सिंह और अमृतपाल सिंहकरनैल सिंह पंचकूलाहरनाम सिंह और सुखचैन सिंह अंबालामनीष सिंह यमुनानगरमनजीत सिंह जगाधरीजसविंदर सिंह करनालपानीपत से किशनपाल सिंहअशमीत सिंह और संदीप कुमारशुभम सिंह जींदपारस सिंह सिरसाकिशन कुमार रोहतकसंदीप कुमार हिसारमहेंद्र सिंह सोनीपतकैथल से शिव कुमार और जतिंदर सिंहबलवंत सिंह फरीदाबाद आदि भी मौजूद थे।

Loading

Scroll to Top