* 💖राशिफल 28 मई 💖*

*🌐🔆 ॐ श्रीं 🔆🌐*

 

*🕉 नवग्रह वास्तु 🕉*

 

 

* 💖राशिफल 28 मई 💖*

 

 

🌼🌹🌼🌹🌼🌹🌼🌹🌼

 

मेष राशि

 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप एक्टिव रहेंगे। आप जरूरी काम को समय से पूरा कर लेंगे। करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। ऑफिस में आज दूसरों के सामने अपनी बात को सही ढंग से रखने में सफल होंगे। शाम तक किसी करीबी रिश्तेदार के घर पर जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन मधुर बनेगा। किसी काम को पूरा करने में दोस्त की मदद मिल सकती है। आज घर में कांच की कोई वस्तु टूट सकती है इसलिए ध्यान रखें।

 

वृष राशि

 

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। इस राशि के जो लोग खेलकूद में रुचि रखते हैं, आज उन्हें किसी फेमस एकेडमी से जुड़ने का ऑफर मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। किसी काम में भाई-बहन का पूरा-पूरा सपोर्ट मिलेगा। इस राशि के अविवाहित के लिए शादी का प्रस्ताव आयेगा, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। लवमेट अपने पार्टनर को गिफ्ट देंगे। सेहत का ध्यान रखें ऐसा खाना मत खाएं जिससे बदहजमी हो । व्यर्थ के लड़ाई झगड़ों से दूर रहें।

 

मिथुन राशि

 

आज आपकी बनाई हुई योजनाओं से सफलता मिलने के योग हैं। अपने बातचीत के दम पर आप लोगों को अपनी राय से सहमत कराने में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। कारीबी लोगों के साथ सबंधों में सुधार होने के योग है। जीवनसाथी से खुलकर बात करेंगे। दोस्तों के साथ समय बीत सकता है ।ऐसे कामों से दूर हैं जिससे इमेज को नुकसान हो। पिता की सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है इसलिए रूटीन चेकअप करवाते रहें। जो लोग सैलून के काम से जुड़े हैं उन्हें आज फायदा हो सकता है।

 

कर्क राशि

 

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। दोस्तों के साथ थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। आप कोई ऐसा काम न करें, जिससे आप किसी तरह के झंझट में उलझ जाएं। कोई करीबी धोखा दे सकता है, सावधान रहें। आप पर झूठे आरोप भी लगने की संभावना है। अधिकारियों से मुलाकात हो सकती है। ऑफिस में लोगों से बातचीत में काफी टाइम खर्च हो सकता है। सोचे हुए काम अचानक पूरे होते-होते रुक भी सकते हैं। आज के दिन गन्ने का रस शिवलिंग पर चढ़ाएं कल्याण होगा।

 

सिंह राशि

 

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। ज्यादातर काम समय से पूरे हो सकते हैं। घरेलू समानों पर खर्च बढ़ सकता है। आपके विचारों से अधिकारी थोड़े नाराज हो सकते हैं। आप अपने ही मामलों में फंस भी सकते हैं। घर-परिवार के क्षेत्र में आपको कुछ चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के मामलों में अनदेखा करने से आपको थोड़ा नुकसान हो सकता है। किसी चीज का अनजाना डर रह सकता है। इस राशि के जो लोग ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं उनके लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा।

 

कन्या राशि

 

आज आपको किसी खास बात की जानकारी मिलेगी, जिसकी आप को उम्मीद भी नहीं थी। कई दिनों से जिस काम में आप रात-दिन एक कर रहे थे, वह काम बड़ी सरलता के साथ आज पूरा हो जायेगा। अचानक धन लाभ होगा। इस राशि के लोग अपने परिवारवालों के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनायेंगे। अपने काम की योजना अच्छे से बना लें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। दोस्तों की मदद मिलेगी। जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं उन्हें आज सतर्क रहना चाहिए नहीं तो झूठे आरोप में फस सकते हैं।

 

तुला राशि

 

आज घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में सफल हो सकते हैं। इस राशि के लवमेट आज जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में किसी कारण से आपको ज्यादा काम करना पड़ सकता है। कामकाज में व्यस्त रहेंगे। भागदौड़ भी बना रहेगा। कुछ परेशानियों के कारण रोजमर्रा के काम में बदलाव हो सकते हैं। आज आप कोई बैग और परफ्यूम खरीदने की योजना बनाएंगे। इस राशि के जो लोग बर्तन का काम करते हैं उनका आज का दिन अच्छा रहेगा।

 

वृश्चिक राशि

 

आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। सामने आई चुनौतियों को धैर्य के साथ आसानी से खत्म कर लेंगे। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। अचानक फायदा होने के योग बन रहे हैं। किसी पुराने काम का नतीजा आपके फेवर में हो सकता है। करियर में कुछ अच्छे बदलाव हो सकते हैं। किसी भी काम को करने से पहले किसी अनुभवी लोगों की सलाह जरूर ले लें। अगर आपको बहुत मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है तो आपके आसपास गली में जितने भी कुत्ते हैं उनको पेट भर भोजन खिलाए

 

धनु राशि

 

आपका दिन उत्तम रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे, जो आगे चलकर आपको लाभ दिलायेंगे। जो भी काम करेंगे, उसमें आपको फायदा जरूर होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत और बेहतर होंगे। आप अपनी कोशिशों में बहुत हद तक सफल होंगे। आपकी सकारात्मक सोच कारगर होगी। संतान पक्ष से आपको खुशखबरी मिलेगी। इस राशि के जो लोग प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं अगर वह किसी गाय को आज के दिन पानी पिलाते हैं तो उनके कामों में सफलता मिलेगी।

 

मकर राशि

 

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार में रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है। तली-भुनी चीजों को खाने से बचें। आपको किसी जरूरी काम में पिता का सहयोग मिल सकता है। परिवार के बुजुर्गों की चिंता हो सकती है। आसपास का कोई व्यक्ति आपको कन्फ्यूज कर सकता है। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के जो लोग शेयर में पैसा लगाते हैं आज सोच समझकर लगाएं।

 

कुंभ राशि

 

इस राशि के स्टूडेंट्स केलिए आज का दिन बढ़िया है। अगर किसी इंटरव्यू में जा रहे हैं, तो सफलता आपको अवश्य मिलेगी। आप अपनी लाइफ में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जो भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगी। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। आपको कई नए मौके मिलेंगे। रोजमर्रा के काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। कोई नया काम करने की प्लानिंग करेंगे। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए नहीं तो रिश्तो में दरार आ सकती है।

 

मीन राशि

 

आज आपका मन रचनात्मक कार्यों अधिक लग सकता है। अचानक किसी शुभ समाचार के मिलने से परिवार के सभी सदस्य खुश हो जायेंगे। लोग आपके व्यवहार से खुश हो सकते हैं। काम को पूरा करने के लिए मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आपको लाभ और प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे। आप माता-पिता के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज के दिन उधार लेने से बचना चाहिए नहीं तो चुकाने में मुश्किल आ सकती हैं।

Loading

Scroll to Top
Latest news
राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून... सीबीएसई-2024 कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात पीएम श्री केन्द्रीय विद्य... ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਸ਼ੌਕੀਨ ਮਾਨ ਦਾ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਇਰਾਦਾ ਨਹੀਂ ਸੀ : ਡਾ ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ ਦੌੜ 'ਚ 'ਆਪ' ਦੂਜਿਆਂ ਨਾਲੋਂ ਸਭ ਤੋਂ ਅੱਗੇ,ਅੱਧੇ ਦਰਜਨ ਹਲਕਿਆਂ 'ਚ ਕਈ ਵੱਡੇ ਆਗੂ ਪਾਰਟੀ 'ਚ ਹੋ... ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਮਾਸਟਰ ਪਰਸ਼ੋਤਮ ਬਿਲਗਾ ਦੇ ਨਾਮਜਦਗੀ ਪੱਤਰ ਦਾਖਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਡਿੱਗਦੀਆਂ ਕਦਰਾਂ-ਕੀਮਤਾਂ ਦਾ ਸੰਕੇਤ: ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧ... ਡਾ: ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਨੈਣਾ ਦੇਵੀ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਉਪਰੰਤ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ... ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ 'ਚ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਟੀਨੂੰ ਲਈ ਕੀਤਾ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ, ਕਿਹਾ ਧੋਖੇਬਾਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਜਵਾ... भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के नामांकन पर उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश