ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
ਨਛੱਤਰ ਸਿੰਘ ਬਣੇ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ ਦੇ ਦੁਆਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਜਲੰਧਰ ਸੈਂਟਰਲ ਹਲਕੇ ਵਿਚ ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ ਝਟਕਾ , ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਿਮਰਨ ਕਾਂਗਰਸ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਲ मुख्यमंत्री भगवंत मान को मिला लोगों का प्यार, कहीं फूलों का हार तो कहीं जय जय कार आम आदमी पार्टी ने शुरू किया 'ज़ुल्म का जवाब वोट' अभियान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में पार्टी विधायकों, चेयरमैनों और पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर चुना... ਪਹਿਲੇ ਸੁਰਜੀਤ 5 ਏ ਸਾਇਡ ਮਹਿਲਾ ਗੋਲਡ ਕੱਪ ਹਾਕੀ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਘਾਨਾ 'ਚ 63 ਸਾਲਾ ਪਾਦਰੀ ਨੇ 12 ਸਾਲਾ ਲੜਕੀ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਵਿਆਹ ਅਫਰੀਕੀ ਟਾਪੂ 'ਤੇ ਫਸੇ ਯਾਤਰੀਆਂ ਨੂੰ ਨਾਰਵੇਈ ਕਰੂਜ਼ ਨੇ ਮੁੜ ਚੜ੍ਹਨ ਤੋਂ ਕੀਤਾ ਇਨਕਾਰ ਕੈਨੇਡਾ 'ਚ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਦਖਲਅੰਦਾਜ਼ੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਦੇਸ਼ਾਂ ਦੀ ਸੂਚੀ ਵਿਚ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦਾ ਨਾਮ ਵੀ ਸ਼ਾਮਿਲ कनाडा जाने के चाहवान नौजवानों को बड़ा झटका: कनाडा ने एमिग्रेशन शुल्क 12% बढ़ाया

साजन व हिने बने प्रथम एवन बैडमिंटन क्लब (रजि.) टूर्नामेंट के विजेता

Jalandhar (Amit Arora)- रविवार को एवन बैडमिंटन क्लब (रजि.) ने अपने स्थापना की पहली वर्षगाँठ एच एम वी कॉलेज के इंडोर स्टेडियम में एक बैडमिंटन टूर्नामेंट के सफल आयोजन से मनाई। जालंधर महानगर के मेयर जगदीश राज राजा जी ने टूर्नामेंट का आगाज़ रीबन काटकर किया। इस पुरुष डबल टूर्नामेंट में जिला जालंधर से 16 टीमों ने भाग लिया। सभी खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का जबरदस्त प्रदर्शन किया। 4 राउंड तक चले इन मुकाबलों में साजन कुमार व हिने मल्होत्रा विजेता बने। सुनीक सहगल व जसविंदर सिंह दूसरे स्थान पर और गौरव अग्रवाल व प्रदीप सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
क्लब के वाईस प्रेसिडेंट लेफ्टिनेंट कुलदीप शर्मा व जनरल सेक्रेटरी सुनील शर्मा ने सभी टीमों के फिक्स्चर डाल कर टूर्नामेंट की रूपरेखा तैयार की। उन्होंने सभी मैचों का संचालन रूल रेगुलेशनस के साथ व्यवस्थित ढंग से बाखूबी किया।
कौंसलर बंटी नीलकंठ, सीनियर कांग्रेस लीडर जोगिंदर शर्मा व आम आदमी पार्टी के नेता जिमी कालिया ने टूर्नामेंट में अपनी उपस्थिति से खिलाड़ियों की हौंसला अफ़ज़ाई की। क्लब के प्रधान सतपाल सेतिया ने सभी गणमान्य अतिथियों की बुके देकर सन्मानित किया। अंत में आम आदमी पार्टी की पंजाब महिला प्रधान राजविंदर कौर ने विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी व नगद इनाम देकर सन्मानित किया। लेफ्टिनेंट कुलदीप शर्मा, सुनील शर्मा व सतपाल सेतिया जी ने सभी खिलाड़ियों का उनकी खेल भावना व उच्च स्तरीय प्रदर्शन के लिए धन्यवाद दिया व आगे से भी ऐसे टूर्नामेंट करवाते रहने का वादा किया।

Loading

Scroll to Top