ਖੁਸ਼ਬੂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ

Latest news
ਜਲੰਧਰ ਸੈਂਟਰਲ ਹਲਕੇ ਵਿਚ ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ ਝਟਕਾ , ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਿਮਰਨ ਕਾਂਗਰਸ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਲ मुख्यमंत्री भगवंत मान को मिला लोगों का प्यार, कहीं फूलों का हार तो कहीं जय जय कार आम आदमी पार्टी ने शुरू किया 'ज़ुल्म का जवाब वोट' अभियान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में पार्टी विधायकों, चेयरमैनों और पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर चुना... ਪਹਿਲੇ ਸੁਰਜੀਤ 5 ਏ ਸਾਇਡ ਮਹਿਲਾ ਗੋਲਡ ਕੱਪ ਹਾਕੀ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ ਘਾਨਾ 'ਚ 63 ਸਾਲਾ ਪਾਦਰੀ ਨੇ 12 ਸਾਲਾ ਲੜਕੀ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਵਿਆਹ ਅਫਰੀਕੀ ਟਾਪੂ 'ਤੇ ਫਸੇ ਯਾਤਰੀਆਂ ਨੂੰ ਨਾਰਵੇਈ ਕਰੂਜ਼ ਨੇ ਮੁੜ ਚੜ੍ਹਨ ਤੋਂ ਕੀਤਾ ਇਨਕਾਰ ਕੈਨੇਡਾ 'ਚ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਦਖਲਅੰਦਾਜ਼ੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਦੇਸ਼ਾਂ ਦੀ ਸੂਚੀ ਵਿਚ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦਾ ਨਾਮ ਵੀ ਸ਼ਾਮਿਲ कनाडा जाने के चाहवान नौजवानों को बड़ा झटका: कनाडा ने एमिग्रेशन शुल्क 12% बढ़ाया ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਚੋਣ ਅਫ਼ਸਰ ਨੇ ਗਿਣਤੀ ਕੇਂਦਰਾਂ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕਰਕੇ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਦਾ ਲਿਆ ਜਾਇਜ਼ਾ

*✡️ राशिफल 25 मई ✡️*

*🌐🔆 ॐ श्रीं 🔆🌐*

*🕉 नवग्रह वास्तु 🕉*

*✡️ राशिफल 25 मई ✡️*

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

मेष राशि

अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन आज का दिन बेहतर है। आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। रचनात्मक कामों के लिहाज से समय अच्छा है। मन में कई नए विचार आ सकते हैं। किसी अनजाने के सहयोग से काम पूरा हो सकता है। कुछ लोगों का ध्यान आप पर रहेगा। आज आपको अपने पुराने टीचर से मुलाकात हो सकती है जो लोग नौकरी करते हैं अपने साथ काम करने वाले साथियों से परेशानी हो सकती हैं। आज के दिन गणेश जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं कल्याण होगा।

वृष राशि

आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। पैसों से जुड़ा आपने जो फैसला लिया था, आज उसके सुखद परिणाम मिल सकते हैं। तरक्की के कुछ ऐसे मामले सामने आएंगे, जिसमें जीवनसाथी की सलाह आपके लिये फायदेमंद रहेगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। शाम को कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। मार्केटिंग का काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन चुनौती भरा रहेगा। उपाय आज के दिन घर से निकलते वक्त गणेश जी के दूध चढ़ाएं कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है। धन लाभ हो सकते हैं। परिश्रम का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा। वैवाहिक समस्याओं का समाधान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। जो लोग शेयर मार्केट में पैसा लगाते हैं उन्हें आज के दिन ध्यान पूर्वक इन्वेस्ट करना चाहिए। इस राशि के व्यक्तियों को आज के दिन किसी मजदूर को भोजन कराना चाहिए

कर्क राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में आज किसी सदस्य से थोड़ा विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आज बेवजह किसी बातों में दखल देने से बचें। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आप परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। व्यापार मध्यम स्तर पर रहेगा। जाने अनजाने में आपसे कोई गलती हो सकती है, जिसकी वजह से आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन की शुभता को बढ़ाने के लिए नारियल की बर्फी धर्म स्थान में चढ़ाएं।

सिंह राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कोई बड़ा कदम उठाने से बचें। आपको कोई फैसला लेने में समस्या महसूस हो सकती है। कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है। संतान की शिक्षा में उन्नति होने की संभावना है। पढ़ाई के प्रति उनकी गंभीरता बढ़ेगी। ठीक से योजना न बनाने के आपका काफी समय खराब हो सकता है। कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन कुछ परेशानी भरा रह सकता है। उपाय इस राशि वालों को घर से निकलते वक्त आज के दिन शहद का सेवन करके निकलना चाहिए इससे दिन की शुभता बढ़ेगी।

कन्या राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप किसी काम में बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करेंगे। सफलता जरूर हासिल होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप स्वस्थ महसूस करेंगे। अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो किसी की मदद लें, अच्छा रहेगा। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। किसी से उपहार मिल सकता है। घरेलू काम को निपटाने में सफल रहेंगे। सही योजना के तहत करियर में बदलाव ला सकते हैं। आज के दिन अगर आप कोई चमड़े की चीज लेने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो उसे कुछ दिन बाद लें ।

तुला राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपकी कुछ चिंताए आपके लिए रुकावटें बन सकती है। अनियमित दिनचर्या के कारण आलस्य और थकान हो सकती है। अपने काम को न टालें। बेहतर होगा समय से काम पूरा कर लें। ओवर कॉन्फिडेंस जैसी स्थिति बन सकती है, इससे बचकर रहें। आपके जीवनसाथी के कामकाज को लेकर व्यस्तता आपकी उदासी का कारण बन सकती है।

वृश्चिक राशि

आज मित्रों के सहयोग से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। घर पर अचानक कोई मेहमान आ सकते हैं। शाम तक घर में किसी छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिल सकता है। आपको बिजनेस में मुनाफा होगा। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। दूसरों के साथ खुशी बांटने से आपको बेहतर फील होगा।

धनु राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका अधिकतर समय बच्चों के साथ व्यतीत होगा। आप सकारात्मक रहेंगे और आपके मन में कई उम्मीदे भी बनी रहेंगी। कुछ नया काम करेंगे। अपने जीवन में अच्छा खासा सुधार कर सकते हैं। काम की पहले से योजना बनाना ज्यादा कारगर साबित होगा। करियर को लेकर लाभ मिलने वाला है। जो लोग संगीत से जुड़े हुए हैं आज के दिन उन्हें अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। आज के दिन घर से निकलते वक्त मीठा खाकर तदोपरांत पानी पीकर निकले फायदा होगा।

मकर राशि

आज कोई नया काम शुरू करने से बचें। इस राशि के छात्रों को आज अधिक मेहनत करनी की जरूरत है। आपके कुछ काम अटक सकते हैं। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों को आज थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप अपने विचारों और भावनाओं की अभिव्यक्ति बहुत अच्छी तरह कर सकेंगे। आप जितना ज्यादा प्रयास कर कामकाज को अच्छी दिशा देने का प्रयास करेंगे, आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आज आपके जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है। आज के दिन छुट्टी कन्याओं को चुनरी दें धन लाभ होगा।

कुंभ राशि

आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। आपकी व्यक्तिगत समस्याएं हल होंगी। किसी भी काम के बारे में गहराई से विचार करेंगे, तो नतीजे आपके फेवर में आ सकते हैं। घर और ऑफिस दोनों जगह का माहौल आपके लिए खुशनुमा रहेगा। जो लोग मकैनिक हैं उन्हें आज के दिन कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन गाय को हरा चारा डालें कल्याण होगा।

मीन राशि

आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लग सकता है। शाम तक किसी धार्मिक आयोजन में भी जा सकते हैं। कामकाज से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती है। आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। लाभ के साधनों में कमी आ सकती है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होने का योग है। कामकाज के क्षेत्र में परिवार का सहयोग प्राप्त हो सकता है। आज के दिन की शुभता को बढ़ाने के लिए एक साबुत हल्दी की गांठ जेब में रखें

Loading

Scroll to Top