गुरु पूर्णिमा पर खुराक एवं सिविल स्पलाई मंत्री दिव्य ज्योति जागृति संस्थान में हुए नतमस्तक

सामाजिक कार्यो में धार्मिक संस्थाओं का योगदान – लाल चंद कटारुचक

नूरमहल, (Jatinder Rawat)- पंजाब के खुराक एवं सिविल स्पलाई , वन मंत्री लाल चंद कटारुचक ने आज यहां गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान में नतमस्तक होते हुए कहा कि सामाज में कल्याणकारी और लोक पक्षीय कार्यों में धार्मिक संस्थाओं का योगदान सराहनीय है।

गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान संगत को संबोधित करते हुए लाल चंद कटारुचक ने कहा कि धर्मगुरुओं के बताए रास्ते पर चलकर हम सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के साथ सामाजिक मूल्यों को भी मजबूत कर सकते है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में पैदा कई संकटों को धार्मिक नेतृत्व के माध्यम से दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य में अलग-अलग धार्मिक संस्थाओं द्वारा किए जाने वाले कल्याणकारी कार्य सराहनीय है।

श्री कटारूचक ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य की धार्मिक संस्थाओं की हर आवश्यक सहायता के लिए सदैव तत्पर और प्रयत्नशील रहेगी ताकि राज्य में आपसी भाईचारे और तालमेल के साथ राज्य से बुराईयां दूर की जा सके। इस अवसर पर उनके साथ विधायक इंद्रजीत कौर मान और विधायक रमन अरोड़ा, लुधियाना पूर्वी से विधायक दलजीत सिंह भोला गरेवाल, जीरा से विधायक नरेश कटारिया और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Loading

Scroll to Top
Latest news
राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून... सीबीएसई-2024 कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात पीएम श्री केन्द्रीय विद्य... ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਸ਼ੌਕੀਨ ਮਾਨ ਦਾ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਇਰਾਦਾ ਨਹੀਂ ਸੀ : ਡਾ ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ ਦੌੜ 'ਚ 'ਆਪ' ਦੂਜਿਆਂ ਨਾਲੋਂ ਸਭ ਤੋਂ ਅੱਗੇ,ਅੱਧੇ ਦਰਜਨ ਹਲਕਿਆਂ 'ਚ ਕਈ ਵੱਡੇ ਆਗੂ ਪਾਰਟੀ 'ਚ ਹੋ... ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਮਾਸਟਰ ਪਰਸ਼ੋਤਮ ਬਿਲਗਾ ਦੇ ਨਾਮਜਦਗੀ ਪੱਤਰ ਦਾਖਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਡਿੱਗਦੀਆਂ ਕਦਰਾਂ-ਕੀਮਤਾਂ ਦਾ ਸੰਕੇਤ: ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧ... ਡਾ: ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਨੈਣਾ ਦੇਵੀ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਉਪਰੰਤ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ... ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ 'ਚ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਟੀਨੂੰ ਲਈ ਕੀਤਾ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ, ਕਿਹਾ ਧੋਖੇਬਾਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਜਵਾ... भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के नामांकन पर उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश