ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
ਨਛੱਤਰ ਸਿੰਘ ਬਣੇ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ ਦੇ ਦੁਆਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਜਲੰਧਰ ਸੈਂਟਰਲ ਹਲਕੇ ਵਿਚ ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ ਝਟਕਾ , ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਿਮਰਨ ਕਾਂਗਰਸ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਲ मुख्यमंत्री भगवंत मान को मिला लोगों का प्यार, कहीं फूलों का हार तो कहीं जय जय कार आम आदमी पार्टी ने शुरू किया 'ज़ुल्म का जवाब वोट' अभियान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में पार्टी विधायकों, चेयरमैनों और पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर चुना... ਪਹਿਲੇ ਸੁਰਜੀਤ 5 ਏ ਸਾਇਡ ਮਹਿਲਾ ਗੋਲਡ ਕੱਪ ਹਾਕੀ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਘਾਨਾ 'ਚ 63 ਸਾਲਾ ਪਾਦਰੀ ਨੇ 12 ਸਾਲਾ ਲੜਕੀ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਵਿਆਹ ਅਫਰੀਕੀ ਟਾਪੂ 'ਤੇ ਫਸੇ ਯਾਤਰੀਆਂ ਨੂੰ ਨਾਰਵੇਈ ਕਰੂਜ਼ ਨੇ ਮੁੜ ਚੜ੍ਹਨ ਤੋਂ ਕੀਤਾ ਇਨਕਾਰ ਕੈਨੇਡਾ 'ਚ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਦਖਲਅੰਦਾਜ਼ੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਦੇਸ਼ਾਂ ਦੀ ਸੂਚੀ ਵਿਚ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦਾ ਨਾਮ ਵੀ ਸ਼ਾਮਿਲ कनाडा जाने के चाहवान नौजवानों को बड़ा झटका: कनाडा ने एमिग्रेशन शुल्क 12% बढ़ाया

*🍁 राशिफल 14 जुलाई 🍁*

*🌐🔆 ॐ श्रीं 🔆🌐*

 

*🕉 नवग्रह वास्तु 🕉*

 

*🍁 राशिफल 14 जुलाई 🍁*

 

 

मेष दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपको काफी संघर्षों के बाद सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने बढ़ते हुए कर्जों से भी काफी हद तक मुक्ति मिलेगी,जिसके कारण आप चैन की सांस लेंगे। आपको आलस्य को दूर भगाकर आगे बढ़ना होगा और अपने कुछ रुके हुए कार्य को भी पूरा करना होगा। पिताजी को अक्समात कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है,जिसके लिए आप भागदौड़ में लगे रहेंगे। अगर आज आपको कोई नए बिजनेस के बारे में बताएगा तो आपको जल्दबाजी नहीं करनी बल्कि उसे ध्यान से समझना है।

 

 

वृष दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी नए वाहन की खरीदारी का मौका मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के लिए सरप्राइस पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपके पराक्रम व पुरुषार्थ में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से चल रही अनबन भी समाप्त होगी। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा,नहीं तो वह गलत कामों की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आज आपका मन चटपटी चीजें खाने को करेगा। कुछ देर आपको गहनों के प्रति सचेत रहना चाहिए उन्हें संभाल कर रखना चाहिए।

 

 

मिथुन दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको व्यवसाय में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा,तभी आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे,क्योंकि आपको कोई ऐसा काम मिल सकता है,जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आप काफी सारी समस्याओं से बाहर निकलेंगे,लेकिन आपको अपने खान-पान के प्रति सचेत रहना होगा,नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आज आपको कहीं इन्वेस्ट करने से पहले सोचना चाहिए।

 

 

कर्क दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपकी महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आप संतान के भविष्य से संबंधित कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी की उम्मीदों पर आप खरा उतरेंगे,लेकिन आपके माता-पिता के सहयोग से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। लंबे समय बाद आपका कोई पुराना मित्र आपसे मिलने आ सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों व सीनियर से बात करनी होगी।

 

 

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपको लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने की आवश्यकता है,नहीं तो आपका धन फंस सकता है। आपके द्वारा किए गए कार्यों का आज विरोध होगा, लेकिन परिवार में चल रही समस्याएं एक नया रूप लेंगी,जिसके कारण वरिष्ठ सदस्यों में भी लड़ाई झगड़ा हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य को यदि बाहर से कोई नौकरी का ऑफर आए,तो आपको उन्हें रोकना नहीं है वरना प्रोत्साहित करना होगा। आपको किसी संपत्ति का सौदा करते समय उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा,नहीं तो बाद में आपको परेशानी हो सकती है। आज के दिन आपका आइसक्रीम खाने को मन करेगा और शाम को आप परिवार के साथ घूमने जाएंगे।

 

 

कन्या दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। भागदौड़ और परिश्रम के बाद ही आपको लाभ मिलेगा,लेकिन कुछ मानसिक परेशानियों के चलते आपका मन भी दुखी रहेगा। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करेंगे और अपने कुछ अधूरे कार्य को निपटाने में लगे रहेंगे। आपकी अपने किसी प्रियजन से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे। संतान द्वारा आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

 

 

तुला दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके सभी काम समय पर बनते नजर आएंगे,जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपको अपने मन में किसी के प्रति भी ईर्ष्या नहीं रखनी है। व्यापार में आपके कई अनुभव आज काम आएंगे और आपको किसी व्यावसायिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है,जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आपको दोस्तों से बातचीत करते समय पुरानी बातों की चर्चा करने से बचना होगा। नहीं तो फिर से कोई बाद विवाद पनप सकता है।

 

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा,जिसके कारण आपको एक के बाद एक शुभ समाचार सुनने को मिलते रहेंगे। आप कार्यक्षेत्र की कुछ रुकी हुई योजनाओं को भी शुरू कर सकते हैं। आपको यदि अपने मित्रों के कारण कुछ तनाव था,तो वह भी समाप्त होगा,लेकिन आपको किसी सरकारी योजना में निवेश करने से बचना होगा,नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। प्राइवेट नौकरी में कार्यरत लोग अपनी किसी महिला मित्र के सहयोग से तरक्की पा सकते हैं। आपको अच्छे भोजन से स्वास्थ्य में वृद्धि होगी।

 

 

धनु दैनिक राशिफल

आज का दिन आपकेवास्थ्य में कुछ समस्या लेकर आएगा,इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी और आपके एक के बाद एक मामले सुलझ जाएंगे। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की अभिलाषा भी पूरी होगी। भाई व बहनों का आपको पू। आपकी किसी महान व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोग अपने कार्य से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।

 

 

मकर दैनिक राशिफल

 

आज का दिन दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आएगा। आपको आज किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा,जिसमें आपने यदि धैर्य बनाकर रखा,तो आप उसे आसानी से बाहर निकल पाएंगे। संतान पक्ष के करियर को लेकर यदि आप आज उन्हें कोई अच्छी और पक्की नौकरी प्राप्त हो सकती है,जिसके कारण आपकी वह चिंता भी समाप्त होगी। कुछ मानसिक उलझनों के कारण आपको सिरदर्द की समस्या बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आप किसी बात पर बेवजह उलझ सकते हैं।

 

 

कुंभ दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको संतान की संगति को लेकर कुछ समस्या होगी,जिसके कारण आप उन पर नजर रख सकते हैं। आपको किसी मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। नौकरी में कार्यरत लोग आज किसी पार्ट टाइम कार्य को करने के लिए समय निकाल पाने में असमर्थ रहेंगे और आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को भी काफी हद तक निपटा पाएंगे। आपकी कोई पिछली की हुई गलती आपकी परेशानी का कारण बनेगी।

 

 

मीन दैनिक राशिफल

 

आज के दिन कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके तेज को देखकर परास्त रहेंगे। अधिकारियों पर आज आपकी बातों का असर होगा। आपकी तरक्की के मार्ग में अकारण ही कुछ व्यवधान आएंगे,लेकिन आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके उन्हें दूर करने में सफल रहेंगे। आपकी कुछ व्यावसायिक योजनाओं को आज बल मिलेगा। भाई व बहनों के साथ चल रहा विरोध समाप्त होगा। आपको आज अपने घर में निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी।

Loading

Scroll to Top