ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
पंजाब के विकास और विरासत को भाजपा ने सम्भाला: अनुराग सिंह ठाकुर ਕੁੱਲੀ ਵਾਲੇ ਮਹਾਪੁਰਖਾਂ ਦਾ ਆਸ਼ੀਰਵਾਦ ਲੈਣ ਪਹੁੰਚੇ ਰਾਜੇਸ਼ ਬਾਘਾ ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਰਾਜ ਕੁਮਾਰ ਜੋਗੀ, ਪੰਮਾ ਜੌਹਲ,... ਦੇਸ਼ 'ਚ ਮੋਦੀ ਦੀ ਲਹਿਰ ਨਹੀਂ, ਜੇਕਰ ਹੁੰਦੀ ਤਾਂ ਭਾਜਪਾ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਤੇ ਸੋਰੇਨ ਨੂੰ ਜੇਲ੍ਹ 'ਚ ਨਾ ਸੁੱਟਦੀ: ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸ਼ੰਭੂ ਰੇਲਵੇ ਟ੍ਰੈਕ 'ਤੇ ਛੇਵੇਂ ਦਿਨ ਵੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਧਰਨਾ ਜਾਰੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਸੰਪਰਕ ’ਚ ਆਏ ਬੈਂਸ ਭਰਾ ਸੰਤੋਖ ਚੌਧਰੀ ਦੀ ਪਤਨੀ ਕਰਮਜੀਤ ਕੌਰ BJP ‘ਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹਿਮਾਚਲ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਸਹਿ-ਇੰਚਾਰਜ ਤਜਿੰਦਰ ਪਾਲ ਬਿੱਟੂ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਅਸਤੀਫਾ ਨਛੱਤਰ ਸਿੰਘ ਬਣੇ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ ਦੇ ਦੁਆਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਜਲੰਧਰ ਸੈਂਟਰਲ ਹਲਕੇ ਵਿਚ ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ ਝਟਕਾ , ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਿਮਰਨ ਕਾਂਗਰਸ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਲ मुख्यमंत्री भगवंत मान को मिला लोगों का प्यार, कहीं फूलों का हार तो कहीं जय जय कार

*✡️ राशिफल 28 जून ✡️*

*🌐🔆 ॐ श्रीं 🔆🌐*

 

*🕉 नवग्रह वास्तु 🕉*

 

*✡️ राशिफल 28 जून ✡️*

 

 

मेष दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहने वाला है। आप अपनी संतान के करियर को लेकर परेशान रहेंगे। प्रियजनों से आपका आज कुछ मनमुटाव रहेगा। नवविवाहित जातकों के जीवन में कुछ समस्याएं पनप सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके साथी आपकी तरक्की देखकर परेशान रहेंगे। अधिकारियों से आपकी अच्छी साठगांठ रहेगी। आज आप अपने अंदर एक अलग सी शक्तियां महसूस करेंगे

 

 

वृष दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रहेगा। आपके कार्यों में कुछ रुकावटें आएंगी। आपको किसी भी विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आप किसी जमीन जायदाद के कागज का सौदा करने जा रहे हैं,तो उसके वैधानिक पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें। आज सेहत में कुछ परेशानी रहने की संभावना है इसलिए अपना ख्याल रखें खानपान अच्छा रखें।

 

 

मिथुन दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपको संतान द्वारा कोई सरप्राइस मिल सकता है। यदि आपकी कोई पहले चीज खो गई थी,तो वह आपको प्राप्त हो सकती है जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपने पहले यदि किसी को धन उधार दिया था,तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य द्वारा सरकारी नौकरी मिलने से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

 

 

कर्क दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्य के साथ कुछ समय बातचीत में व्यतीत करेंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज ट्रांसफर मिल सकता है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे मेल मिलाप कर सकता है और आपको किसी परिजन के कारण व्यापार में धन लाभ मिलता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसरों को पहचानकर उन पर अमल करना होगा,तभी आप लाभ कमा पाएंगे। आज आपको किसी के झगड़े में नहीं फंसना चाहिए नहीं तो सारी बात आप पर आ सकती है।

 

 

सिंह दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी प्रॉपर्टी मे निवेश करना बेहतर रहेगा और आपकी किसी वाहन को खरीदने की इच्छा भी पूरी होगी। अपने परिवार के सदस्यों को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा,लेकिन किसी सदस्य की सेहत में अचानक गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे। जो लोग नौकरी के लिए इधर घर भटक रहे हैं,उन्हे कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

 

 

कन्या दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए चुस्ती फुर्ती से भरा रहेगा। आपके मित्रों द्वारा आपको कोई धन संबंधी स्कीम समझाई जाएगी,जिसमें आपको सोच विचार कर निवेश करना बेहतर रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आज आप को उधार लेने और देने से बचना चाहिए। जो लोग शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करते हैं वे अगले 3 दिन तक सोच समझकर निवेश करें।

 

 

तुला दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपके विरोधी भी आपके साथ षड्यंत्र रचेंगे,लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक कार्य सौपा जाएगा,जो आपकी प्रशंसा का कारण बनेगी। बिजनेस में किसी भी कार्य को बहुत ही सोच विचार का करना होगा। परिवार का किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित फैसले को बहुत सोच विचार कर लेना होगा। आज शाम को कहीं धार्मिक यात्रा पर आप जा सकते हैं।

 

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल

 

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा,क्योंकि उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। छोटे व्यापारियों को आज आपको मनमुताबिक लाभ मिलेगा,लेकिन आपको कोई भी ऐसी बात बोलने से बचना होगा,जिससे किसी का मन दुखी हो। माताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। जिससे उनके कष्ट बढ़ सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहना होगा।

 

 

धनु दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। ऑफिस में माहौल आपके लिए कुछ परेशानी भरा हो सकता है,लेकिन अपने खुशनुमा मिजाज से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। बड़ी देर से अटका हुआ कोई काम आज पूरा हो सकता है।

 

 

मकर दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए काफी मेहनत भरा रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ डिनर डेट पर भी जा सकते हैं। यदि पिछले दिनों यदि आपका कोई नुकसान हुआ था,तो उसकी भी भरपाई हो सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा में अत्यधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी डील को सावधानीपूर्वक फाइनल करना होगा,तभी वह उसका लाभ उठा पाएंगे। गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा,लेकिन परिवार की कोई कलह आपके तनाव कारण बनेगी।

 

 

कुंभ दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको शुरुआत में कुछ बेचैनी रहेगी,जो काम आप करेंगे उसमें आप अपने आपको असमर्थ महसूस करेंगे,लेकिन आप अपने कई सारे लटके हुए कामों को निपटा सकते हैं। युवा आज अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। परिवार में कोई कलह आपकी परेशानी का कारण बनेगी। यदि परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट चल रही थी,तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है।

 

 

मीन दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आपको किसी लेनदेन को करने में परेशानी होगी,जिसके बाद आपको तनाव रहेगा। दोस्तों के साथ आप कहीं घूमने फिरने का प्लान बनाएंगे। आप अपने कार्य क्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट की भी योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों के परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं,जिसमें उन्हें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आपको जीवनसाथी द्वारा कोई उपहार की प्राप्त हो सकती है।

Loading

Scroll to Top