ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
पंजाब के विकास और विरासत को भाजपा ने सम्भाला: अनुराग सिंह ठाकुर ਕੁੱਲੀ ਵਾਲੇ ਮਹਾਪੁਰਖਾਂ ਦਾ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਲੈਣ ਪਹੁੰਚੇ ਰਾਜੇਸ਼ ਬਾਘਾ ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਰਾਜ ਕੁਮਾਰ ਜੋਗੀ, ਪੰਮਾ ਜੌਹਲ,... ਦੇਸ਼ 'ਚ ਮੋਦੀ ਦੀ ਲਹਿਰ ਨਹੀਂ, ਜੇਕਰ ਹੁੰਦੀ ਤਾਂ ਭਾਜਪਾ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਤੇ ਸੋਰੇਨ ਨੂੰ ਜੇਲ੍ਹ 'ਚ ਨਾ ਸੁੱਟਦੀ: ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸ਼ੰਭੂ ਰੇਲਵੇ ਟ੍ਰੈਕ 'ਤੇ ਛੇਵੇਂ ਦਿਨ ਵੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਧਰਨਾ ਜਾਰੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਸੰਪਰਕ ’ਚ ਆਏ ਬੈਂਸ ਭਰਾ ਸੰਤੋਖ ਚੌਧਰੀ ਦੀ ਪਤਨੀ ਕਰਮਜੀਤ ਕੌਰ BJP ‘ਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹਿਮਾਚਲ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਸਹਿ-ਇੰਚਾਰਜ ਤਜਿੰਦਰ ਪਾਲ ਬਿੱਟੂ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਅਸਤੀਫਾ ਨਛੱਤਰ ਸਿੰਘ ਬਣੇ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ ਦੇ ਦੁਆਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਜਲੰਧਰ ਸੈਂਟਰਲ ਹਲਕੇ ਵਿਚ ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ ਝਟਕਾ , ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਿਮਰਨ ਕਾਂਗਰਸ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਲ मुख्यमंत्री भगवंत मान को मिला लोगों का प्यार, कहीं फूलों का हार तो कहीं जय जय कार

*✡️ राशिफल 30 जून ✡️*

*🌐🔆 ऊॅऺ श्रीं 🔆🌐*

 

*🕉 नवग्रह वास्तु 🕉*

 

*✡️ राशिफल 30 जून ✡️*

 

 

मेष दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों भरा रहेगा,जिसके कारण कार्यक्षेत्र में आपको मानसिक परेशानी महसूस होगी। यदि परिवार में किसी सदस्य से आपका कोई लड़ाई झगड़ा हो,तो आपको उसमें शांति व सोचकर ही कोई बात बोलनी होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है,क्योंकि उन्हें परीक्षा में सफलता प्राप्त होती दिख रही है। भाई व बहनों के स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट आ सकती है। दांपत्य जीवन में सुख शांति बनी रहेगी

 

 

वृष दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। पारिवारिक कलह के कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन वह भी आपसी बातचीत से सुलझ सकती है। आज आप मानसिक व शारीरिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे व किसी भी कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में समस्याएं आ रही थी,तो आपको उनकी चिंता सता सकती है। प्रेम संबंधों के लिए दिन उत्तम रहेगा। संतान की शिक्षा से संबंधित कुछ चिंताएं थी,तो उनका भी आज अंत होगा। साझेदारी में आप किसी व्यवसाय को करने की योजना बना सकते हैं।

 

 

मिथुन दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। भाई व बहनों के रिश्ते में कुछ कड़वाहट आ सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा में कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। नौकरी कर रहे जातकों को छोटी मोटी बातों को नजरअंदाज करना होगा। आर्थिक स्थिति को लेकर आप चिंतित रहेंगे,लेकिन समय के साथ वह समाप्त हो जाएगी। आप अपने बढ़ते हुए खर्च को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे,लेकिन अपने खर्चों पर लगाम लगाकर आप भविष्य के लिए धन संचय कर सकते हैं।

 

 

कर्क दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने किसी मित्र द्वारा कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में वरिष्ठ सदस्य के सहयोग से आपकी कोई मनचाही इच्छा पूरी होगी । यदि आपके आस पड़ोस में कोई लड़ाई झगड़े की नौबत आए तो उससे बचना ही अच्छा है। यदि आप किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की योजना बना रहे थे,तो वह फाइनल हो सकती है।

 

 

सिंह दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में चल रहे रुकावटें दूर होंगी। व्यापारिक मामले कुछ अटक सकते हैं,इसलिए आपको बहुत ही सावधानी बरतनी होगी,क्योंकि आपके शत्रु आपके पीठ पीछे आपकी कमियां निकालेंगे और आपके कार्यों को बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे। भाई-बहनों से चल रहा मनमुटाव समाप्त होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को उच्चाधिकारियों की कृपा से मान सम्मान की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष को लेकर यदि कुछ चिंताएं थी,तो वह भी समाप्त होगी।

 

 

कन्या दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए आलस्य भरा रहेगा,जिसके कारण आपका किसी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा। जो लोग व्यापार करते हैं,उनके लिए धन का निवेश करना लाभदायक रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में कोई आपसी मतभेद हो सकता है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाकर रखना बेहतर रहेगा। संतान की किसी निवेश संबंधी योजना में निवेश करने से पहले जीवनसाथी से सलाह मशवरा अवश्य करें।

 

 

तुला दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। आज आप शरीर में चुस्ती फुर्ती महसूस करेंगे व अपने प्रत्येक रुके हुए कार्यों को करने के लिए तत्पर रहेंगे। यदि कोई बड़ा फैसला लेना पड़े,तो आपको उसमें बहुत ही सोच विचार करना होगा व किसी वरिष्ठ सदस्य से भी सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। यदि आप किसी नए कार्य की योजना बना रहे हैं,तो उसमें माता-पिता से आशीर्वाद लेकर जाना बेहतर रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

 

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से कुछ परेशानी भरा रहने वाला है। आपको कामकाज के सिलसिले में किसी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको किसी को भी धन उधार देने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके साथ कोई धोखा कर सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। छोटे बच्चे आपके साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे।

 

 

धनु दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी और कार्यक्षेत्र में भी आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। व्यापारी वर्ग को कोई बड़ी सफलता प्राप्त होगी,क्योंकि उन्होंने यदि पहले किसी डील को फाइनल किया था,तो वह उनके लिए उत्तम लाभ देगी। आपको कार्यक्षेत्र में किसी परिवर्तन को करने से बचना होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिन्हें पहचानकर उन पर अमल करना होगा, तभी वह लाभ कमा पाएंगे।

 

 

मकर दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है,क्योंकि कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपा से आपको वेतन वृद्धि अथवा पदोन्नति जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी । नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। यदि आपकी किसी से कोई बहस व टकराव हो,तो उसमें भी आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। परिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आप कहीं डिनर डेट पर भी जा सकते हैं।

 

 

कुंभ दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपको बेवजह किसी भी बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा और अपनी वाणी पर संयम बनाए रखने। आर्थिक स्थिति को लेकर आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिजनों के सहयोग व माता पिता के आशीर्वाद से किसी नए व्यवसाय को भी कर सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान कहना होगा क्योंकि उनके शत्रु उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।

 

 

मीन दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए कुछ खास कर दिखाने के लिए रहेगा। आपको किसी को भी बिना सोचे समझे धन उधार देने से बचना होगा। आपका आज किसी पुरानी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलती दिख रही है। यदि आप किसी योजना में धन को लगाना चाहते हैं,तो उसमें जल्दबाजी बिल्कुल ना करें।दोस्तों के साथ आप मौज मस्ती में कुछ समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थितियां सामान्य रहेंगी।

Loading

Scroll to Top