*✡️ राशिफल 23मई ✡️*

*🌐🔆 ॐ श्रीं 🔆🌐*

 

🕉 नवग्रह वास्तु🕉

 

 

*✡️ राशिफल 23मई ✡️*

 

 

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

 

मेष राशि

 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। खुद के कामों का निपटारा भी करेंगे। किसी नए व्यक्ति से परिचित होंगे, उससे आपको जरूरी काम में पूरा सहयोग मिलेगा। अतः आपके रुके हुए काम पूरे हो जायेंगे। ऑफिस में आज आपकी प्रशंसा होगी। इस राशि के छात्र को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। आप किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं तो बड़े – बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं। आज दोपहर बाद धन को लेकर थोड़ा सचेत रहें। परिवार में भी शांति व्यवस्था बनाए रखें अगर आज के दिन कोई परिवारिक समस्या शुरू हुई तो उसको ठीक होने में समय लग जाएगा। आज के दिन कुत्तों को बिस्किट डालने से समस्याएं काबू में रहेंगे और दिन शुभ रहेगा।

 

वृष राशि

 

आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। आप उनके साथ घूमने भी जा सकते हैं। आपको करियर के लिये एक नई दिशा मिल सकती है। कारोबार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। विदेश से आपको नौकरी के लिए ऑफर मिल सकते हैं। आप कहीं धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। जीवन साथी की सेहत में कुछ परेशानी हो सकती है। पानी वाला नारियल धर्म स्थान में चढ़ाएं आज का दिन बढ़िया रहेगा।

 

मिथुन राशि

 

आज का दिन अच्छा रहेगा। माता – पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। शारीरिक रूप से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। मेहनत से किये गए काम में आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे, इसलिए किसी भी कार्य को पूरी मेहनत से करें। बाकी स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। छात्र को अपनी पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज के दिन मित्र के लिए धन इकट्ठा करना पड़ सकता है। आज के दिन किसी धर्म स्थान में दहीं चढ़ाएं सभी काम आसानी से पूरे होंगे।

 

कर्क राशि

 

आज आपका दिन ठीक – ठाक रहेगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने से बचें, इससे आपको पैसों की हानि हो सकती है। किसी नए बिजनेस की शुरुआत में सावधान रहें। लेकिन जो लोग नौकरी के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज सफलता प्राप्त होगी। बच्चों को भी अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। बाकी आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रेगुलर एक्सरसाइज करते रहें, सब अच्छा ही रहेगा।

दिल की शुभता को बढ़ाने के लिए धर्म स्थान में चावल दें।

 

सिंह राशि

 

आज आपका दिन ठीक – ठाक रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत से पहले घर के बड़ों की सलाह जरूर ले लें। सेहत ठीक-ठाक रहेगी। जिन छात्रों की आज परीक्षा है, उन्हें पूरे फोकस के साथ अपना एग्जाम देना चाहिए। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। दाम्पत्य जीवन के रिश्तों में थोड़ी अनबन हो सकती है, जीवनसाथी से संभलकर बात करें। संयम और धैर्य से काम करेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। साथ ही आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आज के दिन शिवलिंग पर शहद चढ़ाएं दिन मंगलमय रहेगा

 

कन्या राशि

 

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। कारोबार में बड़ी सफलता मिलेगी। विदेश जाने का अवसर भी मिल सकता है। कोई पुरानी बिजनेस डील आपको अचानक से लाभ दिला सकती है, जिससे आपका मन खुश रहेगा। सेहत से लेकर आप कुछ परेशानी में रह सकते हैं। नौकरी में अच्छे मौके मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन मिलाजुला रहेगा उन्हें अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए तभी सफलता मिलेगी। आज के दिन की शुभता को बढ़ाने के लिए शिवलिंग पर चंदन लगाएं।

 

तुला राशि

 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा, लेकिन काम की द्रष्टि से व्यस्तता ज्यादा रहेगी। कोई नया काम शुरू करने से बचें, आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही किसी से पैसों की लेन-देन ना करें। आज के दिन किसी को पैसा देना आपके लिये नुकसानदायक साबित हो सकता है। बाकी आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज कोई अच्छी न्यूज़ मिल सकती है, लेकिन आज के दिन अपने गुस्से को नियंत्रण में रखें, वरना किसी से बहस हो सकती है। आज के दिन बच्चों में रस वाले फल बांटे दिन अच्छा रहेगा।

 

वृश्चिक राशि

 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपकी सेहत पहले से ठीक रहेगी। नये बिजनेस के लिये घर में विचार विमर्श कर सकते हैं। आज का दिन खुद में बदलाव लाने के लिये अच्छा है। आप आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। समाज की किसी प्रतियोगिता में आप भाग ले सकते हैं, वहां आपको जीत भी मिल सकती है। आज के दिन आप नई गाड़ी लेने की भी सोच सकते हैं।

 

धनु राशि

 

आपकी विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए बुलावा भी आ सकता है। बिजनेस में बड़े लाभ के आसार हैं। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को भी सफलता प्राप्त होगी। आपकी सेहत बहुत अच्छी रहेगी। छोटी-छोटी बातों में आज ख़ुशी तलाशने का अवसर प्राप्त होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को काफी मान-सम्मान मिलेगा। आज के दिन को को दही डालें प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को फायदा देगा।

 

मकर राशि

 

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। ऑफिस में सहयोगियों के साथ प्रोजेक्ट को लेकर छोटा-मोटा वाद-विवाद हो सकता है। कारोबार में भी संभलकर रहने की जरूरत है। हालांकि छोटे भाई-बहनों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आज किसी सामाजिक आयोजन में आपकी भागीदारी हो सकती है। आपका सबके साथ अच्छा वक़्त गुजरेगा। जो लोग विदेश जाने की सोच रहे हैं, उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा, कोशिश जारी रखें। किसी वस्तु के खो जाने से मन परेशान रहेगा। आज के दिन की शुभता को बढ़ाने के लिए धर्म स्थान में दूध दें ।

 

कुंभ राशि

 

जो लोग कोर्ट कचहरी के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनका दिन अच्छा रहेगा। आपको अपनी वाणी पर काबू रखना होगा, वरना किसी व्यक्ति से बहस हो सकती है। आज आपके नए काम आपको लाभ देंगे। आप कुछ नया करने की सोचेंगे, जिसमें आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में अच्छी तरह लगेगा। आपको धन लाभ मिलेगा, जिससेआपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होगी। जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनको आज बड़ा फायदा मिल सकता है। आज के दिन 11 बार गायत्री मंत्र का जाप करके घर से निकले कल्याण होगा।

 

मीन राशि

 

आज कारोबार में बड़े बुजुर्ग से सलाह मशविरा लेकर ही नया कार्य शुरू करें, तो आपके लिये बेहतर होगा। ऑफिस में और दिनों से थोड़ा ज्यादा काम करने के लिए मिल सकता है, पर आप सब अच्छे से संभाल लेंगे। साथ ही आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बड़े बुजुर्ग को कुछ अच्छा सा गिफ्ट दे सकते हैं, उन्हें अच्छा लगेगा। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में आज भाई-बहनों की मदद मिल सकती है। आज के दिन बीपी को लेकर कुछ समस्या रह सकती है इसलिए खानपान में ध्यान दें। आज के दिन किसी अपंग व्यक्ति को भोजन कराएं दिन शुभ रहेगा

Loading

Scroll to Top
Latest news
राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून... सीबीएसई-2024 कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात पीएम श्री केन्द्रीय विद्य... ਸ਼ਰਾਬ ਦੇ ਸ਼ੌਕੀਨ ਮਾਨ ਦਾ ਕਦੇ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਇਰਾਦਾ ਨਹੀਂ ਸੀ : ਡਾ ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਪੰਜਾਬ 'ਚ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ ਦੌੜ 'ਚ 'ਆਪ' ਦੂਜਿਆਂ ਨਾਲੋਂ ਸਭ ਤੋਂ ਅੱਗੇ,ਅੱਧੇ ਦਰਜਨ ਹਲਕਿਆਂ 'ਚ ਕਈ ਵੱਡੇ ਆਗੂ ਪਾਰਟੀ 'ਚ ਹੋ... ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਮਾਸਟਰ ਪਰਸ਼ੋਤਮ ਬਿਲਗਾ ਦੇ ਨਾਮਜਦਗੀ ਪੱਤਰ ਦਾਖਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਡਿੱਗਦੀਆਂ ਕਦਰਾਂ-ਕੀਮਤਾਂ ਦਾ ਸੰਕੇਤ: ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧ... ਡਾ: ਸੁਭਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਨੈਣਾ ਦੇਵੀ ਮੰਦਿਰ ਵਿਖੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਉਪਰੰਤ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ... ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ 'ਚ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਟੀਨੂੰ ਲਈ ਕੀਤਾ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ, ਕਿਹਾ ਧੋਖੇਬਾਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਜਵਾ... भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के नामांकन पर उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश