ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
ਨਛੱਤਰ ਸਿੰਘ ਬਣੇ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ ਦੇ ਦੁਆਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਜਲੰਧਰ ਸੈਂਟਰਲ ਹਲਕੇ ਵਿਚ ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ ਝਟਕਾ , ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਿਮਰਨ ਕਾਂਗਰਸ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਲ मुख्यमंत्री भगवंत मान को मिला लोगों का प्यार, कहीं फूलों का हार तो कहीं जय जय कार आम आदमी पार्टी ने शुरू किया 'ज़ुल्म का जवाब वोट' अभियान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में पार्टी विधायकों, चेयरमैनों और पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर चुना... ਪਹਿਲੇ ਸੁਰਜੀਤ 5 ਏ ਸਾਇਡ ਮਹਿਲਾ ਗੋਲਡ ਕੱਪ ਹਾਕੀ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਘਾਨਾ 'ਚ 63 ਸਾਲਾ ਪਾਦਰੀ ਨੇ 12 ਸਾਲਾ ਲੜਕੀ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਵਿਆਹ ਅਫਰੀਕੀ ਟਾਪੂ 'ਤੇ ਫਸੇ ਯਾਤਰੀਆਂ ਨੂੰ ਨਾਰਵੇਈ ਕਰੂਜ਼ ਨੇ ਮੁੜ ਚੜ੍ਹਨ ਤੋਂ ਕੀਤਾ ਇਨਕਾਰ ਕੈਨੇਡਾ 'ਚ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਦਖਲਅੰਦਾਜ਼ੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਦੇਸ਼ਾਂ ਦੀ ਸੂਚੀ ਵਿਚ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦਾ ਨਾਮ ਵੀ ਸ਼ਾਮਿਲ कनाडा जाने के चाहवान नौजवानों को बड़ा झटका: कनाडा ने एमिग्रेशन शुल्क 12% बढ़ाया

*✡️ राशिफल 22 जून ✡️*

*🌐🔆 ॐ श्रीं 🔆🌐*

 

🕉 नवग्रह वास्तु 🕉

 

 

*✡️ राशिफल 22 जून ✡️*

 

 

मेष दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए कुछ आलस्य भरा रहेगा,जिसके कारण आप अपने कामों की ओर ध्यान नहीं देंगे,लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यात्रा आपके लिए सामान्य रहेगी, लेकिन परिवार के लोगों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में आप सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आपके घर अतिथि का आगमन हो सकता है। पारिवारिक कलह समाप्त होगी। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा किंतु जो नौकरी वाले व्यक्ति हैं उन्हें अपने कार्यस्थल पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

 

 

वृष दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा।आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ खरीदारी करने की सोचेंगे। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी,लेकिन अविवाहित जातकों के जीवन में कुछ खटपट रहेगी,जिसे उन्हें समय रहते सुलझाना होगा, नहीं तो यह कोई बड़ा रूप ले सकती है। संतान को आप कुछ जिम्मेदारियां सौपेंगे,जिन्हें आप समय रहते पूरा करेंगे,नहीं तो आप उनसे नाराज हो सकते हैं। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मेल मिलाप कर सकता है।

 

 

मिथुन दैनिक राशिफल

 

आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा। क्योंकि उन्हें कुछ कार्यों को करने का जिम्मा सौंपा जाएगा। यदि आप अपने मकान का निर्माण कराने की सोच रहे हैं,तो वह भी हो सकता है। रात्रि का समय आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होंगे। बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी,तो वह किसी मित्र की मदद से दूर होगी। आपको किसी के कहने में आकर निवेश करने से बचना होगा,नहीं तो आपका वह धन डूब सकता है।

 

 

कर्क दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी व व्यापार में साझेदारी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी कार्यों को करने के प्रति आज आपकी रुचि बनी रहेगी। जो लोग नौकरीपेशा है,उन्हें उन्नति मिलती दिख रही है और आपके चारो ओर का वातावरण शांतिपूर्ण बना रहेगा,इसलिए आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा और यदि आपने भाग्य के भरोसे किसी भी कार्य को किया,तो उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

 

 

सिंह दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं,उन्हें अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा और वह आपकी छवि को खराब करने की कोशिश में लगे रहेंगे। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा जरूरतें आसानी से पूरी होंगी परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य को रिटायरमेंट मिल सकता है,जिसके कारण परिवार के लोग उनके लिए किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आपको अपने किसी परिजन द्वारा निराशाजनक सूचना सुनने को मिलेगी।

 

 

कन्या दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए अनुकुल परिणाम लेकर आएगा। समाज में आपकी राज्य मान व प्रतिष्ठा बढ़ेगी और उत्तरदायित्व बढ़ने से आपकी कुछ जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं और यदि प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ घूमने जाएं,तो उनको वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा। आपको सायंकाल से लेकर रात्रि तक पुराने मित्रों के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जो लोग अपने काम में इन्वेस्टर ढूंढ रहे हैं उन्हें आज इन्वेस्टर मिल जाएंगे।

 

 

तुला दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको अपने गुप्त शत्रुओं के प्रति सावधान रहना होगा,क्योंकि वह आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। व्यवसाय में किए गए प्रयास भी आपके फलीभूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आप अपनी काफी सारी समस्याओं को हल कर पाएंगे,लेकिन आपको धन संबन्धित मामलों में सतर्कता बरतनी होगी।

 

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आप परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे और आप धार्मिक आयोजनों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे,जिसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा और आप अपनी सभी चिंताओं से मुक्त होकर भगवान की भक्ति में लीन नजर आएंगे। प्राइवेट नौकरी में जुड़े जातकों के अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होने के भी पूरी संभावना है।

 

 

धनु दैनिक राशिफल

 

आज आपका दिन कुछ मिलाजुला रहेगा ।आपको कोई विपरीत समाचार भी सुनने को मिल सकता है,लेकिन लड़ाई झगड़े की स्थिति में भी आपको धैर्य धारण करके रखना बेहतर रहेगा,तभी आप वातावरण को हल्का बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने किसी प्रियजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना होगा,जिसमें आपको पिताजी से पहले सलाह करना बेहतर रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विभाग के प्रस्ताव आ सकते हैं।

 

 

मकर दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में किसी डील से अचानक से धन लाभ हो सकता है,लेकिन आपको यदि किसी व्यवसाय संबंधित यात्रा पर जाना पड़े,तो उसमें वाहन सावधानी से चलाएं,नहीं तो किसी दुर्घटना होने के भय बना हुआ है। जो लोग नौकरी करते हैं आज अपने बॉस से वाद विवाद होने से बचें।

 

 

कुंभ दैनिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है और आपकी पिछले कुछ समय से चली आ रही धन संबंधी समस्याएं आज समाप्त होंगी। आपको किसी महान पुरुष के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। जीवनसाथी द्वारा आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और ससुराल पक्ष से चल रहा वाद विवाद भी समाप्त होगा। सायंकाल के समय आप अपने किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं।

 

 

मीन दैनिक राशिफल

 

आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को भी करियर में कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा दिखाकर अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे,लेकिन संतान पक्ष की ओर से आपको निराशा हाथ लगेगी,जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। रात्रि का समय आप अपने मित्रों के साथ मेल मिलाप में व्यतीत करेंगे।

Loading

Scroll to Top